अगर आप सोच रहे हैं किसी पहाड़ी इलाके में यह होटल खुल रहा है तो आपकी सोच गलत है क्योंकि यह होटल पहाड़ नहीं बल्कि रेगिस्तान में खुल रहा है। हम बात कर रहे हैं दुबई की। दुबई में बन रहे ट्विन टावर्स इस साल के आखिर तक तैयार हो जाएंगे जिसमें दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना होटल होगा। शेख एद रोड़ पर रोस रेहान रोटाना इस होटल का निर्माण करवा रहे हैं।
जे डब्ल्यू मेरिएट मार्किस के नाम से बन रहा यह होटल दुबई के सोफा पार्क नजदीक और बुर्ज खलीफा से थोड़ी ही दूर है। इस होटल के गेट इस साल की थी तिमाही में मेहमानों के लिए खुल जाएंगे। इस होटल में 72 मंजिलें जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा होटल बना देगी।
एमिरात ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे इस होटल में 82 फ्लोर होंगे जिसमें से 9 फ्लोर पर कमरे और डीलक्स सुइट होंगे। यह होटल शेख अहमद बिन सइद अल ख्तूम बनवा रहे हैं जो दुबई सिविल एविएशन के चैयरमेन और एमिरात एयरलाइंस सीईओ हैं। इस होटल के दोनो टावरों में में 1608 गेस्ट रुम होंगे। इनमें 25प्रतिशत सूइट होंगे। इसमें 1000 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा होगी। पूरे होटल में 28 लिफ्ट भी अपनी सेवाएं देंगी।
Related Articles: