महिन्द्रा ने अपनी इस कार को बेहतर बनाने के साथ इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। महिन्द्रा ने अपनी जायलो कार को 7 संस्करणों में उतारा है और हर एक संस्करण की अपनी खासियत है। इससे पहले महिन्द्रा जायलो 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध थी।
कंपनी ने अब इस कार में कई शानदार फीचर्स जोड़े हैं जायलो के हाई एंड वेरिएंट जायलो ई9 में कंपनी ने पहली बार वॉयस कमांड टेक्नोलॉजी जोड़ी है यह भारतीय कार इतिहास में भी पहली बार हो रहा है जब कार व्यक्ति की बात सुनकर उसके अनुसार काम करेगी। जायलो के पहले दो बेस मॉडल टैक्सी सर्विस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
कार की मेमोरी में 30 कमांड और 15 सिक्योरिटी वार्निंग पहले से ही लोड की गई हैं। इस कार में आपको हैंडलैंप ऑन/ऑफ करने या दरवाजे लॉक/अनलॉक करने के लिए सिर्फ बोलना पड़ेगा और आपका काम हो जाएगा। इसके लिए आपको ज्यादा चिल्लाने की जरुरत नहीं है सिर्फ धीरे से बोलकर ही काम चल जाएगा।
कंपनी ने कार को स्पोर्टिंग लुक देने के लिए इसके इंटीरियर को भी बदला है कार की सीटों में जेनुइन इटैलियन लैदर क इस्तेमाल किया गया है। कार के कॉ़कपिट को पूरी तरह बदला गया है डेशबोर्ड को ड्यूल टोन दिया गया है। कंपनी ने कार की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग असिस्ट और ड्राइव असिस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इतने सब बदलावों के बाद भी कंपनी ने इसकी कीमत में ज्यादा इजाफा नहीं किया है इस कार की एक्स शोरुम कीमत 7.37 लाख रुपए से 10.25 लाख रुपए है।
Related Articles: