PICS: देखिए दुनिया के इकलौते सबसे महंगे और आलीशान जेट की झलकियां
दुनिया में दौलतमंदों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में इन दौलतमंदों को रिहायशी सुख देने वाले नए-नए साधन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक साधन है आलीशान प्राइवेट बिजनेस जेट। जो जितना अमीर उसके पास है उतना बेहतरीन निजी जेट, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे आलीशान और महंगा निजी जेट कौन सा है?
दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट एयरबस कंपनी के ए380 डबल डेकर को जाता है। सउदी अरब के अरबपति प्रिंस अलवालिद बिल तलाल ने इस जेट के लिए एयरबस कंपनी को आर्डर दिया है। कंपनी इस साल के अंत तक मुहैया करायेगी। अलवालिद को मिडिल ईस्ट का वारेन बफेट कहा जाता है। इस प्लेन में 2 रोल्स रॉयस को रखने के लिए गैरेज, घोड़ों के लिए अस्तबल, प्रार्थना घर और अन्य सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
इस जेट में दुनिया की अधिकतर विलासिता वाली सुविधाएं मुहैया है। दिलचस्प है कि 27 अरब रुपये की कीमत वाले इस जेट में विलासिता से जुड़ी हुई दुनिया भर की सारी सुविधाएं हैं। 4 से 7 यात्रियों वाले इस जेट में 7000 नॉटिकल माइल्स तक यात्रा की जा सकती है। इसकी प्रति घंटा स्पीड करीब 645 माइल्स से भी ज्यादा है।
कम दूरी में ये जेट 685 माइल्स प्रति घंटा की रफ्तार तक जाने में भी सक्षम है। दिलचस्प है कि अधिकतम स्पीड 704 माइल्स प्रति घंटा है। वहीं इसमें टर्किस बाथ, स्टीम रूम, कंसर्ट हॉल, किंग साइज बेड सहित 5 प्राइवेट क्र्वाटर का भी मजा ले सकेंगे। इसमें मीटिंग हाल से लेकर रेस्टोरेंट और प्रेसीडेंशियल सूट तक शामिल है।
आगे की स्लाइडों पर क्लिक कर देखें दुनिया के सबसे महंगे बिजनेस जेट के अंदर की सिर्फ तस्वीरें-
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)






