अब आपको अपने मोबाइल के बिल की चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल खोल कर बात कीजिए अपने करीबियों से, वो भी मुफ्त में। जी हां, ये कोई ख्वाब नहीं है, बल्कि एमटीएस का नया प्लान है। इस प्लान में एमटीएस मोबाइल यूजर्स सभी एमटीएस लोकल और नेशनल कॉल फ्री में कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को शुरूआत में एक टैरिफ डलवाना होगा।
दरअसल, एमटीएस ने 'एमटीएस सुपर जीरो' नाम से पूरे भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 17, 47 और 147 रुपये के अलग-अलग टैरिफ वाउचर दिये गये हैं। 17 वाले टैरिफ में फ्री कॉल 1 दिन के लिए होगी। वहीं 47 वाले टैरिफ में इस प्लान की वैधता 7 दिन के लिए होगी। पूरे 30 दिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को 147 रुपये का टैरिफ डलवाना होगा। हालांकि 47 और 147 वाले टैरिफ में एमटीएस से एमटीएस पर तय सैकेंड के लिए बात कर सकेंगे।
कंपनी का ये ऑफर 1200 ब्रांडेड रिटेल आउटलेट्स और 3 लाख से भी अधिक रिटेल आउटलेट्स में ग्राहकों को मिल सकेगा।
Related Articles: