कन्या राशि के लोगों में अपार बौद्धिक क्षमता होती है। ईमानदारी, लगन और परिश्रम आपके चरित्र की विशेषताएं हैं। इस राशि के लोग दीपावली के दिन यह उपाय करें-
1- यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली की रात लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। धन लाभ होने लगेगा। इसके अलावा धनतेरस के दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें।
2- यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप धनतेरस से लेकर दीपावली तक रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।
3- कन्या राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें-
ऊँ श्रीं ऐं सौं
Related Articles: