मीन राशि के लोग संवेदना व करुणा से भरपूर होते हैं। आप विनम्र, दया, मिठास और शांत व्यवहार से परिपूर्ण होते हैं। कार्य को समय पर करना आपकी आदत होती है। इस राशि के लोग दीपावली पर यह उपाय करें-
1- यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो दीपावली की रात कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। शत्रु आपको परेशान नहीं करेंगे।
2- धन लाभ के लिए दीपावली के दिन किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी धन की समस्या समाप्त हो जाएगी।
3- मीन के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें-
ऊँ ह्रीं क्लीं सौ:
Related Articles: