पनीर की कई डिश तो आपने चखी होगी लेकिन क्या आपने कभी पनीर के लड्डू खाएं हैं। लड्डू का नाम सुनते ही आपके मुंह में उसकी मिठास घुल गई होगी साथ ही अब आपका मन भी ललचाने लगा होगा कि कैसे इस पनीर के लड्डू को बनाएं और खाएं। यहां हम आपको पनीर के लड्डू बनाना सिखा रहे हैं।
आवश्यक सामग्री: 200 ग्राम पनीर, 100 ग्राम किसा हुआ नारियल, 500 ग्राम चीनी, 100 ग्राम दूध, 5 ग्राम इलायची के दाने, 100 ग्राम पिस्ता, बादाम, अखरोट, किशमिश।
विधि: कच्चे नारियल को कद्दूकस कर लीजिए। पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटिये। चीनी, पनीर, के चुकड़ों और कसे हुये नारियल को दूध में डाल कर धीमी आंच पर रख कर धीरे-धीरे कलछी से चलाते रहें। जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो सूखे मेवे को बारीक काटकर और इलायची के दानों को दरदरा करके इस मिश्रण में मिला कर कुछ देर तक चालायें। फिर नीचे उतार कर ठंडा होने दीजिये। जब यह मिश्रम थोड़ा-सा गुनगुना रहे तो लड्डू बनाइये। हर एक लड्डू के ऊपर थोड़े से कटे हुए मेवे भी लगा दीजिये।
Related Articles: