bhaskar
<description><![CDATA[भोपाल। इस अभागन की हर सिसकी में एक दर्द भरी कहानी थी। पहले कलियुगी भाई जुए में हारा, फिर शादी हुई तो पति ने दुत्कार दिया। सात दिन से खाना नहीं मिला, सो चलने में शरीर असमर्थ। किसी तरह कलेक्ट्रेट पहुंची, लेकिन पीड़ा बताने से पहले ही अचेत हो गई। इस महिला के साथ उसकी मासूम बेटी भी थी। पुलिस ने उल्टे 309 का मुकदमा लगाकर उसे कोतवाली में बैठा दिया।
यह कहना है उचेहरा की मंटोल निवासी आरती पाठक का, जो बदहवास हालत में कलेक्ट्रेट आफिस पहुंची थी। उसके साथ उसकी बेटी भी थी, लेकिन सेकंड सैटरडे होने के कारण ऑफिस में कम ही लोग थे। बदहवास हालात में आरती ने कहा मेरी बच्ची को संभाल लो, मैं मर जाऊंगी। इससे पहले की कलेक्ट्रेट में खड़े लोग कुछ समझते, तब तक वह बेहोश हो कर गिर पड़ी।
उसकी आठ माह की बेटी आयुषी भी तेज आवाज में रोने लगी। लगभग एक घंटे तक चली इस स्थिति के दौरान लोगों ने उसे पानी डालकर होश में लाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां उसने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई।
अगली स्लाइड पर पढ़े पूरी खबर ... 
<description><![CDATA[भोपाल। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आर्य समाज मंदिर में अब पारिवारिक सहमति वाले विवाह ही होंगे। इससे संबंधित सूचना भी लिख दी गई है। आर्य समाज द्वारा जारी इस तरह के व्यवस्था के बाद मंदिर के पुरोहित लव मैरिज करने वाले जोड़ों की बुकिंग नहीं ले रहे हैं। वहीं, लव मैरिज करने के इच्छुक जोड़ों का कहना है कि यदि उनके अभिभावक राजी होते तो उन्हें यहां आने की जरूरत नहीं थी।
दस नंबर स्थित आर्य समाज मंदिर के पुरोहित राजवीर शास्त्री का कहना है कि अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने वाले मंदिर में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब केवल परिवार की सहमति से ही विवाह कराए जा रहे हैं।  इस मामले में जब तक दूसरा कोई आदेश पारित नहीं होता, तब तक यहां केवल माता-पिता की रजामंदी वाले विवाह होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को ही लव मैरिज करने के इच्छुक तीन युवाओं ने संपर्क किया था। जैसे उनसे माता-पिता की मंजूरी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि यदि माता-पिता की रजामंदी से शादी करनी थी तो वो यहां क्यों संपर्क करते।
शादी के लिए संपर्क करने आए लड़के के दोस्त प्रभात दुबे ने बताया कि...]]></description>
<description><![CDATA[भोपाल। प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के जिलों में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बहुत संभव हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद होने के पीछे कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन की कमजोरी हो सकती हैं लेकिन इन सबके बीच निरंतर बढ़ रहे अपराधों के पीछे आम जनता की भूमिका को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। 
असामाजिक तत्वों द्वारा एक लड़की के साथ बदसलूकी और उसके अपहरण का एक मामला हाल ही में सामने आया है। घटना जबलपुर के माढ़ोताल पुलिस चौकी का है, यहां से 26 अप्रैल को अपने मामा के घर से लापता हुई युवती तक पुलिस आसानी से पहुंच गई, लेकिन अपराधी अभी भी कैद से फरार है।
एक अन्य घटना के तहत पति-पत्नी के बीच का विवाद थाने पहुंच गया। दरअसल हुआ यूं कि बढ़ती कलह की वजह से पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी थी। कुछ महीनों बाद पति ने उससे अपने साथ चलने को कहा और पत्नी के मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
बैतूल में हुई ताजा घटना के अनुसार पत्नी के घर छोडऩे से दुखी पति ने पत्नी को आत्महत्या करने की धमकी दी, इस पर भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने खुद को ब्लेड मार कर बुरी तरह जख्मी कर...]]></description>
<description><![CDATA[भोपाल। राज्य शासन के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) कब से मिलेगा? इसका फैसला मंगलवार को हो सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वित्त विभाग के अफसरों की बैठक होगी। ऐसी संभावना है कि कर्मचारियों को अप्रैल 2013 से डीए दिया जा सकता है। कर्मचारी 1 जनवरी से बढ़ा हुआ भत्ता मांग रहे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसा किया भी है।
बैठक में कर्मचारियों को समयमान वेतनमान और ग्रेड पे को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने १७ अप्रैल को कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ५१ सूत्रीय मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मांगों को पूरा करने के लिए कोई घोषणा नहीं की जाएगी बल्कि आदेश जारी किए जाएंगे।
इन मांगों में त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान, ग्रेड पे और केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) की मांगें भी शामिल थीं।  इसी बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को आठ फीसदी डीए देने की घोषणा कर दी। राज्य के कर्मचारियों ने भी केंद्र की तरह जनवरी से आठ फीसदी डीए देने की मांग की है, लेकिन सरकार अप्रैल से डीए देने की...]]></description>
<description><![CDATA[भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) पहली बार हायर सेकंडरी व हाईस्कूल परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ २१ मई को घोषित करेगा। माशिमं के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में दोपहर 3 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस रिजल्ट की घोषणा करेंगी।
इस संबंध में माशिमं अधिकारियों को आदेश मिल गए हैं। हायर सेकंडरी की परीक्षा में 6 लाख 47 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जबकि, 10 लाख 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी है।
री-टोटलिंग से लेकर परीक्षा फॉर्म सभी ऑनलाइन भरे जाएंगे
