bhaskar
<description><![CDATA[जोधपुर। उम्मेद अस्पताल में नवजात बदलने के मामले का निस्तारण अब डीएनए टेस्ट से होगा। सोमवार को इसको लेकर पूरे दिन अस्पताल प्रबंधन व परिजनों में माथा पच्ची हुई। दोपहर बाद बैठक में डीएनए टेस्ट करवाने का निर्णय लिया गया। यह टेस्ट पुलिस के मार्फत होगा। इसका खर्च अस्पताल प्रबंधन वहन करेगा।
अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक में डॉ. नरेंद्र छंगाणी व गायनी विभाग की डॉक्टरों के अलावा पोकरण के सुनावड़ा निवासी प्रसूता जीजा पत्नी अमीन खां व आडेल निवासी भंवरी पत्नी नारायण के परिजन, कांग्रेस जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के इकबाल खान, किशनसिंह भाटी व पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। दोनों पक्षों ने डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट मानने की बात कही है। पुलिस से जांच करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने परिजनों की मांग के आधार पर पुलिस को पत्र लिखा है।
हालांकि इससे पहले सोमवार सुबह एक बारगी जीजा के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही, लेकिन बाद में समझाइश से डीएनए पर सहमति बन गई। उल्लेखनीय है कि गत शनिवार सुबह थियेटर में जीजू ने लड़की जन्म दिया, लेकिन उसकी...]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर। महाराष्ट्र को छोड़ दे तो देश के ज्यादातर बड़े अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों की पहचान उनके हाथ या पांव पर लगे टैग से ही होती है। उम्मेद अस्पताल में शनिवार को हुई नवजात बदलने की घटना के बाद 'भास्कर' ने तीन राज्यों की व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें सामने आया कि यहां टैग ही पहचान का जरिया है, लेकिन वहां की सख्त व्यवस्थाओं से ही बच्चे बदलने की घटनाएं रुकेंगी।
उम्मेद अस्पताल में ऐसी ही व्यवस्था लागू है। वर्षों से इसके आधार पर काम चल रहा है। गत वर्ष हुई घटना के दौरान भी प्रबंधन के रिकॉर्ड में नवजात सही अभिभावकों के पास थे,  लेकिन परिजनों के संतुष्ट नहीं होने पर डीएनए करवाना पड़ा, जिसका मिलान भी रिकॉर्ड के मुताबिक हुआ। शनिवार को एक मानवीय चूक के चलते परेशानी खड़ी हो गई। हालांकि अस्पताल के डॉक्टर नहीं बोलते तो शायद यह चूक सामने नहीं आती।
इस चूक की वजह से दोनों नवजात अपनी मांओं से दूर हैं। ऐसे में जरूरी है कि अस्पताल में नवजात की पहचान से जुड़ी व्यवस्था और पुख्ता हो। गत वर्ष लेबररूम में जन्म के बाद परिजनों को शक्ल दिखाने की...]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर।  मंडोर के निकट स्थित सुरपुरा गांव में बने 400 केवी जीएसएस पर लगे 315 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। करीब  76 हजार लीटर ऑयल रहता है। इस आग को बुझाने में नगर निगम, रीको और सेना की कुल 15 दमकलों को ढाई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। 
चीफ फायर ऑफिसर सुरेश थानवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि सुरपुरा बांध के निकट बने बड़े जीएसएस में आग लग गई है। इस पर मंडोर और नागौरी गेट अग्निशमन केंद्र से दो गाडिय़ां रवाना की गईं। आग की स्थिति को देखते हुए बासनी, शास्त्री नगर और बोरानाडा अग्निशमन केंद्र से भी गाडिय़ां बुलवाई गईं।
यहां फायर ऑफिसर हरीश थानवी के नेतृत्व में दमकलकर्मी मूलचंद रामावत, शांतिस्वरूप जोशी, भगवतीलाल, प्रशांतसिंह, रामस्वरूप और मनीष सहित अन्य की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। इसी दौरान सेना की भी दो दमकलें पहुंच गईं। कुल 15 दमकलों ने फोम का इस्तेमाल करते हुए करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।   
तापरोधी जैकेट की कमी खली 
पिछले कुछ वर्षों में कई इलाकों में भीषण अग्निकांड झेल चुके...]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर. कृष्णा भटनागर समिति की रिपोर्ट के बाद अभियंता, मंत्रालयिक कर्मचारी व नर्सिंगकर्मी सहित अन्य कर्मचारी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। वहीं पुलिस कर्मचारी कमेटी की रिपोर्ट से खुश नहीं होने के बावजूद खामोश हैं। सेवा नियमों से बंधे पुलिस कर्मचारी कुछ भी कहने में असमर्थ हैं।
भटनागर कमेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस कांस्टेबल की वेतन श्रृंखला में पचास रुपए की वृद्धि कर 1900 से 1950 रुपए और हैड कांस्टेबल के दो सौ रुपए बढ़ाकर 2000 से 2200 रुपए किए गए हैं। केंद्र में कांस्टेबल को 2000, हैड कांस्टेबल को 2400 व सहायक उप निरीक्षक को 2800 रुपए की वेतन श्रृंखला मिल रही है।
24 घंटे डयूटी, कोई साप्ताहिक अवकाश भी नहीं
प्रदेश के पुलिस बेड़े में 58066 कांस्टेबल, 9169 हैड कांस्टेबल, 5270 सहायक उप निरीक्षक हैं। इनकी डयूटी 24 घंटे मानी जाती है। कोई साप्ताहिक अवकाश भी नहीं है। इन्हें 25 आकस्मिक और 30 उपार्जित अवकाश मिलते हैं। होली, दीपावली व विशेष परिस्थितियों में इन अवकाश पर भी प्रतिबंध लग जाता है।
विरोध भी नहीं कर सकते
पुलिस अधिनियम 2007 के तहत पुलिस के कार्मिक अपना संगठन, विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन आदि...]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने वर्ष 2008 में आयोजित एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में शिरकत कर सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले एक अभ्यर्थी को राजस्व मंडल अजमेर द्वारा आयोजित पटवारी पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में आरक्षण का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने याचिकाकर्ता वासुदेव सारस्वत की ओर से अधिवक्ता मनोज बोहरा की ओर से दायर याचिका की सुनवाई में दिए।
अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि याचिकाकर्ता ने राजस्व मंडल अजमेर की ओर से 7 मार्च 2011 को विज्ञप्ति जारी कर पटवारी पद की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में बतौर खिलाड़ी वर्ग में आवेदन किया था। इसमें 2 प्रतिशत पद खिलाड़ी कोटे के लिए आरक्षित थे। प्रार्थी ने परीक्षा उत्तीर्ण भी कर ली, लेकिन उसे खिलाड़ी कोटे के आरक्षण का लाभ नहीं देते हुए नियुक्ति नहीं दी गई।
अधिवक्ता ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार में सभी नौकरियों में उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया हुआ है। जिसमें एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, वल्र्ड चैम्पियनशिप सहित विश्वविद्यालय खेलों में देश का...]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करते हुए विभाग के पूर्व कर्मचारी के दत्तक (गोद नशीन) पुत्र को एक माह में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास ने प्रार्थी केशर सिंह की ओर से दायर याचिका का निस्तारण करते हुए दिए।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनोज बोहरा ने अदालत में कहा कि प्रार्थी के पिता शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे जिनका देहांत उनके सेवाकाल में 31 जनवरी 2011 को हो गया। इस पर उनके गोद नशीन पुत्र प्रार्थी केशर सिंह ने अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिए जाने के लिए आवेदन किया। लेकिन विभाग ने यह कहते हुए आवेदन लौटा दिया कि हिंदु दत्तक एवं भरण पोषण अधिनियम 1956 की धारा 10 4 के प्रावधानानुसार प्रार्थी की उम्र 15 वर्ष से अधिक थी।
अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि याचिकाकर्ता को मृत कर्मचारी ने बचपन से ही गोद लिया हुआ था, मात्र उसका पंजीकरण प्रार्थी के 18 वर्ष का होने के बाद कराया गया। इसके बावजूद शिक्षा निदेशक को यह कतई अधिकार नहीं है कि वह...]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर. स्थानीय उम्मेद अस्पताल में एक साल बाद फिर बच्चे बदलने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस बार किसी परिजन को इस बारे में पता नहीं था। उन्हें इस बात का पता तब चला, जब डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास जो बच्चे हैं, वे किसी दूसरे की संतान है। इतना ही नहीं मामला दो धार्मिक समुदायों का भी है। यह खुलासा अस्पताल के जागरूक डॉक्टरों ने किया है।
अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार की सुबह जन्म के बाद जब प्रसूता और नवजात के रिकॉर्ड देखा तो उन्हें लगा कि बच्चे बदल गए हैं। सीनियर्स को सूचना देने के बाद प्रबंधन को इसकी लिखित जानकारी दी गई। इस पर रविवार को पूरे दिन जांच हुई। ब्लड ग्रुपिंग टेस्ट किए गए। इसमें नवजात बदलने की बात साबित हो गई।
रविवार रात डॉक्टरों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। नवजात एक लड़का व एक लड़की है। दोनों को अभी नर्सरी में रखा गया है। परिजनों को संतुष्ट कर शांतिपूर्वक मामला निपटाना प्रबंधन के सामने चुनौती बन गया है। एक नवजात के परिजन ने सोमवार को अपने परिवार जनों के आने के बाद दोबारा ब्लड टेस्ट करवाने की बात कही है।
फोटोः पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड...]]></description>
<description><![CDATA[मोकलसर/सिवाना (बाड़मेर).  काठाडी़ गांव के पास शनिवार को एक मकान के छज्जे के मलबे में दबकर छह मासूमों की मौत हो गई। ये सभी मासूम छज्जे के ऊपर ही खेल रहे थे। 
छज्जा एकाएक भरभराकर गिर गया और मासूम इसके मलबे में दब गए। पांच मासूमों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। दो अन्य घायल बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर 3.30 बजे एक कृषि फार्म पर हुआ। 
जानकारी के अनुसार काठाडी़ से वासन जाने वाले मार्ग पर स्थित शैतानसिंह राजपूत के कृषि कुएं पर सोनाराम पुत्र 
रूपाराम सरगरा निवासी वासन जिला जालोर व मूलनाथ पुत्र जोगनाथ जोगी निवासी काठाडी़ काश्तकार हैं। ये परिवार सहित कृषि फार्म पर ही रहते हैं। 
रविवार दोपहर में उनके बच्चे कृषि कुएं पर निर्मित एक बड़े हॉल में खेल रहे थे। इस दौरान वे छज्जे पर भी खेलने लगे। इसी दौरान हुए हादसे ने मासूमों की जान ले ली। घटना में दीनाराम (8) व अशोक (11) पुत्र सोनाराम सरगरा, दिनेश (8) पुत्र दीपाराम, खरगी (8) पुत्री पारसनाथ जोगी, प्रकाश (12) पुत्र पारसनाथ जोगी की मौके पर ही मौत हो...]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर.  एक विदेशी पर्यटक युवती ने रविवार को घंटाघर क्षेत्र के एक दुकानदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सदर कोतवाली थाना सीआई ओम प्रकाश किलानिया ने बताया कि इजरायल के येरुशलम निवासी पर्यटक 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब साढ़े 4 बजे वह घंटाघर क्षेत्र में गई थीं। वहां एक दुकान में आमलेट खाने गई।
इस दौरान राम आमलेट शॉप के मालिक हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम (31) ने उसके साथ बदतमीजी की। तब उसने घंटाघर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मुरारीलाल को इस घटना की शिकायत दी। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई।]]></description>
<description><![CDATA[जोधपुर. जयपुर में मेट्रो ट्रेन निर्माण कार्य के बहाने पिछले सवा दो साल से रोडवेज की एसी, वोल्वो, एक्सप्रेस और स्टार लाइन बसों में सफर करने वाले समूचे मारवाड़ के यात्रियों से किराए में दस रुपए अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। यह वसूली कब तक होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कारण- मेट्रो का वर्तमान में प्रथम चरण का काम चल रहा है, जबकि दूसरे चरण का काम भी लंबा चलने की संभावना है। रोडवेज प्रबंधन इसको किलोमीटर के आधार पर किराया लेना बता रहा है। अफसरों को कहना है कि मेट्रो की वजह से बसों को जयपुर में करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त घूमना पड़ रहा है।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में जयपुर से जोधपुर, पाली, सिरोही, आबूरोड, जालोर, बाड़मेर व जैसलमेर सहित पूरे मारवाड़ में आने वाले यात्रियों से पिछले करीब सवा दो साल से एसी व वोल्वो बस में 10 रुपए और एक्सप्रेस बस में 5 रुपए प्रति यात्री अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। इसके साथ ही रोजाना मारवाड़ आने वाले सैकड़ों यात्रियों को करीब एक घंटे का अतिरिक्त समय खर्च कर और 5 किलोमीटर का अधिक चक्कर काटकर यात्रा तय करनी पड़ रही...]]></description>