चंडीगढ़. गर्मी के असर ने सदर्न सेक्टरों में पानी का संकट पैदा कर दिया है। पानी का प्रेशर इतना कम है कि टॉप फ्लोर पर रखे टैंक सूखे ही रह जाते हैं। सुबह के समय टॉप फ्लोर पर सिर्फ आधे घंटे के लिए पानी मिल रहा है, वो भी लो-प्रेशर से।
यहां रहने वालों का कहना है कि मुश्किल से तीन-चार बाल्टियां ही भरती हैं। ग्राउंड फ्लोर से पानी बाल्टियों में खींचना पड़ रहा है। यह हालात पिछले एक हफ्ते से...
चंडीगढ़. एंजेल की कोई मातृभाषा नहीं, लेकिन वह अपने पिता की जुबान हैं। पांच साल की उम्र तक शब्दों से उनका कोई नाता ही नहीं था। घर में खामोशी थी, कोई था ही नहीं जो उन्हें शब्द बोलना सिखाए। लेकिन अब अंग्रेजी और हिंदी ही नहीं मूक-बधिरों की साइन लैंग्वेज की माहिर हैं। उन लोगों की भावनाओं को वे शब्द देती हैं जो बोल-सुन नहीं सकते।
एंजेल ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ द डेफ’ की इंटरप्रेटर हैं और...
चंडीगढ़. चंडीगढ़ प्रशासन यह नहीं तय कर पाया है कि जो कुर्सी बेल्जियम पार्सल की जा रही थी, वह हेरिटेज प्रॉपर्टी है या नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि- प्रशासन के पास हेरिटेज का कोई हिसाब-किताब ही नहीं है।
यही वजह है कि चंडीगढ़ में कबाड़ के भाव बिका फर्नीचर विदेश में कई बार करोड़ों में नीलाम हुआ। प्रशासन को विभिन्न विभागों में पड़े हेरिटेज फर्नीचर की लिस्ट बनाकर पंजाब एंड हरियाणा...
पंचकूला/रायपुररानी. एनएच 73 से सटे टोका-रायपुररानी लिंक रोड पर गांव मानकटबरां के पास शनिवार सुबह 42 यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ से टकराकर तालाब में पलट गई। इससे बस में सवार दो बुजुर्गो की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। बस में सवार सभी यात्री हिमाचल के जोगिंदर नगर के रहने वाले हैं जो शुक्रवार शाम चार धाम की यात्रा पर निकले थे।
बस के नीचे दबे तीन यात्री
बस...
चंडीगढ़. घरेलू कलह से आजिज सेक्टर-43 के रहने वाले निधीश शर्मा ने सेक्टर-27 के पार्क में खुद को गोली मारकर जान दे दी। मॉर्निग वॉक पर आए लोगों ने औंधे मुंह पड़े निधीश को देख पुलिस को खबर दी। उसकी छाती में गोली लगी थी। जीएमएसएच-16 में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को निधीश के शव के पास से एक कट्टा, मोबाइल और सुसाइड नोट के साथ ही उसका बीए सेकेंड ईयर का आईकार्ड मिला। निधीश कुछ दिन...
चंडीगढ़. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के दौरान हुए खर्च का भुगतान केंद्र को करना चाहिए। जयराम पंजाब के सीमावर्ती जिलों का दौरा करने के बाद शनिवार को चंडीगढ़ में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा-‘आतंकवाद किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की समस्या है।’ यह पहली बार है जब केंद्र ने माना है कि आतंकवाद के दौरान हुए खर्च का भुगतान केंद्र को
करना...
चंडीगढ़. जिस वक्त हिंदुस्तान और पाकिस्तान में मंटो के सौवें जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, उस गांव में एक केक काटा गया, जहां मंटो पैदा हुए।
इसी क्रम में चंडीगढ़ में भी मंटो फाउंडेशन की तरफ से एक खास कार्यक्रम रखा गया, जिसकी तस्वीरें फेसबुक पर देखने के बाद मंटो की बेटी निगहत पटेल ने लाहौर से कमेंट किया-तस्वीरें बहुत अच्छी हैं। प्रोग्राम भी अच्छा रहा होगा। मैं...
चंडीगढ़। 'कई बरस हो गए कहानियां और कविताएं लिखते। पर मेरे बच्चों की उसमें कोई दिलचस्पी नहीं।Ó परिवार के बारे में कैनेडा बेस्ड पंजाबी ऑथर गुरदेव चौहान यही कहते हैं। पर उन्हें सबसे ज्यादा उम्मीद है अपनी नातिन गुरजीना से जो उन्हीं के जन्मदिन वाले दिन पैदा हुई। वह दसवीं में है और दो नॉवेल लिख चुकी है। गुरदेव शुक्रवार को अपनी नई पंजाबी किताब 'अकस्मातÓ रिलीज करने सेक्टर-27 के...
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ सुर मिलाते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने एलान किया है कि केंद्र पंजाब की बादल सरकार से 2000 करोड़ रुपए के मिस मैनेजमेंट का हिसाब लेगा। कांग्रेस सरकार के नेता एक अरसे से केंद्र से मिली राशि का दुरुपयोग करने के आरोप बादल सरकार पर लगाते रहे हैं। यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की योजनाओं के लिए विभिन्न...