कोरबा. निकटस्थ ग्राम कुदूरमाल से एक ६ वर्ष के बच्चे का अपहरण हो गया है। उसके पिता को मोबाइल पर कॉल कर 1० लाख की फिरौती मांगी गई है। साथ ही उन्हें धमकी दी गई है कि यदि पुलिस को खबर की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
कुदूरमाल उरगा थानांतर्गत आता है। इस गांव में सीएसईबी कर्मी जगदीश बैरागी का परिवार निवास करता है। जगदीश बैरागी का पुत्र मुकेश कुमार बैरागी अधिवक्ता है। मुकेश कुमार बैरागी का ६ वर्ष का पुत्र भूपेश (अप्पू) बैरागी गुरुवार की दोपहर लगभग ३ बजे घर के पास से गायब हो गया।
परिजनों ने समझा कि वह आसपास ही है। शाम को लगभग ५.३० बजे मुकेश बैरागी के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने...