भास्कर न्यूजत्न जगदलपुर
धान का उत्पादन कम होने का असर अब कर्ज वसूली में दिखने लगा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लगभग 95 दिन गुजरने के बाद अब तक 50 फीसदी से भी कम कर्ज की वसूली बैंक कर पाया है। जिन किसानों ने बैंक से कर्ज लिया था वो कम बारिश के चलते धान का उत्पादन उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से कर्ज पटाने में खुद को अक्षम मान रहे हैं। लिंकिंग के तहत होने वाली कर्ज की वसूली भी इसमें कोई राहत नहीं दे पा रही है। जिसके चलते बैंक को इस बार भी कर्ज वसूलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी ऐसा बैंक के अधिकारियों का कहना है।
कांकेर जिले के किसानों ने लिया सबसे अधिक ऋण : खरीफ के सीजन में...
भास्कर न्यूज त्नजगदलपुर
मेन रोड में सड़क की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुसार 80 फीट होनी चाहिए। वर्तमान में यहां की सड़क की चौड़ाई केवल 40 फीट है। ऐसे में अब सड़क के दोनों ओर 20-20 फीट की जगह और बनाने पर विचार किया जा रहा है। ताकि सड़क की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुरूप हो जाए।
जाम से मिलेगी राहत : मेन रोड शहर का सबसे बड़ा व्यवसायिक केंद्र है। यहां अलग-अलग प्रकार की 4 दर्जन से ज्यादा दुकानें...
भास्कर न्यूज त्नजगदलपुर
बस्तर विश्वविद्यालय शुरूआती दौर से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इसके साथ ही अनुभवी अधिकारी व स्टाफ नहीं होने से प्रबंधन को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
हालांकि स्थापना के बाद से अब तक दो दफे परीक्षाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके यहां परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों में डर बना हुआ है। ज्ञात हो कि पूर्व की परीक्षाओं में प्रबंधन की...
जगदलपुर त्न विशाखापटनम से किरंदुल के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को एक बार स्थगित कर दी गई।
माओवादियों द्वारा १० फरवरी को प्रस्तावित भूमकाल दिवस के चलते किरंदुल जाने वाली पैसेंजर को कोरापुट में ही रोक लिया गया। यह ट्रेन शुक्रवार को कोरापुट से अपने निर्धारित समय पर विशाखापटनम के लिए रवाना हुई।
रेलवे द्वारा अचानक पैसेंजर का परिचालन रद्द किए जाने से यात्रियों को भारी...
भास्कर न्यूज त्नजगदलपुर
बस्तर जिले में जातिगत जनगणना का कार्य लगभग पूरा होने के बाद एक बार फिर से रुका हुआ है। बस्तर और कोंडागांव जिले के छह नगरीय निकायों सहित १२ जनपद पंचायतों में जातीय जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया गया।
जिसके तहत केशकाल और कोंडागांव अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ब्लाकों में १० से २२ अक्टूबर तक और दूसरा चरण ३१ अक्टूबर से आरंभ होकर ३० नवंबर तक चला है।...
भास्कर न्यूज त्नजगदलपुर
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवनों व अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए विभिन्न ब्लाकों को जारी रकम का सही उपयोग नहीं होने से वहां पढऩे वाले विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। हाल ही में जिला पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक में इस बात पर रोष जताते इसके लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की बात कही गई।
अधूरे स्कूल भवनों और अतिरिक्त कक्षों...
भास्कर न्यूजत्न जगदलपुर
बस्तर के शिल्पकारों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ ही इनके द्वारा बनाने गए शिल्पों का प्रदर्शन व बिक्री केंद्र निमार्ण के लिए साल भर पहले ही हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि की अनुमति पहले ही दे दी है,लेकिन जगह फाइनल नहीं हो पाने के चलते इसमें लेट-लतीफी हो रही है। जानकारी के मुताबिक भानपुरी के तारागांव में इसके लिए विभाग ने जमीन देख...
भास्कर न्यूजत्न जगदलपुर
अंदरूनी इलाका होने के चलते यहां के कृषक अब भी पुरानी व परंपरागत तरीके से ही खेती करते आ रहे है।
बीएसपी रावघाट परियोजना के अंतर्गत नारायणपुर व अंतागढ़ इलाके के युवा कृषकों को बीज के साथ ही खेती की नई तकनीक से अवगत कराने के योजना बनाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब तक अलग-अलग बैच में 50 से अधिक किसानों प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसमें कृषि के साथ ही पशुपालन,...
भास्कर न्यूज त्नजगदलपुर
संभाग में सवा छह अरब रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाली साढ़े चार सौ सड़कों का भविष्य अब भी अधर में हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1055 सड़कों का निर्माण संभाग के सभी 7 जिलों में किया जाना था। लंबे समय बीतने के बाद भी इनमें से 208 सड़कों का निर्माण शुरू ही नहीं हो सका है। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों को बारहमासी सड़कों से जोडऩे की योजना...
भास्कर न्यूज त्नजगदलपुर
बस्तर में पाई जाने वाली राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की कैप्टिव ब्रीडिंग को लेकर पिछले कुछ वर्षों से किए जा रहे प्रयास में अब तक वन्य प्राणी विभाग को इसमें कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई है । समय-समय बनने वाली योजनाएं केवल फाइलों तक ही सीमित होकर रह गई। थाईलैंड की तर्ज पर बस्तर में भी ब्रीडिंग की योजना तो बनाई जा रही है, लेकिन सालभर बाद भी प्रोजेक्ट को मूर्त रूप...