विज्ञापन
 
Home >> Politics >> Political Parties >> Indian National Congress >> The Team Of Anna Lee Pinch Congress Movement

टीम अन्ना के आंदोलन पर कांग्रेस ने ली चुटकी

agency | Jul 28, 2012, 12:16PM IST
 
 


नई दिल्ली.  भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टीम अन्ना के आंदोलन को ज्यादा समर्थन नहीं मिलता देख कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है। पार्टी ने हजारे और उनकी टीम पर निशाना साधते हुए अनशन को मजाक में बदलने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अनशन, धरने पर बैठने और आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन टीम अन्ना ने जनता के इस अधिकार को मजाक बना दिया है। ऐसा लगता है कि अन्ना और उनकी टीम अलग से कोई ताकत बनाना चाहते हैं, जो सरकार पर दबाव बना सके। लेकिन सरकार पर अनावश्यक दबाव बनाने का हक किसी को नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता अब टीम अन्ना के इरादों को समझने लगी हैं। उधर, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि अन्ना और उनके साथियों को चुनाव लड़ना चाहिए। अच्छा होगा अगर अन्ना, केजरीवाल और किरण बेदी सभी चुनाव लड़ें। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि टीम अन्ना बेतुके आरोप लगा रही है। सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment