bhaskar
<description><![CDATA[सूरत। आप किसी इमारत के दसवीं मंजिल पर रहते हैं और सुबह ऑफिस के लिए निकलें तो पहले आपको लिफ्ट से नीचे उतरना पड़ता है और नीचे खड़ी कार स्टार्ट करनी होती है। लेकिन अब यह नजारा कुछ ऐसा होगा कि आप अपने फ्लैट में ही बनी पार्किग से कार स्टार्ट कर लिफ्ट द्वारा नीचे आ सकेंगे। 
जी हां, यह बिल्कुल सच है। गुजरात के सूरत शहर में एक ऐसा ही अपार्टमेंट बन रहा है, जो किसी भी मामले में उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित लग्जरी एंटीलिया से कम नहीं होगा। 
सिर्फ यही नहीं, सूरत के अब कई इलाकों में ऐसे लग्जुरियस फ्लैट्स बन रहे हैं। इन अपार्टमेंट्स में हैलीपेड, एक फ्लैट से दूसरे इमारत के फ्लैट पर जाने के लिए ब्रिज जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी।
देखें तस्वीरें...
<description><![CDATA[अहमदाबाद। साल 2004 के इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी एक निलंबित आईपीएस अधिकारी ने यहां विशेष अदालत से गुरुवार को जमानत मांगी। मामले में जांच कर रही सीबीआई अधिकारी की गिरफ्तारी के 90 दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल नहीं कर सकी।
सीबीआई ने आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल को 21 फरवरी को गिरफ्तार किया था और अगले दिन अदालत में पेश किया था। सिंघल ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसएच खुटवाड़ की विशेष सीबीआई अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। इसकी सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है। सिंघल के वकील ब्रजराज सिंह के माध्यम से दाखिल आवेदन में सिंघल ने दलील दी कि 22 मई को आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 167-2 के तहत 90 दिन की अवधि पूरी हो गई है और इस अवधि में सीआरपीसी की धारा 173-2 के तहत अपेक्षित कोई रिपोर्ट, चालान या आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया है। 
सिंघल इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किए गए गुजरात के पहले पुलिस अधिकारी थे। गुजरात सरकार द्वारा खुद को बचाने के लिए कुछ नहीं किए जाने से निराश दिखे सिंघल ने 2 मार्च को भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे...]]></description>
<description><![CDATA[वडोदरा। पति-पत्नी में अगर पति या पत्नी सेडिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर की समस्या से ग्रस्त हो जाएं तो यह स्थिति वैवाहिक जीवन में तूफान ला देती है। एक ऐसा ही मामला गुजरात के वडोदरा शहर में सामने आया है, जहां पत्नी सेडिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर की समस्या से पीड़ित हो गई और उसने पति को इस कदर परेशान करना शुरू कर दिया कि पति को बना दिया मेल प्रोस्टिट्यूट।
शहर के पॉश इलाके में रहने वाली अश्का (परिवर्तित नाम) की शारीरिक स्थिति शादी के लगभग 6 सालों बाद अचानक ही बदल गई। वह पति सौम्य (परिवर्तित नाम) से हरेक बात में झगड़ने लगी। सौम्य जब ऑफिस में होता तो उसे बार-बार फोन करके उसके काम में खलल डालने लगी। अश्का की जिद बस यही होती कि वह उसके साथ रहे। इतना ही नहीं, उसने सौम्य को ऑफिशियल टूर पर भी जाने से मना कर दिया।
निर्वस्त्र होकर घर से बाहर निकलने का प्रयास किया अश्का ने..]]></description>
<description><![CDATA[चीखली (गुजरात)। नवसारी जिले के सोलधरा गांव में रहने वाले लोग 8 एकड़ जमीन में गन्ने के साथ अन्य साग-सब्जी की पैदावार कर एक साल में लगभग 5 लाख रुपए कमा लेते हैं, लेकिन इस गांव के अशोक पटेल को मेहनत के हिसाब से यह आय कम लगी।
खेतीबाड़ी से जुड़े अशोक ने सबसे पहले मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ली और इसके साथ हरेक तरीके भी सीखे। कुछ ही समय की मेहनत के बाद अशोक मधु व्यवसाय के मास्टर बन गए और उन्होंने 7 लाख रुपए के 3500 रुपए के बॉक्स (शहद एकत्रित करने के बॉक्स) खरीदे।
आगे पढ़ें तस्वीरों के साथ...]]></description>
<description><![CDATA[अहमदाबाद। बुधवार की रात अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फ्लाइट छूट जाने पर जमकर हंगामा मचाया। एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो प्रीति जिंटा खुद ही देर से एयरपोर्ट पर पहुंची और जब उन्हें चैंकिंग की कार्रवाई से गुजरना पड़ा तो इसी बीच उनकी फ्लाइट छूट गई। इस बात का गुस्सा प्रीति ने एयरपोर्ट अधिकारियों पर ही उतारना शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति बिल्कुल एन वक्त पर एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट के लिए उनकी सिक्युरिटी चेकिंग पूरी हो गई थी, लेकिन इसी वक्त फ्लाइट टेक ऑफ करने की तैयारी में थी और एयर इंडिया के स्टाफ ने यह कहकर प्रीति को ले जाने से मना कर दिया कि उनके चलते पूरी फ्लाइट लेट नहीं की जा सकती।
इस पर प्रीति अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने उल्टे एयरपोर्ट अधिकारियों पर यह आरोप मढ़ दिया कि सिक्युरिटी चैकिंग की लेटलतीफी के कारण ही उनकी फ्लाइट छूटी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में सिविल एविएशन मंत्रालय को फोन कर रोब झाड़ना शुरू कर दिया।
हालांकि उनके लिए इस फ्लाइट को रोकने की इजाजत तो...]]></description>