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) अब विद्यार्थियों के हित में री-टोटलिंग से लेकर परीक्षा फॉर्म और मार्कशीट में करेक्शन आदि के आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करेगा। जुलाई के अंत तक ये सुविधाएं छात्रों को मिलने लगेंगी। माशिमं सचिव पुष्पलता सिंह का कहना है कि दूरदराज के विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।  
वर्तमान में नामांकन, परीक्षा फॉर्म को भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। अब री-टोटलिंग का आवेदन, मार्कशीट में गलती होने पर भरा...]]></description>
<description><![CDATA[भोपाल। भारतीयता के रंग और महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते फैशन शो में शहर के स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। यह नजारा था सोमवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के ऑडिटोरियम वीथि संकुल का। यहां इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी) के एनुअल फंक्शन में फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शित 'जर्नी ऑफ विमन लाइफ' पर बेस्ड डिजाइनर ड्रेसेस को इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने खुद तैयार किया था।
<description><![CDATA[भोपाल। एक जून से गरीबों को मिलने वाला सस्ता राशन कमल छाप थैले में बंट सकता है। प्रदेश भाजपा इस सुझाव पर विचार कर रही है कि राशन दुकानों पर भाजपा कार्यकर्ता ये थैले वितरित करें। इनमें एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूसरी तरफ कमल का फूल छपा होगा।
इस सुझाव के समर्थक पार्टी नेताओं का कहना है कि हर राशन दुकान पर एक जून को भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाए और वे गरीबों को पार्टी की तरफ से थैले दें। दूसरी तरफ नेताओं का एक वर्ग इसके सभी पहलुओं पर विचार करना चाहता है, ताकि सरकारी कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल से कोई नया बखेड़ा नहीं खड़ा हो जाए। यदि पार्टी संगठन राजी हुआ तो 30 मई को ग्वालियर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
इसके अलावा भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गरीब बस्तियों में अन्नपूर्णा सम्मेलन भी करेगी। इनमें गरीबों को योजना के प्रावधानों की जानकारी देगी। यह सम्मेलन योजना शुरू होने से पहले हो जाएंगे। योजना अब एक जून की बजाय तीन जून से शुरू होगी। कुल मिलाकर...]]></description>
<description><![CDATA[भोपाल। डीजल चोरी के आरोप में अपने ड्राइवर की हत्या करने के आरोपी बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद पी गणेश पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस अब उसके क्रेशर पर लगे ट्रक और डंपर जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।
बीते शनिवार को पी गणेश ने चार साथियों के साथ मिलकर कोलार रोड निवासी 35 वर्षीय ड्राइवर पंकज यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।  इसके बाद रातीबड़ पुलिस ने पी. गणेश समेत ललित, अर्जुन, रोहित और पहलवान के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। एएसपी एपी सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व पार्षद का पता बताने वाले को आईजी उपेंद्र जैन ने 15 हजार का इनाम देने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
निरस्त होगा आम्र्स लाइसेंस एएसपी ने बताया कि आरोपी का आम्र्स लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया है। रातीबड़ थाना प्रभारी की ओर से लिखे गए इस पत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के चलते उसका हथियार जब्त करने अनुशंसा की गई है।
सोमवार देर रात तक प्रभारी एसडीओपी राजेश सिंह भदौरिया ने उसके सभी...]]></description>
<description><![CDATA[भोपाल। नगर निगम प्रशासन 4 जून 2011 से पहले अस्तित्व में आई कॉलोनियों से नर्मदा जल बल्क में देने के लिए प्रति मकान, फ्लैट से मीटर के नाम पर ढाई-ढाई हजार रुपए नहीं वसूलेगा। वहीं, निगम प्रशासन के स्थाई आदेश के मुताबिक बल्क कनेक्शन का चार्ज 33 से 50 हजार रुपए तक वसूला जाएगा। इस संबंध में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले ने स्वीकारा कि स्थाई आदेश में हुईं गलतियों को सुधारा जाएगा।
नर्मदा जल की सप्लाई के बल्क कनेक्शन को लेकर नगर निगम द्वारा हाल ही में जारी फरमान से कॉलोनियों के रहवासियों से लेकर सोसायटी के पदाधिकारियों और बिल्डरों में नाराजगी थी। इनका कहना है कि इसके लिए बिल्डर को भले ही मोटी रकम देनी पड़े, लेकिन आखिरी में हमसे ही यह राशि वसूली जाएगी।
600 कॉलोनियों के 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत
नगर निगम के इस फैसले से शहर की उन ६०० कॉलोनियों के लोगों को फायदा मिलेगा, जहां भविष्य में निगम के बल्क कनेक्शन के माध्यम से सप्लाई होगी। निगम के स्थाई आदेश के अनुसार पहले इन कॉलोनियों के करीब पांच लाख लोगों को मीटर के नाम पर ढाई-ढाई...]]></description>
<description><![CDATA[गैरतगंज (रायसेन)। ज्यादती के बाद आरोपी के पिता द्वारा जलाई गई किशोरी की सोमवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कन्छेदीलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, ग्रामीणों ने किशोरी के शव को गढ़ी पुलिस चौकी के पास रखकर प्रदर्शन किया।
रायसेन जिले के ग्राम गढ़ी में गुरुवार को एक किशोरी के साथ गांव के ही अशोक सिलावट ने ज्यादती की थी। पुलिस पहले उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में मजिस्ट्रीयल बयान के आधार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं लगाई थी। अशोक को जेल भेज दिया गया जहां से वह दो दिन बाद जमानत पर रिहा हो गया था।
अगली स्लाइड में देखिए दोस्त की आड़ में खुद कर रहा था शादी, कैसे विरोध करने पर बाप-बेटी से हुई मारपीट...]]></description>