bhaskar
<description><![CDATA[रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा में पाणाभैंस के पास शुक्रवार सुबह 6 बजे सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। टाटा 207 डीआई डग्गे में सवार 26 मजदूरों को ग्राम मोहलाई से महाराजी छोडऩे ले जाया जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही रेत से भरी हाइवा ने गाड़ी को ठोकर मार दी।
डग्गे के क्षतिग्रस्त हिस्से में आए दो महिलाएं, एक बच्चे समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दर्जनभर घायलों को देवेंद्रनगर के हेरिटेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। ईंट भट्ठे का ठेकेदार सभी का इलाज करवा रहा है।
गाड़ी भी उसी की है, जिसने ड्राइवर को भेजा था। रातभर काम करने के बाद मजदूर सुबह सोने के लिए अपने घर की ओर निकले थे। रास्ते में हादसे ने पांच को हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया।]]></description>
<description><![CDATA[रायपुर। गर्मी के दिनों में पेट्रोल भरवाने के प्रति सतर्क होना बेहद जरूरी है। यदि आपने कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल नहीं रखा तो हर दिन आपको अपने ही हाथों से एक बड़ी चपत लग सकती है। वैसे इसके लिए कई मानक बनाए गए हैं, लेकिन इन मानकों का पालन नहीं करने से आम जनता को हर दिन ही नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यह इसलिए भी हो रहा है क्योंकि लोग छोटी-छोटी लेकिन कई महत्वपूर्ण चीजों को नहीं जानते, वे उनके प्रति अज्ञान ही बने रहते हैं।
भास्कर डॉट कॉम की इस खास प्रस्तुति में जानिए कि आखिर इस नुकसान से कैसे बचा जा सकता है। 
PHOTOS: 'इशारे' के बाद कैसे होता है सट्टे का पूरा खेल, जानिए इस खबर में ! PICS: गुफा में छुपा है अकूत खजाना, रक्षा में है अदृश्य साधु !]]></description>
<description><![CDATA[रायपुर। रायपुर के भारत माता चौक पर शहीदे एक आजम भगत सिंह की प्रतिमा के साथ एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। यहां पर सिख संगठनों ने भगत सिंह का सिर कलम कर दिया। ऐसा करने से वहां पर अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई। इस वाकये को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया कि आखिर भगत सिंह का सिर कलम क्यों कर दिया गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरा माजरा। ]]></description>
<description><![CDATA[सिटी रिपोर्टर.रायपुर
एंग्री बर्ड की दीवानगी शहर के बच्चों में बढ़ती जा रही है। तीन साल से लेकर 12 साल के बच्चों को अब पेंसिल, टिफिन, बॉटल से लेकर टीशर्ट और बेड शीट भी एंग्री बर्ड की चाहिए। शहर में हर महीने एंग्री बर्ड के प्रिंट वाले प्रोडक्ट की सेल लगभग 65 लाख की है।
मार्केट में इन दिनों बच्चों के हर प्रोडक्ट पर एंग्री बर्ड छाया हुआ है। स्टेशनरी से लेकर टॉयज और कपड़ों तक में अब बच्चों ही नहीं उनकी मम्मियों को भी एंग्री बर्ड लुभा रहा है। यही कारण है कि बच्चों से जुड़े हर प्रोडक्ट पर अब एंग्री बर्ड के प्रिंट देखे जा रहे हैं। स्टेशनरी और स्कूल एसेसरीज में एंग्री बर्ड सबसे ज्यादा हिट है। मालवीय रोड स्थित एक एसेसरी शॉप के संचालक राजेश गुप्ता कहते हैं कि स्कूल एसेसरीज में 70 प्रतिशत प्रोडक्ट एंग्री बर्ड के बिक रहे हैं। बॉटल, टिफिन और कंपास में एंग्री बर्ड की डिमांड सबसे ज्यादा है। बार्बी की दीवानी गल्र्स भी अब एंग्री बर्ड पसंद कर रही हैं।
