Raipur

विज्ञापन
तक के समाचार
उज्जवल
शनिवार
470C/ 350C
उज्जवल
रविवार
450C/ 370C
उज्जवल
सोमवार
440C/ 340C

Best of City

दूधाधारी मठ

यह मंदिर राजधानी का ऐतिहासिक दूधाधारी मठ में स्थित है। जानकारों के अनुसार यह करीब 1000 वर्ष पुराना मंदिर है, जिसका निर्माण राजा रघुराव भोसले ने करवाया था। इनका नवीनीकरण समय-समय पर करवाया जाता है। इस मठ का महत्व इस कारण भी है कि यहां पर भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान विश्राम किया था। यहां रामसेतु पाषाण भी रखा गया है।दूधाधारी मठ का अपना प्राचीन इतिहास रहा है। इस मठ में कई देवी-देवताओं के मंदिर मौजूद है। इनमें बालाजी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, रामपंचायतन और वीर हनुमान मंदिर प्रमुख हैं। यहां मौजूद हर मंदिर किसी न किसी शानदार इतिहास और रोचक कहानियां कहानियों का हिस्सा है। ऐसी ही छोटी सी रोचक कहानीदूधाधारी मठ के नाम को लेकर है। इस मठ के संस्थापक बालभद्र दास महंतजी हनुमान जी के बड़े भक्त थे। उन्होंने एक पत्थर के टुकड़े को हनुमान जी मानकर श्रृद्धा भाव से पूजा अर्चना करने लगे। वह अपनी गाय सुरही के दूध से उस पत्थर को नहलाते थे और फिर उसी दूध का सेवन करते थे। इस तरह उन्होंने अन्न का त्याग कर दिया और जीवन पर्यन्त दूध का सेवन किया। इस तरह बालभद्र महंत दूध आहारी हो गए, इसका मतलब दूध का आहार लेने वाला। बाद में यह यहदूधाधारी मठ नाम से जाना गया। इस छोटी सी घटना ने बालभद्र दास को इतिहास में अमर बना दिया और लोगों के लिए पूज्य भी।

Address: मठपारा , रायपुर

दोस्तों से शेयर करें

Email 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
विज्ञापन

बड़ी खबरें

 

रोचक खबरें

 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 
 

क्रिकेट

 

बिज़नेस

 

जोक्स

 

पसंदीदा खबरें

 
 

फोटो फीचर