विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> विंबलडन डायरी: मालिक को वापस मिला 'जांबाज' बाज

विंबलडन डायरी: मालिक को वापस मिला 'जांबाज' बाज

BBC Hindi | Jul 03, 2012, 16:52PM IST
 
 





रेहान फ़ज़ल


बीबीसी संवाददाता, विंबलडन से






रुफ़ूस को कबूतरों को जान से मारने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया है. (फाइल फोटो)



विंबलडन में चोरी हुआ बाज़ रुफ़ूस वापस उसके मालिकों को मिल गया है. रुफ़ूस को विंबलडन के कोर्ट्स से कबूतरों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.


पिछली गुरुवार की रात को उसे विंबलडन में पार्क एक कार की पिछली सीट से पिंजड़े समेत चुरा लिया गया था. बाज़ के मालिक ने कार का पिछला शीशा खुला छोड़ दिया था ताकि उसे साँस लेने में परेशानी न हो.


रुफ़ूस के पैरों में सूजन है इसलिए उसे पटनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह यहाँ कुछ दिन रहेगा और फिर कबूतरों को भगाने का अपना पुराना काम शुरू कर देगा.


साल 1999 से यह काम कर रहे रुफ़ूस ने खासा नाम कमा लिया है. विंबलडन में आने वाले दर्शक उसके साथ तस्वीर खिंचा कर अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं.


रुफ़ूस को कबूतरों को जान से मारने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया है. वह बस कोर्ट के ऊपर गोल गोल चक्कर लगाता है और कबूतर वहाँ से खिसक लेने में ही अपनी भलाई समझते हैं.


टेनिस खिलाड़ी उसे देख कर विचलित न हों इसलिए रुफ़ूस मैच शुरू होने से पहले सुबह या शाम को ही उड़ान भरता है, उस समय नहीं जब खेल चल रहा हो.


मरे को चाहिए नए 'शॉर्ट'

एंडी मरे को नए शॉर्ट्स की जरूरत है. मार्कोस बगतातिस को खिलाफ मरे को दो प्वाएंट इसलिए गंवाने पड़े क्योंकि सर्विस करने के दौरान दो गेंदें उनकी शॉर्ट्स की जेबों से गिर गईं.


बाद में मरे ने साफ किया कि उनकी जेब में पहले से कुछ भी भरा हुआ नहीं था. बल्कि उनकी शॉर्ट्स की जेबें ही कुछ ढ़ीली थीं.गेंदों को लेकर चोटी के टेनिस खिलाड़ियों में कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं.


मसलन जोकोविच सर्व करते हुए बॉल ब्वॉय से तीन गेंदें माँगते हैं और एक गेंद वापस कर देते हैं. सेरेना विलियम्स सर्व करने से पहले गेद उछालने से पहले जो टप्पे खिलाती हैं उसे गिनती हैं.


एंडी मरे पूरे टूर्नामेंट के दौरान शेव नहीं करते हैं. इस चलन की शुरुआत पाँच बार के विंबलडन चैंम्पियन ब्योर्न बोर्ग ने की थी. जब वह पहले राउंड का मैच खेलने आते थे तो दाढ़ी बना कर आते थे लेकिन फिर टूर्नामेंट खत्म होने तक अपनी दाढ़ी बढ़ने देते थे.


लेकिन सबसे दिलचस्प कहानी आंद्रे अगासी के साथ जुड़ी हुई है. 1999 मे जब उन्होंने फ़्रेंच ओपेन का खिताब जीता तो उन्होंने इसका श्रेय अपने अंडरवियर न पहनने को दिया. कहा जाता है कि इसके बाद से उन्होंने टेनिस मैच के दौरान कभी भी अंडरवियर नहीं पहना.


सुरक्षा पर सवाल

सेरेना विलियम्स ने यारास्लावा श्वदेवा के खिलाफ अपने मैच के दौरान विंबलडन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए.


उन्होंने शिकायत की कि मैच के बाद उन्हें दर्शकों ने घेर लिया और उन्हे लगा कि वह गिर जाएगी. लेकिन बाद में उन्होंने हँसते हुए कहा मैं इस घटना से डरी नहीं हूँ.


वैसे कम लोगों का ही बूता है कि वह उनसे धक्कामुक्की कर पाएं. सेरेना पहले भी कोर्ट नंबर दो पर अपना मैच रखे जाने पर अपना विरोध दर्ज कर चुकी हैं क्योंकि उस कोर्ट में दर्शक और खिलाड़ियों के बीच दूरी बहुत कम होती है और खिलाड़ियों को दर्शकों के बीच में से होकर जाना होता है.


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment