May 23, 09:41
![]()
खरियार रोड़. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से आम लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र सिंह तलूजा, राकेश जैन, हरीश चौहान, राजेंद्र जैन आदि प्रमुख लोगों ने जैन मंदिर के सामने स्टाल लगा कर शरबत का वितरण किया।