विज्ञापन
 
Home >> Emraan Hashmi
 
इमरान हाशमी
24 मार्च 1979
इमरान हाशमी:इमरान हाशमी का पूरा नाम इमरान अनवर हाशमी है और इनका जन्म 24 मार्च 1979 में मुंबई(महाराष्ट्र) में हुआ|इमरान के माता पिता का नाम अनवर हाशमी और माहेरह हाशमी है|इनके पिता शिया मुस्लिम जबकि माँ कैथोलिक हैं|इमरान की पढ़ाई मुंबई के सिडनहम कॉलेज से हुई|
हाशमी 2009 में उस समय बेहद चर्चा में आए थे जब एक मुंबई की हाउसिंग सोसाइटी ने उनके मुस्लिम होने की वजह से अपार्टमेन्ट देने से इंकार कर दिया था|हालांकि इस सोसाइटी ने इमरान के आरोपों से इंकार कर दिया मगर बॉलीवुड के अन्य मुस्लिम अभिनेताओं जैसे शाहरुख़ और सलमान ने उनका सपोर्ट किया|हिंदू-मुस्लिम कल्चरल सेंटर ने इस मुद्दे को जबरन उछालने और सांप्रदायिक भावना भड़काने का भी आरोप लगाया|मगर 10 अगस्त 2009 को उन्हें इन सभी आरोपों से बरी कर दिया गया|

मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट इनके अंकल हैं और अभिनेत्री पूजा भट्ट इनकी कजिन हैं|इमरान ने दिसंबर 2006 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड परवीन शाहनी से शादी कर ली|4 फरवरी 2010 को इमरान एक बेटे अयान के पिता बने|
हाशमी ने अपने फ़िल्मी करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी |फूटपाथ,मर्डर,तुमसा नहीं देखा,ज़हर,आशिक बनाया आपने,अक्सर,गैंगस्टर,कलयुग,राज़-डा मिस्ट्री कंटीन्यूज़,आवारापन,द ट्रेन,दिल दिया है,द किलर,जवानी दीवानी,तुम मिले,वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई,क्रुक जैसी फिल्मों में काम किया|
इमरान ने फिल्म मर्डर के लिए स्टारडस्ट का बेस्ट न्यूकमर अवार्ड जीता वहीँ कलयुग के लिए उन्हें क्रिटिक्स अवार्ड भी नवाजा गया|
 
 
 

News From Dainik Bhaskar

 
 
 
क्या अशोक कुमार की तरह मेहनताने पर समझौता करेंगे इमरान हाशमी! दादामुनि अशोक कुमार और इमरान हाशमी की फिल्मोग्राफी तथा एक्टिंग में काफी अंतर है, लेकिन इमरान भी दादामुनि का स्थान लेने की तैयारी कर रहे हैं।
इमरान हाशमी मेरे लिए लकी चार्म सिंगर क्षितिज तारे से खास बातचीत
 
\'एक थी डायन\' का फर्स्‍ट डे कलेक्‍शन 6-6.5 करोड़, इमरान पर लगा दूसरी औरत से संबंध बनाने का आरोप लखनऊ की रहने वाली इस महिला ने की शारीरिक संबंधों की भी बात।
PICS: अपनी फिल्म \'एक थी डायन\' को लेकर कॉन्फिडेंट हैं इमरान अपनी फिल्म \'एक थी डायन\' के बारे में बताते हुए कहा कि इस फिल्म को अब तक मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए लगता है जैसे ये एक बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित होगी।
 
SNAPPED: \'एक थी डायन\' की सफलता की दुआ मांगने हाजी अली पहुंचे इमरान हाशमी एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म \'एक था डायन\' आज रिलीज़ हो गई है।इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
इमरान हाशमी ने कहा,'बॉलीवुड में भी हैं डायन' इमरान हाशमी ने इस बात की पुष्टि दी है कि बॉलीवुड में भी डायनें मौजूद हैं।
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 

रोचक खबरें

 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 

बिज़नेस

 

जोक्स

 

पसंदीदा खबरें