bhaskar
<description><![CDATA[इंदौर। स्कीम नंबर 51 में पुराने संजय टॉकिज के पास सुबह एक महिला की लाश पड़ी थी। गोरे रंग और तीखे नाक-नक्श वाली महिला के गले पर निशान थे। पास ही एक स्कार्फ भी पड़ा था। एरोड्रम पुलिस सूचना मिलते ही हरकत में आई और जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें महिला की पहचान भी हुई और मौत का कारण भी पता चल गया।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढि़ए पूरा मामला...
<description><![CDATA[इंदौर/उज्जैन. भाजपा नेताओं के बीच इन दिनों एक एमएमएस की खासी चर्चा है। खास बात यह है कि यह एमएमएस महापौर बंगले पर बना बताया जाता है। इसे लेकर पीडि़त ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से गोपनीय शिकायत की है। अभी इस एमएमएस की खबर भाजपा नेताओं तक सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे अब बात बाहर निकलकर आने लगी है। सोमवार सुबह जब ये जानकारी युवक को लगी तो वह सकते में पड़ गया और उसने दोपहर में इस बात की मौखिक शिकायत पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से की। फिलहाल इस शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। मंगलवार तक पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई थी।
आगे की स्लाइड में पूरा मामला और क्या कहा महापौर ने...
क्रिकेटर प्रवीण कुमार के फ्लैट पर बना लड़कियों का अश्लील एमएमस
मोना सिंह के एमएमएस का राज खुला! 
चंद सिक्कों की खातिर बिकती हैं 'पारो', यौन गुलामों की तरह इस्तेमाल होती हैं दुल्हन! 
दुल्हन बिकाऊ है: महाराष्ट्र में 30 हजार में बिक रही हैं लड़कियां!...]]></description>
<description><![CDATA[इंदौर/देवास। बागली-पुंजापुरा के बीच बरझाई  घाट में रविवार को 500 फीट गहरी खाई में मिली इंदौर की महिला की लाश का मामला हत्या का निकला। चरित्र शंका के चलते पति ने गला घोंटा और पत्थर से वार कर हत्या की थी। दुर्घटना लगे इसलिए कार समेत खाई में फेंक दिया था।    
खाई में लाश के पास सेंट्रो कार (एमपी-09एचबी-6045) क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी। उसकी शिनाख्त मंजू पति हुकुमचंद्र निवासी मालवीय भवानी नगर इंदौर के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने और सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करने का खुलासा हुआ। देवास एसपी अनिल माहेश्वरी ने बताया कि बयानों के आधार पर हुकुमचंद्र पर शक जताया था। उसके मोबाइल की टॉवर लोकेशन निकाली तो बागली व घटनास्थल के आसपास मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सोते में गला घोंट दिया था
सांवेर के ग्राम पंचडेरिया का रहने वाला हुकुमचंद्र ड्राइवर है। मंजूबाई भाजपा नेत्री थी। वर्तमान में वे इंदौर के भवानीनगर में रहते थे। जांच में पता चला महिला की कई लोगों से दोस्ती थी। इसका पता चलने पर हुकुमचंद्र ने हत्या की...]]></description>
<description><![CDATA[इंदौर। स्कूल में पढ़ाने वाले 11 शिक्षक और पास हुए 63 में से केवल 13 बच्चे। दसवीं का रिजल्ट भी  20.63 प्रतिशत पर रहा।  पिछले साल 55 प्रतिशत रिजल्ट आया था। इनके अलावा 34 छात्र प्रायवेट बैठे थे जो सब फेल हो गए। मामला शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ा गणपति का है।
स्कूल में यह है स्टाफ
नौ लेक्चरर हैं (इनका वेतन 35 से 45 हजार रुपए प्रतिमाह)
छह उच्च श्रेणी शिक्षक छह (वेतन 30-40 हजार)
सहायक शिक्षक छह (30 से 35 हजार के बीच)
तीन अतिथि शिक्षक, अध्यापक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग, वेतन 20 हजार)
एक सहायक शिक्षक विज्ञान
(इनमें से 11 शिक्षक (लेक्चरर और यूटीडी ने छात्रों को पढ़ाया था)
आगली स्लाइड में पढ़िए प्रभारी प्राचार्य ने कहा प्राचार्य विदेश गए, मैं कुछ नहीं कह पाऊंगी
<description><![CDATA[इंदौर। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रही दिल्ली पुलिस इंदौर के बुकियों की जानकारी निकाल रही है। पुलिस दिल्ली व मुंबई में गिरफ्तार बुकियों से संपर्क का पता लगा रही है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेटर एस. श्रीसंत सहित 11 सटोरियों को गिरफ्तार किया था।
इसमें बुकी टींकू भी शामिल था। टींकू का नेटवर्क इंदौर, महू, मुंबई व गुजरात के बुकियों तक फैला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को बुकियों के मोबाइल नंबर मिले हैं जो गिरफ्तार बुकियों के संपर्क रहते हैं। पुलिस के मुताबिक महू का हेमू काला व दिनेश अपोलो ओसीवारा, मनीष आहुजा, चेतन सीनियर जेके अहमदाबाद से मिलकर लोखंडवाला में बैठकर सट्टा लगाते हैं। इसी तरह संजू मास्टर उर्फ संजय जैन भी छोटा राजन से जुड़े विनोद चैंबूर के संपर्क में रहता है।]]></description>
<description><![CDATA[इंदौर। एक निजी अस्पताल में बुधवार को इंसानियत तार-तार हो गई। जलने के बाद सुयोग अस्पताल लाई गई महिला की मंगलवार रात मौत हो गई थी। इलाज के 30 हजार रुपए बकाया होने पर प्रबंधन ने शव देने के बदले परिवार के तीन लोगों को गिरवी रख लिया। बाद में बंधक बने रिश्तेदारों को छोडऩे के बदले भी बाइक गिरवी रख ली, जिसे रात तक नहीं छोड़ा गया।
