बिलासपुर. राज्य सरकार ने पं. सुंदरलाल ओपन यूनिवर्सिटी को वर्ष 2005 से स्कॉलरशिप नहीं दी है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी व विभिन्न कालेजों में भी यह राशि लंबित हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स भी परेशान हो रहे हैं। सुंदरलाल ओपन यूनिवर्सिटी में यह आंकड़ा 5.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। डीपी विप्र कालेज में राशि आने के बाद भी स्कॉलरशिप छात्रों को नहीं मिल पा रही है।
गुरु घासीदास सेंट्रल...
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में नई राजधानी के लिए अनिवार्य भू अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य शासन, नया रायपुर विकास प्राधिकरण सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
किसानों की याचिका पर नवंबर में हुई सुनवाई के बाद संबंधित पक्षों से जवाब-तलब किया गया था, लेकिन जवाब देने के बजाय अफसर जमीन अधिग्रहण में जुटे रहे। जस्टिस सतीश...
कांकेर. छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग ने शुक्रवार को जांच के दौरान जिला अस्पताल में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं पकड़ीं। चार सदस्यीय टीम ने ओपीडी से लेकर किचन, टायलेट तक की जांच की। इसके बाद टीम ने सभी दवाइयां जब्त कर लीं।
जांच के दौरान अपने कक्ष में सिर्फ चार डॉक्टर पाए गए। अस्पताल प्रशासन ने टीम को बताया कि स्वीकृत 36 पदों में 19 पदस्थ डॉक्टर हैं।अनुपस्थित डाक्टरों के चेंबर के...
जगदलपुर. महिला बाल विकास विभाग द्वारा बस्तर और कोंडागांव जिले में संचालित 3294 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। शासन की गलत नीतियों के चलते इसका सार्थक परिणाम सामने नहीं आ पा रहा है।
जहां एक तरफ कुपोषण के आंकड़े बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केंद्रों में आने वाले बच्चों की संख्या दर्ज उपस्थिति से काफी कम होती जा रही है। जिस दर पर शासन से भोजन...
बिलासपुर/गौरेला. मनरेगा में हुए घोटालों की शिकायत करने का सिला शिकायतकर्ता को गांजे के झूठे मामले में गिरफ्तार होना पड़ा। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस को उसे को छोड़ना पड़ा। मामला गौरेला थाना के ग्राम कोटखर्रा का है जहां मिथिलेश गुर्जर पिता इंदल प्रसाद के बारे में गुरुवार की सुबह थाने को फोन से यह सूचना मिली कि उसने अपने घर पर गांजा रखा हुआ है।
इसके बाद पुलिस इंदल...
बिलासपुर. चोरों ने तिफरा स्थित विद्युत मंडल के एक दफ्तर में चोरी करने के बाद वहां आग लगा दी। इससे बिजली के हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। तिफरा ओवरब्रिज के नीचे छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का एईटीएजी आफिस है।
यहां पहले डिवीजन आफिस लगता था। दफ्तर में पुरानी तिजोरी रखी है। चोर इस बात की जानकारी होने के बाद बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने पहले...
बिलासपुर. चोरों ने बुधवार की रात सिटी कोतवाली क्षेत्र की दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने तेलीपारा में मोबाइल दुकान से 5 लाख का मोबाइल सेट व कैमरे पार कर दिए। वहीं बस स्टैंड करबला रोड स्थित एक कपड़े की दुकान से 35 हजार की चोरी की।
दोनों दुकानों में चोरी का तरीका एक समान था। चोरों ने यहां दुकान का शटर उठाकर वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात शहर के दो प्रमुख व्यावसायिक...
बिलासपुर. तेलीपारा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले चोर गिरोह की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों तालापारा की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है। तेलीपारा में अंकुर इलेक्ट्रॉनिक शॉप है।
बुधवार को तालापारा निवासी सुषमा भटपहरी (35 वर्ष), वंदन बाई (50 वर्ष) व सीमा पनघरे (28 वर्ष) दुकान पहुंची। दुकानदार उन्हें सामान दिखा रहा था। इसी बीच...
बिलासपुर. घटना की जांच सही दिशा में नहीं होने से आरोपियों को सजा नहीं मिल पाती। इस वजह से ज्यादातर मामलों में वे छूट जाते हैं। अपराधों की जांच का स्तर सुधारने के लिए बुधवार को आईजी जीपी सिंह के निर्देशन में जांच विशेषज्ञों ने रेंज के विवेचकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान रेंज के 50 विवेचकों ने इन्वेस्टिगेशन के तरीके सीखे।
बिलासा गुड़ी में क्राइम इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप...
राजिम. ग्राम कोमा के 9 किसान खेत में बिजली कनेक्शन महीने भर के बाद भी नहीं मिलने से आक्रोशित है। उन्होंने विद्युत मंडल राजिम सहित थाना प्रभारी, तहसीलदार कार्यपालन यंत्री एवं चीफ इंजीनियर को लिखित ज्ञापन सौंपा जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि 28 फरवरी तक पंप चलाने बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया तो वे 29 फरवरी को वे डिविजन आफिस पारागांव में सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
समीपस्थ ग्राम कोमा के...