3 G mobile service of BSNL in MP
3 G mobile service of BSNL in MP
Source: धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया
Published: November 07

एमपी में बीएसएनएल की 3जी मोबाइल सेवा जनवरी से


मध्य प्रदेश में 3जी मोबाइल सेवा का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की 3जी मोबाइल सेवा जनवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू होने जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी की योजना पूर प्रदेश में एक साथ इस सेवा को लांच करने की है। यह सेवा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए होगी।

इस संबंध में बात करने पर कंपनी के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रबंधक (प्रोजेक्ट-प्लानिंग) ए के पांडे ने कहा कि हमारी योजना जनवरी के प्रथम सप्ताह तक थ्रीजी मोबाइल सेवा मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के ग्राहकों के लिए लांच करने की है। उन्होंने कहा कि यह सेवा एक साथ पूर सेंट्रल जोन में लांच होगी। सेंट्रल जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महाराष्ट्र और गुजरात भी आते हैं।

ग्राहकों को यह सेवा लगभग टूजी नेटवर्क की दरों पर ही उपलब्ध होगी। प्रदेश के लिए थ्रीजी स्पेक्ट्रम जुलाई में ही आवंटित हो गया था लेकिन नेटवर्क अपग्रेडेशन और उपकरण खरीद प्रक्रिया में देरी के चलते यह सेवा प्रदेश में तय समय से कुछ देरी से आ रही है।

dharmendra.b@businessbhaskar.net 

 




Have Your Say

Your Say
Your Name
Email
Code