
नई दिल्ली। कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी भारतीय यूनिट की कमान अब एच.डब्ल्यू.पार्क को सौंपने की घोषणा की है। इसके तहत 5 नवंबर को एच.डब्ल्यू.पार्क हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। पार्क फिलहाल इस कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रशासन) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। पार्क दरअसल एच.एस.ल्हीम की जगह यह पदभार लेंगे जिन्हें हुंडई के सियोल स्थित मुख्यालय भेजा जा रहा है।
ल्हीम वर्ष 2005 से ही एचएमआईएल के प्रमुख के तौर पर कार्यरत रहे हैं। ल्हीम के कार्यकाल में कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री की है। उनके कार्यकाल में ही कंपनी ने भारतीय कार बाजार में वेरना, आई10 और आई20 जैसे कई मॉडल लांच किए जिन्हें लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। (ब्यूरो)