Nov 21st, 2009, 12:37 am [IST]
चायनीज आयटमों की मेगा बाजार में धूम
रायगढ़. भास्कर समूह के मेगा बाजार में लोगों को जरूरी समानों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर रहे हैं। मेगा बाजार में शाम होते ही भारी संख्या में महिलाओं, युवतियों व बच्चों का जमावड़ा होने लगता है। मेगा बाजार में खासकर सभी उम्र के को ध्यान में रखकर अलग-अलग वेराईटीज के एक विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
वहीं मेगा बाजार में स्टाल लगाए गजानंदपुरम निवासी दिनेश गुप्ता व...
हड़ताली वनकर्मी करेंगे चुनाव में डच्यूटी
रायगढ़. प्रमुख 3 फायनेन्सियल मांगों को लेकर वनकर्मियों की हड़ताल जारी है, वहीं शिक्षाकर्मियों व कोटवरों की मांगे पूरी होते ही कलेक्टोरेट परिसर के सामने केवल वनकर्मियों का पंडाल ही शेष रह गया है। हड़ताल की अवधि में और विलंब होने की संभावना व शुक्रवार को आचार संहिता के लागू होते ही वनकर्मियों ने प्रांतीय निर्देशन पर चुनाव में डच्यूटी कर अपना सहयोग देने का निर्णय लिया है।
...
नेताओं के दौरे के बाद भाजपा चुनाव के लिए तैयार
रायगढ़. जिला भाजपा के प्रवक्ता उमेश अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय, जिले के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल व जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राठिया ने ताबड़तोड़ दौरे एवं बैठकों से भाजपा कार्यकर्ताओं मंे एकजुटता एवं ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यक र्ता आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए संकल्पित हुए हैं।
उमेश अग्रवाल...
गोवा में समुद्री तूफान बाद जशपुर के 13 श्रमिक लापता
जशपुरनगर. जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के कई गांव से गोवा कमाने खाने गए १३ श्रमिकों की गोवा के समुद्र में आए चक्रवात में नाव डूब जाने से मौत हो गई है। इसकी जानकारी घटना से बच कर आए ग्राम कंदल कछार के ग्रामीण जितेंद्र साय ने बताया कि वे एक नाव में सवार होकर मछली मारने के लिए समुद्र में गए हुए थे।
उनके साथ फरसाबहार विकासखंड के किकरिमा, गादीघाट, कोरंगामाल, अंबंडीहा, कंदल कछार, केरसई,...
दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित
रायगढ़. उड़ीसा के पोसैता-मनोहरपुर (चक्रधरपुर मंडल) के बीच गुरुवार रात करीब 9 बजे बिलासपुर-टाटा पैसेंजर की 8 बोगियों के पटरी से उतरने से 25 यात्री घायल व 1 महिला की मौत हो गई।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ट्रेन हादसे में हुए घायल व मृत यात्री बिलासपुर के होने की पुष्टि की जा रही है। यह हादसा नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 6 फीट लंबी पटरी के उखड़ने की वजह से हुआ। टाटानगर से बिलासपुर...
मेगा बाजार में काटन कपड़ों की बढ़ी डिमांड
रायगढ़. भास्कर समूह की ओर से शहरवासियों के उत्साह को दुगुना करने तथा रोजमर्रा की जरूरी समानों की एक विस्तृत रेंज के साथ नटवर स्कूल मैदान में 10 दिनी मेगा बाजार का आयोजन किया गया है। जहां हर दिन की तरह शाम होते ही भारी संख्या में महिलाओं, युवतियों व बच्चों का जमावड़ा होने लगता है।
मेगा बाजार में खासकर सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखा गया है। जहां अलग-अलग वेराईटीज के एक विस्तृत रेंज...
कबड्डी में बिलासपुर तो खो-खो में दुर्ग ने मारी बाजी
रायगढ़. शहर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाइका खेल प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। जहां सैकड़ांे की संख्या में शहरवासियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। राज्य स्तरीय पाइका खेल का फायनल मुकाबला खिलाड़ियों के लिए परीक्षा की घड़ी साबित हो रही थी।
राज्य स्तर से आए खिलाड़ियों में खेल को लेकर उत्साह बनी हुई थी। वहीं चल रही प्रतियोगिता में शहरवासियों ने...
नेत्रहीन 70 किमी पैदल चलकर कलेक्टोरेट पहुंचा
रायगढ़. आर्थिक तंगी के चलते रामदयाल जो कि नेत्रहीन है ने जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी की दूरी तय करते हुए बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचा है। जहां कलेक्टर श्री त्यागी से मुलाकात नहीं होने पर भूखा-प्यासा अपनी 6 साल की बच्ची के साथ स्टेशन परिसर में रात गुजारा।
अपनी असमर्थता जाहिर करते हुए रामदयाल ने बताया कि शासन की ओर से प्रतिमाह निराश्रित पेंशन राशि 200 रुपए प्राप्त होती है। कमाई का कोई...
ट्रक की ठोकर से छात्र की मौत
पत्थलगांव. इसी बाईक में सवार एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घयल हो गया है। मृतक छात्र अनिल यादव पिता मुरली यादव समीप ग्राम गोलाबुड़ा का निवासी था। यह छात्र प्रकाश हाई स्कूल में कक्षा ११ वीं में अध्ययनरत था।
गुरूवार दोपहर अनिल यादव अपने सहपाठी टारजन मिंज के साथ बाइक पर सवार हो कर लुड़ेग की ओर जा रहा था। इस दौरान ग्राम पाकरगांव के समीप करगांबहला मिशन के सामने विपरित दिशा से काफी तेज...
स्टेशन में लगा दावेदारों का दरबार
रायगढ़. प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल का आज दोपहर 12 बजे साऊथ बिहार एक्सप्रेस से रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय व संसदीय सचिव श्री राठिया दौरा कार्यक्रम के लिए प्रभारी मंत्री के साथ रवाना होने स्टेशन में ही मौजूद थे।
सारे बड़े नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन का माहौल देखते ही बन रहा था। नगरीय निकाय चुनाव की टिकट की होड़ में लगे...
विकास कार्यो का पार्षद मांग रहे हिसाब
रायगढ़. नगर निगम में पिछले दिनों आनन-फानन में हुए विशेष सम्मेलन का मामला गरमाने के साथ विकास कार्य के बहाने महापौर व आयुक्त, भाजपा पाषर्दों के निशाने में आ गए हैं। ऐन आचार संहिता लागू होने से पहले निगम की राजनीति दिनों-दिन जोर पकड़ते जा रही है।
एल्डरमेन समेत आधा दर्जन भाजपा पार्षदों ने बुधवार को एक बयान जारी कर आयुक्त व महापौर पर निशाना साधते हुए पिछले चार महिनों में किए गए कथित...
सीनियर डीसीएम ने लगाई कर्मचारियों को फटकार
रायगढ़. माडल स्टेशन बनने के बाद भी रायगढ़ रेलवे स्टेशन में अव्यवस्था जस की तस बनी हुई है। जिसके सुधार के लिए रायगढ़ रेलवे कर्मचारियों का बिल्कुल ही उस ओर ध्यान नहीं जाता था। जिसकी शिकायत पर बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके शम्सी बुधवार को रायगढ़ स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे।
स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की लचर व्यवस्था के साथ-साथ टूटे हुए फर्श, शेड से टपकता पानी,...
मम्मी चलो चलें मेगा बाजार
रायगढ़. भास्कर समूह द्वारा आयोजित मेगा बाजार में लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरी समानों की खरीददारी करने भारी संख्या में शाम होते ही नटवर स्कूल मैदान में आ रहे हैं। मेगा बाजार में खासकर छोटे-छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर अनेक वेराईटी के खिलौनों को लाया गया है।
जहां शाम होते ही बच्चे अपने मम्मी-पापा से जिद करने लगते हैं कि मुझे खिलौने लेने हैं। जहां उनके जिद के सामने मम्मी-पापा की कुछ...
फर्जी नक्सली संजय तिर्की पिस्तौल सहित गिरफ्तार
कापू. कापू पुलिस एवं डीएसपी जीएन बघेल धरमजयगढ़ को सोनपुर क्रेशर मालिक पत्थलगांव निवासी महावीर अग्रवाल ने मोबाइल पर सूचना दी कि एक व्यक्ति सुजुकी गाड़ी पर पिस्तौल लेकर क्रेशर पहुंचा वहां पर नौकर अजीत केरकेट्टा, दयानंद यादव, ड्रायवर चंदन कुजूर कैंप के पास थे। उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकाते हुए पूछा कि तुम्हारा मालिक कहां है और कहां रहता है।
उसे बोल देना परसों 5 लाख रुपए यहां लाकर...
नदी बचाने शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान
रायगढ़. जिले की जीवनदायिनी केलो नदी के जल को प्रदूषित करने वालों को दंडित करने व प्रदेश के सिंचाई विभाग नदी जल का सौदा करने का आरोप लगाते हुए शहर वासियों ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चला कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें चक्रधर नगर केलो पुल पर पंडाल लगाने के अलावा इस राह पर आने-जाने वाले सभी लोगों ने इस अभियान का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए।
जिसे राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन को...
मेगा बाजार में बढ़ रही लोगों की भीड़
रायगढ़. शहरवासियों के उत्साह को दुगुना करने भास्कर समूह ने नटवर स्कूल मैदान में 10 दिनी मेगा बाजार के तीसरे दिन पहले की तुलना मंे लोगों का बरसात के मौसम के बाद भी जबरदस्त रुझान देखने को मिला । खासकर महिलाओं मंे कश्मीर की कलाकारी से बने कलात्मक डीजाइनों से सजे गलीचे व चद्दरों की जमकर खरीददारी की।
वहीं कई वेरायटी के बने अचारों की काफी मांग बनी हुई है। जिसमंे लहसुन, आंवला, आम के अचार के...
उपपंजीयक पर रकम मांगने का आरोप शपथ देकर लगाया
तमनार. उप पंजीयक सहाकारी संस्थाएं द्वारा रकबा से अधिक मात्रा में धान खरीदी जांच के नाम पर तमनार टीएस एसके अंशकालिक प्रबंधक से 50 हजार रुपए की मांग करने और 25 हजार रुपए अग्रिम लेने के बाद भी अवैधानिक रूप से सेवा समाप्ति के आदेश जारी करने की उच्च स्तरीय जांच की मांग प्रबंधक ने शपथ पत्र के माध्यम से कलेक्टर और खाद्य सचिव से की है।
तमनार टीएसएसके अंशकालिक प्रबंधक नीलाद्री पटनायक ने...
दुर्ग गोरखपुर एक्सप्रेस को रायगढ़ से चलाने की मांग
रायगढ़. बढ़ते औद्योगिकीकरण के कारण आसपास के सटे राज्यों उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग भी अब रायगढ़ में बसने लगे हैं, जिससे जनसंख्या भी ब़ढ़ी और इन राज्यों से व्यापारिक संबंध भी ब़ढ़े हैं। इन राज्यों से अब व्यापारिक गतिविधियों के परिचालन और आम जनता के अपने गृह नगर जाने के लिए आवागमन में कठिनाई महसूस हो रही है।
चेम्बर सचिव हीरा मोटवानी ने बताया कि इस प्रकार की निरंतर मांग पर छग चेंबर...
बारिश व ठंड से सिहरा जशपुर अंचल
जशपुरनगर. अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश किसानों के अरमानों पर कहर बरपा रही है। खेतों में पककर लहलहा रहे धान फसल बड़े पैमाने पर चौपट होने के कगार पर हैं। यदि एक दो दिनों में बारिश नहीं रुकती है और मौसम साफ नहीं होता है तो किसानों को भारी नुकसान होने का अंदेशा है।
रविवार शाम व सोमवार सुबह से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन किसानों का धान खेतों में पककर...
चक्काजाम खत्म, परिवहन शुरू
रायगढ़. तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा किए गए आर्थिक नाकेबंदी सोमवार शाम समझौते के खत्म होते ही ट्रांसपोर्टरों द्वारा परिवहन का कार्य शुरू कर दिया गया है। विदित हो कि पिछले 5 दिनों से चल रही आर्थिक नाकेबंदी के कारण क्षेत्र में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए थे।
जिस कारण से औद्योगिक कार्य में लगे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद था। प्रशासन, उद्योग प्रबंधन व जन...
विशेष सम्मेलन का रहस्य बरकरार
रायगढ़. नगर पालिका से नगर पालिक निगम बनने और इसके पांच वषों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। नगरीय निकाय चुनाव दिसंबर-जनवरी में होना तय है। इस लिहाज से आज-कल में आचार संहिता लगने की प्रशासनिक हलकों में चर्चा है। इस बीच कुछ स्थानों में प्रशासनिक फेरबदल होने के भी संकेत हैं। इन सब के बीच रायगढ़ नगर निगम का विशेष सम्मेलन बुलाए जाने का मामला लटकता जा रहा है।
सोमवार को निगम के पार्षदों ने...
सावन भादों सी झड़ी अगहन में लगी
रायगढ़. मौसम में दो दिन पूर्व उमस व गर्मी से लोगों को काफी परेशानियां हो रही थी। लेकिन सोमवार से हो रही बूंदा-बांदी के चलते लोगों को उमस व गर्मी से राहत तो मिली। बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलमारी में रखे साल-स्वेटर व गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं।
यही नहीं शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी बेमौसम बारिश होने से लागों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।...
दहशत के बाद पलायन की मजबूरी
रायगढ़. लगातार पांच दिनों से आर्थिक नाकेबंदी के कारण पूरा तमनार अंचल विरोध के स्वर से गूंज रहा है। निजी उद्योग प्रबंधन से सुरक्षाकर्मियों के गिरफ्तार होने के बाद भी क्षेत्रीय ग्रामीण अपने कई मांगों को लेकर तमनार के बरभांठा चौक में चक्काजाम किए हुए थे।
प्रशासन, प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की शनिवार को हुई बैठक बाद भी इस मामले का निराकरण नहीं हुआ था। नतीजतन क्षेत्र में दहशत भरे...
जिले के प्रशिक्षु डीएसपी पर गिर सकती है गाज
रायगढ़. वर्ष 05 में आयोजित छग राज्य सेवा आयोग की परीक्षा में आयु संबंध में गलत तरीके से भर्ती किए जाने का मामला सामने आया है। ऋचा मिश्रा व अहिल्या मिश्रा द्वारा तकरीबन डेढ़ साल पहले याचिका दायर की गई थी। जिसमें हाई कोर्ट ने सोमवार को निर्णय देते हुए चयनित हो चुके पूरे 44 डीएसपी को बाहर करने के आदेश दे दिए हैं।
वहीं जिले में पदस्थ 3 प्रशिक्षु डीएसपी के भी प्रभावित होने की बात कही जा रही...
आचार संहिता के भंवर में विशेष सम्मेलन
रायगढ़. सोमवार को तकरीबन 28 पाषर्दों ने आयुक्त भुवनेश यादव को एक हस्ताक्षितयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए नगर पालिक अधिनियम की धारा 30 के तहत जल्द से जल्द विशेष सम्मेलन 9 नवंबर के विषय के साथ बुलाए जाने की मांग की है। अपने सात सूत्रीय ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि 9 नवंबर को विशेष सम्मेलन आगामी तिथि तक के टाल दिया गया था।
ऐसी क्या जरुरत आन पड़ी की दूसरे दिन 10 नवंबर को आनन-फानन में विशेष...
गुरुजी के खिलाफ हुआ चौहान समाज!
रायगढ़.रविवार को चौहान समाज की हुई बैठक के बाद भाजपा से महापौर टिकट की दावेदारी कर रहे महाबीर गुरुजी को टिकट दिए जाने की खिलाफत उनके ही समाज ने कर दी है। ऐसे में अब सारे समीकरण उलट-पुलट होते नजर आ रहे हैं।
गुटबाजी से ग्रसित जिला भाजपा का समीकरण नगरीय चुनाव को लेकर लगातार विवादों में घिरता चला जा रहा है। जिला भाजपा के द्वारा पार्षद टिकट के दावेदारों के लिए जारी की गई पर्यवेक्षकों की...
प्रतियोगी परीक्षा में छात्राओं को तैयार करने नि:शुल्क कोचिंग
जशपुरनगर. सतत प्रयास से सफलता मिलती हैञ इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना जिला इकाई ने शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित हो रही छात्राओं के लिए पंद्रह दिवसीय कोचिंग प्रारंभ की है।
इस कार्यक्रम का उददेश्य केसंबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डा. विजय रक्षित ने बताया की महाविद्यालय में रासेयो के...
ठंड में गर्मी का एहसास
रायगढ़. मानसून की मार झेल रहे वर्ष 09 में अब मौसम की अनियमितता का प्रभाव भी साफ दिखाई देने लगा है। जहां दिनों-दिन उद्योगनगरी का तापमान बढ़ रहा है। वहीं अक्टूबर-नवंबर (ठंड) के महीनों में भी लोग उमस व गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष सिस्टम सही नहीं बन पाने के कारण लोग शीत ऋतु में ग्रीष्म का माहौल महसूस कर रहे हैं।
वहीं अरब सागर से हवा नमी लेकर बह रही है।...
धान पर बोनस की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
रायगढ़. रविवार को सीएसईबी के आफिस के सामने जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश व्यापी आव्हान पर किसानों को उनका बोनस दिए जाने की मांग को लकर एक दिवसीय धरना दिया।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेसियों ने दिन-भर नारे बाजी करते हुए सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया व राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने पर बैठे प्रदेश के...
फिर पकड़ाया तीन ट्रक अवैध कोयला
रायगढ़. खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन की धर पकड़ जारी है। जिसमें खनिज विभाग लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी खनिज विभाग ने रेंगालपाली में कोयले से भरे ती न ट्रक जब्त किए जिनमें से प्रत्येक में करीब 15-15 टन कोयला लदा हुआ था।
खनिज अधिकारी केके बंजारे ने बताया कि जांच के दौरान ट्रक चालक कोयले व ट्रक संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की...
शक्कर, दाल सब हुए महंगे
रायगढ़. प्रति वर्ष करीब 20-30 फीसदी महंगाई से जहां निम्न व मध्यम वर्ग की थालियों से मीठा व साग-सब्जियां गायब होती जा रहीं हैं। आलम यह है कि राशन का कोई भी सामान इनके बजट में नहीं समा रहा है।
शहर की जनता की मानें तो बढ़ती महंगाई ने उनके मासिक बजट को बिगाड़ा है वहीं राशन सामग्री पिछले डेढ़ साल में ही लगभग दुगुनी महंगी हो गई है। राशन दुकान संचालक दीपक होता ने बताया कि विगत 4 माह में राशन...
तमनार में जारी है आर्थिक नाकेबंदी
रायगढ़. तमनार में बैठक में शनिवार को तमाम मुद्दों पर विचार करने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होने से उनका आंदोलन जारी है। क्षेत्रीय विधायक हृदयराम राठिया भी ग्रामीणों के समर्थन में सामने आ गए हैं। वकीलों व शिक्षा कर्मियों से हुए सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई मारपीट का मामला 4 आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
फरार पांचवां...
shopping








