इंटरव्यू को अपने मजबूत पहलू की ओर मोड़ें.
इंटरव्यू के बार में सोचते ही अच्छे-अच्छे आत्मविव्श्रासी लोगों के भी पसीने छूटने लगते हैं। इंटरव्यू का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे सूरमाओं के हाथ-पांव कांपने लगते हैं। सामान्यत: किसी कंपनी या संस्थान को आपके द्वारा भेजे गए बायो-डाटा की प्राप्ति के बाद ही आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। शुरुआती तौर पर आपको जांचने के लिए एक लिखित परीक्षा का आयोजन संस्थान या कंपनी द्वारा आयोजित कराया जाता है। चुनाव की प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा इंटरव्यू होता है। साक्षात्कार में आपके संवाद शैली और नौकरी के लिए योग्यता को परखा जाता है। इसलिए इंटरव्यू के लिए अच्छी तैयारी करके जाना चाहिए। यहां इंटरव्यू में अच्छा कैसे किया जाए, के बार में आज मैं बताना चाहूंगी। पहले बिन्दु के तौर पर, आप इंटरव्यू की बहुत अच्छी तैयारी के साथ जाएं। आप अपने क्षेत्र से संबद्ध सारी जानकारियों से अच्छी तरह से परिचित होकर इंटरव्यू के लिए जाएं। आप अपने आसपास घट रही राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर पूरी जानकारी रखें। इंटरव्यू लेने वाला दल आपसे आपके विशेषज्ञता वाले विषय पर आपको अच्छी तरह से जांचने-परखने की कोशिश करेंगे। आपके विषय पर पूछे जाने वाले विषय से संबंधित सवालों के जवाब आपको तैयार रखने होंगे। आपको अपने विषय पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। आप अपने विषय से संबंधित पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब अच्छी तरीके से तैयार करके रखने चाहिए। इंटरव्यू में आपसे आपके बार में और आपकी दक्षता के बार में निश्चित तौर पर सवाल पूछे जाएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि इंटरव्यू टीम आपसे आपके शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अन्य गतिविधियों व उपलब्धियों के बार में ऐसे सवाल पूछेंगे जिसका जिक्र आपने अपने बायो-डाटा में कर रखा हो। आपसे ऐसे सवाल भी किए जा सकते हैं कि जिससे उनको यह पता लग सके कि आप उनके द्वारा दिए जा रहे नौकरी के लिए सुयोग्य उम्मीदवार हैं। आप इस बात के लिए आव्श्रस्त रहें कि आप अपनी दक्षता को सही प्रमाणित कर पाएं। आप अपने इंटरव्यू के दौरान हो रही बातचीत को उस दिशा में ले जा सकें जहां आप यह बता पाएं कि आपने अपनी पढ़ाई या अपने कार्यानुभव के दौरान क्या कुछ सीखा है। आप कोशिश यह करें कि आपके इंटरव्यू के दौरान हो रही बहसों में आपके द्वारा प्राप्त की गयी शैक्षणिक डिग्रियों और आपकी उपलब्धियों पर केवल बातचीत केन्द्रित न हों। अगर संभव हो तो आप इंटरव्यू के दौरान अपने कौशल के प्रासंगिक पहलुओं पर बात को केन्द्रित करने की कोशिश करें या फिर कोशिश यह करें कि ऐसी बातों का जिक्र हो जिससे आपकी योग्यता और क्षमता का पता चल पाये और संस्थान को यह महसूस हो कि यह अमुक व्यक्ति हमार लिए उपयोगी साबित होगा।
USER NAME COMMENT [Total Comments : ]
Post your comment
    Keyboard: Romanized Hindi Phonetic    [Press F12 for English]  
    Name:  
    Comment: