मधुबनी।जिले के एक सरकारी बैंक में मंगलवार को अज्ञात अपराधी करीब 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शिवनगर शाखा में तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर छह लोग आए और बैंक के कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर वहां काउंटर पर रखी राशि लेकर फरार हो गए।...
भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के वंशीचक गांव में सोमवार की रात करीब एक बजे पुलिस और आदिवासियों के बीच हुई हिंसक झड़प में थानाध्यक्ष उमेश पासवान सहित तीन पुलिसकर्मी और चार आदिवासी गंभीर रुप से घायल हो गये। जिनमें दो महिला, बच्चे और पुरुष शामिल है। सभी को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मायागंज स्थित जेएलएनएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
झड़प के दौरान...
पटना| बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में विशाल अजगर सांप पाया गया। दानापुर रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में यात्रियों ने अजगर सांप को देखा, जिसके बाद शोरगुल होने लगा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद...
पटना:हिन्दी फिल्म 'आशिकी' से अपनी कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता राहुल रॉय भोजपुरी फिल्मों में दिख रहे हैं। राहुल की दूसरी भोजपुरी फिल्म है 'मुजरिम'। इस फिल्म में कई हॉट सीन भी हैं। 'मुजरिम' की शूटिंग के दौरान आशिक राहुल ने कहा- पार्क में इससे ज्यादा हॉट सीन नहीं दे सकता। फिल्म की नायिका राखी त्रिपाठी लव मेकिंग सीन में हॉट दिखीं। राखी कई भोजपुरी फिल्मों में नायिका की भूमिका...
सहरसा। एक बार फिर से बादलों का खेल शुरू हो चुका है। कभी धूप तो कभी छांव। कभी नीला और शुभ्र-शाभ्र आकाश। इनसबों के बीच कोसी के बीच बसे लोग काफी सशंकित हैं। स्वभाविक भी है अबकी मई माह में ही कोसी खतरे की घंटी बजा रही है। मंगलवार की शाम को पूर्वी कोसी तटबंध के 82.50 से 82.80 के बीच अपस्ट्रीम में नदी का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। स्थिति यह है कि मूल तटबंध से मुख्य धारा की दूरी महज सौ मीटर शेष रह...
अररिया. गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव में निर्मल बाबा को जमानत याचिका दाखिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बिहार के अररिया में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में जमानत के लिए निर्मल बाबा ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है।बता दें कि बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाने में निर्मल बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला निर्मल बाबा के एक पूर्व भक्त राकेश कुमार ने दर्ज कराई...
मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सम्मान के नाम पर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जिले के बसंतपुर गौस गांव में एक विधवा और उसके कथित प्रेमी को पहले मारा-पीटा गया और फिर दोनों को जिन्दा जला दिया गया। पुलिस के अनुसार बसंतपुर गौस गांव की रहने वाली राजकुमारी देवी के पति की मौत चार वर्ष पहले हो गई थी। वह अपने भाइयों से अलग अपने तीन बच्चों के साथ रहती...
पटना। लालू प्रसाद अपने आप चर्चा का विषय हैं। साल-डेढ़ साल का दिल्लीवास छोड़ बिहार में दोबारा अवतरित हों तो चर्चाओं का दौर शुरू होना लाजमी है। बिहार के सामाजिक ताने-बाने को अपने तरीके से गूंथकर पंद्रह साल राज चलाने वाले लालू प्रसाद ने पार्टीजनों की बैठक में कई संदेश दिए। पुरानी भूलें स्वीकार सबको साथ लेने की पहलकदमी के अपने राजनीतिक निहितार्थ हैं।
सबकी सुनकर उन्होंने पार्टी...