

बिलासपुर . पिछले 60 सालों से कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देती रही। लेकिन किया कुछ नहीं। महंगाई बढ़ती गई। दिल्ली की...
बिलासपुर. चयन सूची जारी होने से ठीक पहले राज्य में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। स्क्रूटनी के दौरान चयन सूची में भारी गड़बड़ियां पाई गईं। 5000 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए सभी जिलों में शारीरिक व लिखित परीक्षा के अलावा अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।
डायरेक्टर जनरल होमगार्ड से अचानक मिले आदेश से अफसर हैरान हैं, क्योंकि रायपुर, बिलासपुर सहित तकरीबन सभी जिलों...
बिलासपुर.रेलवे बोर्ड जनरल कोटे के बजाय तत्काल कोटे के यात्रियों को रिजर्वेशन में प्राथमिकता देने जा रहा है। इस संबंध में सभी 16 रेलवे जोन को आदेश जारी कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर ट्रैफिक कमर्शियल (जी-2) संजय मनोचा ने 15 मई 2012 को नई व्यवस्था के संबंध में सकुर्लर जारी किया है। इसमें वेटिंग लिस्ट क्लियर करने के संबंध में नई नीति की जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया...
बिलासपुर. रेलवे ऑफिसर्स क्लब के स्वीमिंग पूल में पानी भरने के लिए दिनभर कालोनी की सप्लाई बंद कर दी गई। व्यवस्था के नाम पर ग्रुप सी और डी के 173 कर्मचारियों को डिवीजन के एक से दूसरे छोर पर पदस्थ कर दिया गया। लांग अवर ड्यूटी जारी है, लेकिन कर्मचारियों को ओवर टाइम नहीं दिया जा रहा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेंस यूनियन की डिवीजन बॉडी ने सोमवार को इन्हीं मुद्दों पर अफसरों के साथ मीटिंग...
मनोहरपुर. टाटा-बिलासपुर अप ट्रेन में नक्सलियों द्वारा बम लगाए जाने की सूचना के बाद सोमवार की रात 10.20 बजे ट्रेन को मनोहरपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें दूसरी ट्रेन से गंतव्य की ओर भेजा।
ट्रेन के सभी 12 डिब्बों पर नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाने के साथ ही इंजन के आगे एक बम जैसा डब्बा टांग दिया था। देर रात चक्रधरपुर से बम...
बिलासपुर शुक्रवार की शाम 4 बजे आरपीएफ कंट्रोल रूम को किसी ने सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर एक पर बम रखा हुआ है, जो कभी भी फट जाएगा। लोगों को बचा सकते हो तो बचा लो। सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर सीनियर डीएससी सहित आला अफसर और बम स्क्वायड के जवान स्टेशन पहुंच गए।
खोजी कुत्ता और डिटेक्टर के जरिए बम की तलाश की गई, जिसे बम स्क्वायड ने...
बिलासपुर.कोरबा. एक युवक अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने समझाइश देकर शादी रुकवा दी।
बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत तेलसरा निवासी राजभूवन सिंह (३क्) ने कुछ वर्ष पहले नोनबिर्रा पाली की एक युवती से शादी किया। शादी के 2 साल बाद पारिवारिक विवाद के कारण वह दोनों अलग-अलग रहते थे। महिला अपने मायके में रह रही थी। हालांकि रिश्ता टूटने के बाद तलाक की...
बिलासपुर. घुरु अमेरी में महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी। लाश रातभर घर में ही पड़ी रही। रविवार की दोपहर महिला उसे घसीटकर बाड़ी तक ले गई और उसे छोड़कर लौट आई। पुलिस ने चंद घंटे में ही सबूत के आधार पर हत्याकांड को सुलझा लिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम घुरु-अमेरी बस्तीपारा निवासी राधेकृष्ण बंजारे पिता दशरथ लाल (28 वर्ष) रिक्शा...
बिलासपुर. रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में काफी सरल सवाल पूछे गए। गांधीगीरी किस फिल्म में दिखाई गई, औरंगजेब की मौत कैसे हुई और अन्ना हजारे पहले क्या करते थे।
इसके अलावा अन्ना हजारे से संबंधित और भी प्रश्न भी पूछे गए। ग्रुप डी की परीक्षा में ऐसे दर्जनों सवाल थे जिनमें हिंदुस्तान के ऐतिहासिक चीजों के बारे में पूछा गया। कुछ सवाल तो ऐसे हैं जिन्हें छोटी कक्षा के परीक्षाथी भी आसानी...