एंग्री बर्ड के टीशर्ट
कपड़ों में भी एंग्री बर्ड के टीशर्ट और उसके बैच लगे जींस, शर्ट काफी डिमांड में हैं। रेड ही नहीं...]]></description>
<description><![CDATA[सिटी रिपोर्टर.रायपुर
सिटी के लगभग 40 प्रतिशत एसी गर्मी से बेहाल हैं। 48 डिग्री के टेंपरेचर की वजह से अब ऑफिस ही नहीं घर के भी एसी कूलिंग देने में फेल हो रहे हैं। सर्विस सेंटर में दिन भर एसी के काम नहीं करने की शिकायतें आती रहती हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आपका एसी गर्मी में राहत देगा।
गर्मी में एसी की थोड़ी सी केयर की जाए तो इस गर्मी में भी अच्छी कूलिंग मिल सकती है। एसी के एक सर्विसिंग सेंटर के संचालक सचिन शर्मा कहते हैं कि बाहर का तापमान ज्यादा होने की वजह से एसी का सेट करना बेहद जरूरी है। कूलिंग के लालच में लोग एसी का टेम्प्रेचर लोग 16 से 18 डिग्री तक कर देते हैं। लेकिन सुबह से ही एसी को 22 से 24 डिग्री पर ही रखना चाहिए। क्योंकि बाहर का तापमान 45 से 48 होने पर कंप्रेशर पर बहुत स्ट्रेस पड़ता है और 16 से 18 डिगरी पर कूलिंग होना संभव नहीं होता।
एसी को ब्रेक दें
सात से आठ घंटे में एसी को 30 से 40 मिनट के लिए बंद करके रिलैक्स करें तो कूलिंग अच्छी होगी। एसी में धूल ना जमने दें। वैसे तो एसी की सफाई गर्मी शुरू होने के पहले ही करवा लेनी चाहिए। लेकिन पहले अगर सफाई ना...]]></description>
<description><![CDATA[रायपुर। कभी-कभी समाज में ऐसी घटनाएं होती हैं जो आपको आश्चर्य में डाल देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में। यहां पर विकास योजनाओं के नाम पर लगभग रोज ही पेड़ काटे जा रहे हैं। बात नये रायपुर की हो या फिर शहर में अलग-अलग विकास योजनाओं की। ऐसा ही कुछ हो रहा था रायपुर के रावभाटा इलाके में। यहां पर वर्षों पुराने एक पेड़ को काटा जा रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि पेड़ काटने वाले भी भौंचक रह गए।
आगे की स्लाइड में पढि़ए आखिर कैसे इस पेड़ से प्रकट हो गए भगवान और कटने से बचाया पेड़।
<description><![CDATA[रायपुर। आसमान से बरस रही सूरज की गर्मी से धरती की सतह का तापमान 61 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डॉ. एएसआरएएस शास्त्री के अनुसार पिछले चार दिनों से जमीन का तापमान 60-61 डिग्री के आसपास चल रहा है। खेती की जरूरतों को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय सुबह 7.30 बजे और दोपहर 2.30 दो तरीकों से तापमान रिकार्ड करता है।
इसमें एक थर्मामीटर जमीन की सतह पर लगाया जाता है, दूसरा जमीन से पांच सेंटीमीटर नीचे। इससे हवा और जमीन दोनों का तापमान एक साथ रिकार्ड होता जाता है। साफ आसमान और तेज धूप की वजह से पिछले एक हफ्ते से जमीन की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को जमीन से पांच सेंटीमीटर नीचे लगे थर्मामीटर की रीडिंग 56 डिग्री थी। पर जमीन की सतह का पारा इससे पांच डिग्री ज्यादा 61 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ चुका था।डॉ. शास्त्री के अनुसार इतनी ज्यादा गर्म जमीन पर नंगे पैर खड़े रहना भी खतरनाक होता है। उन्होंने कहा कि हवा और जमीन के तापमान...]]></description>
<description><![CDATA[बलांगीर। गुरुवार की अहले सुबह करीब तीन बजे बलांगीर से तीन किलोमीटर दूर पूइंतला ब्लॉक कार्यालय के पास हुई दुर्घटना में पांच लोग जिंदा जल गए हैं। जबकि 40 यात्री जख्मी हैं। उनमें से 20 की हालत गंभीर हुई है। घायलों को बलांगीर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी हुए यात्रियों को बुर्ला वीर सुरेन्द्र साय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।
इस दुर्घटना की खबर फैलते ही बलांगीर तथा आस पास के अंचल में शोक का माहौल है। इसी प्रकार विभिन्न संगठन ने राहत एवं सेवा कार्य शुरु कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से नूआपड़ा जिला के सीनापाली जाने वाली सरकारी बस (ओआर 02 बीई 6396) बुधवार की रात को अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई थी। गुरुवार की पहले सुबह बलांगीर जिला के पुइंतला ब्लॉक कार्यालय के पास बस का ड्राइवर चलती बस में शो गया। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस में तुरंत आग लग गया।
इससे पहले की बस में सवार यात्री बाहर निकल पाते, पांच यात्री आग की लपेटे में आ गए।...]]></description>
<description><![CDATA[रायपुर। सुबह 12 बजे न्यायालय के बार रूम में तेजी से दाखिल हुए एक वकील ने हड़बड़ाकर बताया-चीफ जस्टिस साहब आए हैं। बार रूम में पल भर के लिए सन्नाटा छा गया। फिर खामोशी टूटी और वकील एक-दूसरे से पूछने लगे-कहां...कहां? इसी दरमियान वहां मौजूद एक पक्षकार ने सामने बैठे वकील से अपने केस के बारे में कोई सवाल किया। वकील ने टोकते हुए कहा अरे रुकिए साहब जरा जरूरी बात चल रही है।
पक्षकार ने मुस्कुराते हुए कहा- वकील साहब, मैं ही चीफ जस्टिस यतींद्र सिंह हूं। उसके बाद बार रूम में जैसे अफरातफरी मच गई। कामकाज छोड़कर वकील उनके पास जमा हो गए। चीफ जस्टिस पक्षकार बनकर जिनसे अपने केस का डिस्कशन कर रहे थे, उनके चेहरे का रंग देखने के लायक हो गया। किसी तरह अपने आप को संभालते हुए उन्होंने पूछा- सर कैसे हैं आप। फिर धीरे से स्थिति सामान्य हुई।
बिलासपुर हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस यतींद्र सिंह पहली बार रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ न कोई सुरक्षा गार्ड था न ही प्रोटोकाल। उन्होंने गाड़ी न्यायालय परिसर के बाहर खड़ी की फिर  वहां से पैदल कोर्ट...]]></description>
<description><![CDATA[रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। जोगी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस तरह का बयान दिया है। विधानसभा या लोकसभा चुनाव लडऩे के बारे में जोगी का कहना था कि इसका फैसला आलाकमान ही करेगा। वहीं उन्होंने  मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है।
जोगी ने आज दोपहर अपने निवास में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चयन प्रक्रिया से ही होगा। मेरी सीएम पद के लिए दावेदारी नहीं है, लेकिन दूसरे नेता भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी नहीं करेंगे। यह हमारी परंपरा ही नहीं है। पहले विधानसभा चुनाव हो जाएं। उसके बाद सोनिया गांधी पर्यवेक्षक भेजेंगी।
उनके आकलन और विधायकों की राय के बाद सोनिया ही सीएम तय करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि हर प्रदेश में सीएम के लिए अलग परिस्थिति रहती है। कर्नाटक में दूसरे हालात थे। हिमाचल व उत्तराखंड में तीसरी-चौथी परिस्थिति थी। जोगी ने कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने राजनांदगांव से टिकट मांगी थी,न आलाकमान ने मुझे हर विधानसभा में...]]></description>