पीपल्यापाला के पास सोनिया गांधी नगर निवासी ज्योति (19) पति राहुल गोयल सोमवार सुबह किचन में काम करते हुए स्टोव से जल गई थी। परिजनों ने उसे सुयोग अस्पताल में भर्ती करवाया था। राहुल ने बताया अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल वालों ने पत्नी की मौत के बाद से 30 हजार रुपए जमा करवाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। पहले हम 40 हजार जमा कर दिए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह शव मांगा तो कहा गया पहले पैसे लाओ, फिर शव पीएम के लिए भेजेंगे। उसके बाद शव मिलेगा। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। प्रबंधन ने करीब नौ हजार रुपए कम किए और कहा- 13 हजार मेडिकल का और सात हजार अस्पताल का जमा करवा दो। परिजनों ने इनकार कर दिया। पुलिस ने जब शव पीएम के लिए ले जाने को कहा तो...]]></description>
<description><![CDATA[नागदा। नागदा में सुनंदा खैरवार 28 मई को एक दिन की नगर पालिका अध्यक्ष बनेगी। इतना ही नहीं सुनंदा 40 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगी। शिलालेख पर एक दिन की नपाध्यक्ष के रूप में उसका नाम भी अंकित होगा। सुनंदा ने 12वीं गणित संकाय में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नागदा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
सुनंदा प्रतीकात्मक रूप से नपाध्यक्ष होंगी। वे नपाध्यक्ष की तरह सभी कार्य करेंगी। मगर उन्हें चेक अथवा किसी शासकीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के अधिकार नहीं होंगे। नपाध्यक्ष शोभा यादव 28 मई को एक समारोह अपने अधिकार सुनंदा को सौंपेंगी। इससे पहले उसे जुलूस के रूप में नपा कार्यालय लाया जाएगा। इसके लिए शहर में आमंत्रण बांटे जा रहे हैं।
सुनंदा के पिता नागेंद्र खैरवार ग्रेसिम उद्योग में श्रमिक हैं। सुनंदा ग्रेसिम हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा है। उसकी मां चंद्रशीला आंगनबाड़ी सहायिका हैं। चार भाई-बहनों में सुनंदा सबसे छोटी है। 
शिक्षा के स्तर में सुधार की दृष्टि से निर्णय लिया है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। एक दिन की...]]></description>
<description><![CDATA[इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की ज्यादती के  बाद हत्या कर दी गई। क्रिकेट खेलने गए युवक ने मैदान में लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक स्कीम 155 में सुबह जितेंद्र पाटिल नामक युवक ने लाश पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस ने उसकी पहचान लीलाबाई पति कमल के रूप की। वह अरबिंदो अस्पताल में आया का काम करती थी।
गले में स्कार्फ लपटा हुआ था। उसके पास सुसाइड नोट मिला। जिला अस्पताल में हुए शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में महिला से ज्यादती की बात सामने आर्ई। उसकी पीठ व कंधे पर भी चोट के निशान थे। टीआई के मुताबिक मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। 
बच्चे डॉक्टर बन गरीबों  का इलाज करें
महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है मैं अरबिंदो अस्पताल में आया हूं। वेतन 4200 रुपए है। लंबे समय से बीमार हूं। पति मजदूरी करता है और अकसर  बीमार रहता है। मुझे मिलने वाले वेतन से घर चलाऊं या दवा खरीदूं। पति के पास न जमीन है न कोई मददगार। पिता व भाई ने भी साथ नहीं दिया। मेरे बेटे मधुसूदन व बेटी खुशबू बड़े डॉक्टर बन दूसरों का इलाज करें।...]]></description>
<description><![CDATA[इंदौर ।  सुगनीदेवी कॉलेज के करोड़ों के जमीन घोटाले में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आरोपी बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल लिया। बुधवार को परदेशीपुरा चौराहे से तीन पुलिया स्थित पुलिस चौकी और नंदानगर हनुमान मंदिर तक मानव शृंखला बनाई।
परदेशीपुरा चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने कहा लोकायुक्त मंत्री पर मुकदमा दर्ज नहीं करेगा तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इसकी शुरुआत क्षेत्र क्र-२ से कर दी गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राज्यपाल रामनरेश यादव को सौंप मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। पार्षद चिंटू चौकसे, राजू भदौरिया आदि मौजूद थे।]]></description>
<description><![CDATA[ इंदौर।  खजराना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ससुराल व मायके वालों को एक नहीं कर पाई तो उसने फांसी लगा ली। उसका 13 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक मामला वैभवनगर कनाडिय़ा रोड का है। सुबह करीब 8.30 बजे प्रियंका (30) पति दीपक पटेल ने घर में आत्महत्या कर ली।
पति ने पुलिस को बताया प्रियंका रोज की तरह उठी और उनके पिता रमेश पटेल के कमरे में चली गई। काफी देर बाद नहीं आई तो बहन पूनम देखने पहुंची। पूनम ने दरवाजा खोला तो प्रियंका फंदे पर लटकी थी।
मेरे बेटे को अच्छा इंसान बनाएंगे
पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। पति और ससुराल वाले प्रियंका को रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसके परिवार वाले कॉलोनी में रहते हैं।
उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मायके और ससुराल में चल रही खींचतान का जिक्र है। उसने लिखा- मैं मायके और ससुराल वालों को एक नहीं कर पाई। इसका मुझे अफसोस है। मेरे बेटे क्रिस का पालन पिता व नाना अच्छी तरह करेंगे।
प्रियंका की मौत के बाद...]]></description>