<description><![CDATA[सूरत। गुजरात की हीरानगरी सूरत शहर के गोपी तालाब के आसपास बसी 1400 झुग्गी-झोपड़ियों को प्रशासन ने आज सुबह साफ करवा दिया। प्रशासन ने झुग्गीवासियों को महीनों पहले ही इस बाबत नोटिस दे दिया था और डिमोलिशन कार्रवाई की तिथि भी बता दी थी। गुरुवार तड़के सुबह से ही नगर पालिका के अमले ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू कर दी थी।
इलाके में 1400 झुग्गी-झोपड़ियों के अलावा लगभग 120 छोटी-मोटी दुकानें भी थीं, जिन पर बुलडोजर चलवा दिया गया। डिमोलिशन की यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हो गई थी, जबकि अमले और पुलिस बल ने तड़के सुबह से ही इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी थी।
यहां उल्लेखनीय है कि शहर का गोपी तालाब और उसके आसपास का एरिया  एतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। अब तालाब सहित पूरे इलाके को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब और आसपास के इलाके को इतनी सुंदर ढंग से सुसज्जित किया जाएगा कि यह शहर की शान बनेगा।
झुग्गी-झोपड़ियों को बसाहट के लिए प्रशासन ने महीनों पहले से जगह एलॉट कर दी थी। इसमें लगभग 700 परिवार स्वेच्छा से ही यह जगह खाली कर चुके थे। हालांकि अभी...]]></description>
<description><![CDATA[गांधीनगर (गुजरात)। गांधीनगर सर्कल के पास स्थित श्री महावीर जैन आराधना केंद्र में स्थापित भगवान महावीर की मूर्ति को हर साल मई महीने की 22 तारीख को सूर्य तिलक करता है।
जी हां, आपको जानकार आश्चर्य होगा कि ऐसा हरेक साल 22 मई को ही होता है। दोपहर के समय सूर्य की किरणों लगभग 2 घंटे 6-7 मिनट तक इस मूर्ति पर पड़ती है। आखिर में सूर्य की किरण भगवान महावीर के माथे पर पहुंचती है और यह तिलक पूरे मंदिर परिसर में चमचमाता हुआ दिखाई देता है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए ऐसा क्यों...]]></description>
<description><![CDATA[अहमदाबाद। सीबीआई ने संभावना जताई है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी तुलसीराम प्रजापति के एनकाउंटर होने का अंदेशा था। नवंबर 2005 के सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में यह संभावना जताई गई है।
सीबीआई के अनुसार, उस समय गहलोत विधायक थे। तुलसीराम के परिजनों ने गहलोत को लिखे पत्र में एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उस पत्र को उन्होंने तत्कालीन आईजी पीवीके गोडिया को फारवर्ड किया था। गोडिया को यह पत्र रिटायर होने के करीब 20 दिन बाद मिला था। उन्होंने यह पत्र तत्कालीन आईजी राजीव दासोद को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा था।
सीबीआई ने यह भी कहा है कि सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के बाद गुजरात एटीएस के डीआईजी डीजी वंजारा और राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया आरोप पत्र में केन्द्रीय जांच एजेंसी ने यह भी कहा है कि सोहराबुद्दीन शेख के एनकाउंटर के बाद गुजरात के तत्कालीन प्रभारी ओम माथुर, राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं गुजरात आतंकवाद निरोधी दल (एटीएस) के डीआईजी डीजी वंजारा के बीच एक गुघ्त बैठक हुई थी।
अब सीबीआई इस...]]></description>
<description><![CDATA[सापूतारा (गुजरात)। औषधीय गुण रखने वाली सफेद मूसली डांग जिले के पर्वतीय इलाकों में फैले जंगलों में बहुल मात्रा में ऊगती है, इसलिए यह राज्य मूसली के उत्पादन का हब बन गया है। उल्लेखनीय है कि सफेद मूसली में मर्दानगी बढ़ाने के औषधीय तत्व मौजूद होते हैं।
डांग जिले के इन जंगली इलाकों में मूसली बरसात में ऊगने लगती है। मूसली दो प्रकार की होती है, काली मूसली और सफेद मूसली। बाजार में अत्यधिक मांग और ऊंची कीमतों के कारण आदिवासी किसानों के लिए सफेद मूसली की खेती बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसीलिए अब यहां कृषि यूनिर्सिटी और कृषि विज्ञान केंद्र वघई द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं कि मूसली की फसल का उत्पादन अधिक से अधिक हो सके।
आईए जानते हैं किस तरह होती है सफेद मूसली की खेती...]]></description>
<description><![CDATA[नई दिल्ली। हाइटेक नरेंद्र मोदी ने अपने क्रेज को फ्लाइट में साधा। अहमदाबाद से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के विमान में यात्रा के दौरान उन्होंने इकनॉमी क्लास के यात्रियों से बातचीत कर अपने लिए शुभकामना बटोरी। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिया। इस बात को स्वयं मोदी ने भाजपा के कुछ नेताओं से साझा भी किया है।
दरअसल दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी अहमदाबाद से सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनकी सीट बिजनेस क्लास में थी। विमान के उड़ान भरने के बाद मोदी चलते हुए इकनॉमी क्लास में पहुंचे। वहां बैठे यात्रियों ने जब मोदी का अभिवादन किया तो उन्होंने यात्रियों से बातचीत शुरू कर दी। गुजरात के विकास और देश के हालात को लेकर उन्होंने अपनी संक्षिप्त बात भी रखी। कुछ यात्रियों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई तो मोदी ने फोटो भी खिंचवाए।
आगे पढ़ें तस्वीरों के साथ..]]></description>