Different - different funds
Different - different funds
Home > Personal Finances > Mera Paisa Mera fund
Source: बिजनेस भास्कर नई द
Published: July 23

अलग-अलग फंड में पैसा लगाएं निवेशक


पूंजी को अलग-अलगे सेक्टरों और निवेश साधनों में बांटना बेहद जरूरी है। बाजार में एक कहावत बहुत प्रचलित है, जब बाजार का स्तर नीचे हो तो खरीदारी करनी चाहिए और चढ़ते हुए बाजार में बिकवाली। मगर इस कहावत पर कितने छोटे निवेशक हैं जो भरोसा करके अमल करते हैं। जिस समय बाजार में गिरावट का रुख होता है, ज्यादातर निवेशक इस कहावत के आधार पर खरीद-फरोख्त से इनकार करते हैं। ज्यादातर मामलों में निवेशक निवेश में देरी कर देते हैं और ऐसे समय निवेश करते हैं जब उन्हें बहुत ज्यादा फायदा नहीं होता। आखिर में उन्हें पता चलता है कि उन्होंने ऊंची कीमत पर खरीदारी की और कम कीमत पर बिकवाली। इससे उनके निवेश के उद्देश्य और सिद्धांत दोनों ही आहत होते हैं।

कैसे बनाएं योजना
वित्तीय सलाहकार अर्णव पंड्या के मुताबिक अस्थिर बाजार में निवेश करना हिम्मत का काम होता है। निवेशकों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि जब बाजार निचले स्तर पर होता है तो अच्छी कंपनियों के शेयर सस्ती कीमतों पर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। बाजार में इस तरह का दौर कभी-कभी ही आता है। फिर भी आपको लगता है कि निवेश करना जोखिम भरा है तो आप अपने निवेश को थोड़ा-थोड़ा करके और कई महीनों में कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर एक महीने पहले खरीदे हुए किसी शेयर का भाव आज कम हो गया है तो बिना परेशान हुए कुछ निवेश इस समय भी किया जा सकता है। गिरते हुए बाजार में देखा गया है कि लार्ज कैप मिड कैप और स्माल कैप शेयरों के मुकाबले जल्दी वापसी करते हैं। ऐसे में निवेशकों के पास घाटे से उबरने के लिए नया लेन-देन करने लायक पूंजी बची होनी चाहिए। साथ ही आय के स्थाई और डाइवर्सीफाइड स्रोत होने जरूरी हैं।

बेहतर विकल्प देखें
अर्णव पंड्या के मुताबिक बाजार में अस्थिरता के दौरान लार्ज कैप स्टॉक में निवेश करने वाले फंड कम जोखिम भरे और बेहतर विकल्प हो सकते हैं। निवेशकों के लिए बेहतर है कि वे अस्थिर बाजार में सीधे निवेश करने के बजाय डाइवर्सीफाइड लार्ज कैप ओरिएंटेड म्यूचुअल फंडों में पैसा लगाएं। इसलिए फंड का चयन करते समय जरूरी है कि निवेशक अपनी जरूरत और बाजार की स्थिति के मुताबिक सही फैसला करें। बेहतर रिटर्न के लिए अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले फंड का ही चयन करना चाहिए। जब बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ हो तो बेहतर जोखिम प्रबंधन तकनीक का इस्तेमाल करने वाले फंड का चयन करना जरूरी हो जाता है। साथ ही चुना गया फंड अच्छे स्टॉक का चयन करने वाले के साथ लगातार रिटर्न देने वाला भी होना चाहिए।

अच्छे निवेशक की पहचान तब होती है जब वह गिरते हुए बाजार में भी मुनाफा ले सके। निवेशकों को समझना चाहिए कि शेयर में निवेश करने का अपना अलग ही जोखिम होता है। बावजूद इसके कोई भी निवेशक फंड के डाइवर्सीफाइड पोर्टफोलियो से बेहतरीन रिटर्न ले सकता है।
-साथ में डीएनए

Have Your Say

Your Say
Your Name
Email
Code