December 13, 02:55

पठानकोट। पीतल को सोना बताकर बेचने वाले चार ठग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने इन्हें छन्नी मकीमपुर के पास नाका लगाकर बुधवार को काबू किया। आरोपियों से 1 किलो 900 ग्राम सोने का रंग चढ़ा पीतल बरामद हुआ है। पकड़े गए सभी लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं, इनमें एक महिला भी शामिल है।
इनकी पहचान न्यू दिल्ली के शादीपुर डिपू झुग्गियां निवासी बाल चंद, सूरज, हेमराज और नाजो के रूप में हुई है।...