1ST TIME: दो शादी कर चुके माल्या की पत्नी की निजी जिंदगी की PICS

18 दिसंबर 1955 को पैदा हुए भारतीय कारोबारी विजय माल्या किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लिकर किंग के नाम से मशहूर माल्या यूबी ग्रुप के चेयरमैन हैं। कोलकाता में पैदा हुए माल्या के पिता विठ्ठल माल्या भी देश के जाने-माने कारोबारी थे। वहीं, उनकी माता का नाम ललिता रमईया था। किंग ऑफ गुड टाइम्स कहलाने वाले माल्या अपनी विमान कंपनी किंगफिशर की खस्ता हालत के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई बार उनकी संपत्ति तक बिकने की बात सामने आ चुकी है।
अब ये तो बात हुई विजय माल्या की, लेकिन उनके परिवार के बारे में लोगों को ज्यादा मालूम नहीं है। दरअसल, विजय माल्या एक शादीशुदा इंसान हैं। अपनी जिंदगी में उन्होंने 2 बार शादी की। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा माल्या है, जो कि उस समय एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी। सिद्धार्थ माल्या समीरा और विजय माल्या की ही संतान है।
समीरा के बाद माल्या ने बेंगलुरु में अपनी ही पड़ोसी रेखा से शादी की। रेखा और विजय दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। रेखा के पहले पति मिस्टर महमूद विजय के अच्छे दोस्त थे और पहले पति से रेखा ने एक लड़की लैला को जन्म दिया था। जिसे बाद में विजय माल्या ने गोद ले लिया था। गोद लेने के बाद लैला महमूद लैला माल्या कहलाने लगी। लैला आईपीएल के पूर्व कमिशनर ललित मोदी के साथ काम करती थीं। आईपीएल विवाद में ललित मोदी के साथ ही उनका नाम भी आया था।
दूसरी शादी के बाद रेखा ने विजय माल्या के साथ भी दो लड़कियों को जन्म दिया। सूत्रों की मानें तो, रेखा माल्या अपनी दोनों लड़कियों लीना माल्या और तान्या माल्या के साथ ज्यादातर अपने कैलीफोर्निया वाले घर में ही रहती हैं।
विजय माल्या ने अपनी पत्नी रेखा से जुड़ी जानकारियों को अब भी प्राइवेट ही रखा है। एक इंटरव्यू में जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि छुपाने का कारण पर्सनल है।
रेखा और विजय माल्या के नेचर की बात करें तो उनमें कई असमानताएं हैं। जहां विजय को पार्टी-मस्ती और शराब पसंद है। वहीं, रेखा को इन सबसे नफरत है। एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा था कि उन्हें सिर्फ अपने बच्चों के साथ रहना और उन्हें प्यार देना पसंद है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें विजय माल्या के परिवार के लोगों की कुछ खास तस्वीरें-
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)







