सुकमा. चिंतागुफा साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर नक्सलियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर उसकी एके 47 रायफल लूट ली। बाजार में एक दर्जन से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। बावजूद इसके ग्रामीणों के भेष में आए नक्सली रायफल लेकर भागने में सफल रहे।
सुकमा जिले के एएसपी एसआर भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चिंतागुफा में गुरुवार को...
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के वरिष्ठतम विधायक बोधराम कंवर ने आज विधानसभा में खुलासा किया कि बिलासपुर संभाग के 100 स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक हैं जबकि 20 स्कूलों में तो एक भी शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य बरबाद होने से बचाने सरकार जल्दी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करे।
प्रश्नकाल में श्री कंवर ने स्कूलों में शिक्षकों की मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि...
बिलासपुर. रेलवे ग्रुप-डी और लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को लेकर विवाद की स्थिति बन आई है। पीएससी की परीक्षा 6 मई को है और इसी दिन ग्रुप-डी परीक्षा का पहला पर्चा है। रेलवे ने परीक्षा के लिए नवंबर 2011 में स्कूल, कालेज भवनों के लिए प्रबंधन से सहमति ले ली थी।
अब प्रशासन ने प्रबंधनों को पत्र लिखकर किसी हाल में रेलवे को भवन न देने के लिए कहा है। प्रशासन ने पीएससी परीक्षा के लिए भवन मांगे हैं,...
बिलासपुर. बारिश की बेरुखी, बेतहाशा कांक्रीटीकरण, बारिश के पानी को व्यर्थ बहाना.. पानी की कमी के लिए इस तरह के अनेक कारण गिनाए जाते हैं, लेकिन इसके लिए प्रकृति नहीं बल्कि खुद शहरवासी जिम्मेदार हैं। पानी बचाने के लिए नगर निगम की तरह शहर की जनता भी गंभीर नहीं है। साल दर साल भूजल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग का फंडा कागजों सिमटकर रह गया है। खुले नलों से पानी...
कोरबा. पत्नी के 3-4 साल से अलग रहने से आक्रोशित पति ने उसकी हत्या करने की नीयत से उस पर फरसे से हमला कर दिया। उसे मृत समझकर वह आत्मसमर्पण करने रामपुर चौकी पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में घायल महिला को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम बिरगहनी निवासी घनश्याम दास (32) से 8 साल पहले कांशीनगर निवासी कौशल्या वैष्णव (30) की शादी...
कोरबा. ग्राम बरपाली के एक व्यवसायी के मकान में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोलकर जेवरात, नगदी समेत लगभग १५ लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उरगा चौकी अंतर्गत चांपा मुख्य मार्ग से सटे ग्राम बरपाली में व्यवसायी बजरंग अग्रवाल (60) पिता सत्यनारायण अग्रवाल सपरिवार निवासरत हैं।
बरपाली चौक में उनकी किराने व कपड़े की दुकान है। सोमवार की रात बजरंग अग्रवाल दुकान...
पत्थलगांव. जमीन बंटवारा करने के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने पिता के सिर में सबल मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कछार की है।
मंगलवार की रात को रघुनाथ नागवंशी (25) अपने पिता शिवनाथ नागवंशी से जमीन का बंटवारा करने की बात करने लगा। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद गहराने पर रघुनाथ ने सबल उठा कर...
जशपुर/अंकिरा. अवैध संबंध की शंका पर एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसी चाकू से उसने अपना भी गला रेत लिया। आरोपी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।पतिपत्नी के बीच अगर अवैध संबंध को लेकर मन में कोई शक घर कर जाए तो इसका परिणाम भी घातक होता है।
ऐसी ही एक घटना तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदमपुर में सामने आई। घटना के बारे में तपकरा...
बिलासपुर. बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम मझगंवा में सोमवार की रात 5 नकाबपोश युवकों ने एक शिक्षक के घर घुसकर कट्टा दिखाकर 5 लाख रुपए की डकैती कर ली। नकाबपोश युवकों ने शिक्षक की पत्नी को बंधक बनाया और 85 हजार रुपए नगदी, 11 तोला सोना व चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस डकैतों को पकड़ने संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
ग्राम मझगंवा निवासी तुलेश्वर पिता पदुम पटेल गांव के ही स्कूल में...
जिले के अधिकांश स्कूलों में न बिजली कनेक्शन है और न ही मीटर लगा है। इसके बाद भी विद्युत मंडल की ओर से स्कूल प्रबंधन को हजारों रुपए का बिजली बिल जारी कर दिया गया। सुनने में जरूर अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ऐसा ही कारनामा बिजली विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कर दिखाया है। दरअसल, जिले के बिजली विहीन प्राइमरी व मिडिल स्कूलों को विद्युतीकृत किया जाना है।...
बिलासपुर. प्लेटफार्म में लगे वाटर कूलर को चालू करने के लिए रेल प्रशासन को शायद किसी मुहूर्त का इंतजार है। यहां वाटर कूलर लगा तो दिए गए, लेकिन उन्हें चालू नहीं किया गया। यात्रियों को मजबूरन गर्म पानी पीना पड़ रहा है या फिर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन जोन मुख्यालय का मॉडल स्टेशन है। इसके बाद भी यात्रियों को यहां पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।...
बिलासपुर।रेंज के नए आईजी बीएस मरावी ने कहा है कि वे एसपी या उनके मातहतों के काम में हस्तक्षेप करने के लिए नहीं, बल्कि मार्गदर्शन करने के लिए आए हैं। जहां उनकी मदद की जरूरत पड़ेगी, वे तैयार रहेंगे। उन्होंने टीम भावना से काम करने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस का जिम्मा अपराध पर नियंत्रण, पतासाजी और त्वरित कार्रवाई है। यह तभी संभव है, जब जनता इसमें मदद दे। उन्होंने सूचना तंत्र मजबूत...
बिलासपुर। नया रेल बजट छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश को रेल लाइन विस्तार के लिए 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे प्रदेश में लगभग 15 सौ किलोमीटर लंबी रेल लाइन तैयार होगी, जिसका सीधा मतलब राजस्व में बढ़ोतरी के साथ ही प्रदेश के ग्रामीण इलाके में रेल सुविधा की पहुंच है।
वर्ष 2012-13 के रेल बजट को अब तक का सबसे अच्छा बजट माना जा रहा है। 12...