bhaskar
<description><![CDATA[मुंबई. एक बार फिर पाकिस्तान का स्याह चेहरा बनकाब हो गया है। पाकिस्तान जितना मर्जी कोशिश कर ले ये दिखाने की कि वो भारता का हितैषी है और भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। हकीकत हमेशा ही उससे विपरीत रहती है। एक तरफ जहां भारत की ओर पाकिस्तान दोस्ती की हाथ बढ़ाता है और विश्व समुदाय से अपील करता है कि आतंकवाद से लड़ने में उसकी मदद की जाए वहीं पाकिस्तान खुद ही इन अलगाववादी ताकतों को न केवल प्रोत्साहित करता है बल्कि आर्थिक सहायता भी मुहैया करता है।
और इस बात का हालिया सबूत पाकिस्तान में जम्हूरियत के तहत चुनी गई नवाज शरीफ की सरकार है। नबाज शरीफ को हमेशा ही भारत के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने वाले हुक्मरान के तौर पर देखा गया है पर सच यही है कि भले ही सीधे तौर पर नहीं पर दबी जुबान में नवाज शरीफ भी अलगाववादियों का न केवल साथ दे रहे हैं बल्कि उन्हें आर्थिक मदद भी पहुंचा रहे हैं और इस बात का ताजातरीन उद्धारण है मुंबई हमले का सबसे बड़ा साजिशकर्ता हाफिज सईद जिसे 6.1 करोड़ की सरकारी मदद दी जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए इस खुलासे के बारे में तस्वीरों के झरोखे...]]></description>
<description><![CDATA[मुंबई. जेद्दा से सिंगापुर जा रहा एक व्यापारिक जहाज मुंबई तट से 840 नॉटिकल मील की दूरी पर दो हिस्सों में टूट गया। इससे समुद्र में तेल फैल गया। वहीं, तटरक्षक बल ने चालक दल के सभी सदस्यों को बचा लिया।
तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि 316 मीटर लंबा ‘एमओआई कंफर्ट’ सउदी अरब से 4500 कंटेनर की ढुलाई कर रहा था।
एक तटरक्षक अधिकारी ने कहा कि जहाज मुंबई तट से दूर दो हिस्सों में टूट गया और चालक दल के सदस्यों को नौकाओं में बैठाकर बचा लिया गया। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। अभी यह पता नहीं चला है कि जहाज में किस चीज की ढुलाई की जा रही थी।
तटरक्षक बल ने बचाव अभियान चलाया और चालक दल के सभी 26 सदस्यों को बचा लिया गया। चालक दल में 12 रूसी और 14 फिलीपीनी नागरिक थे।
अधिकारियों ने बताया कि समुद्री बचाव समन्वय केंद्र, मुंबई ने बचाव अभियान के लिए पास में मौजूद तीन जहाजों-एमवी हानजिन बीजिंग, एमवी जिम इंडिया और एमवी यांतियन एक्सप्रेस को वहां भेजा। उन्होंने बताया कि बचाए गए चालक दल के सदस्यों को कोलंबो भेजा जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए डूबते हुए जहाज की...]]></description>
<description><![CDATA[मुंबई. महंगी कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी लैंबोर्गिनी ने देश में स्पोर्ट्स कार के शौकीनों के लिए गैलार्दो एलपी 550.2 का सीमित संस्करण पेश किया। महाराष्ट्र में इस कार की कीमत 3.06 करोड़ रुपये है। लैंबोर्गिनी ने केवल छह कारें पेश की हैं और ये तीन रंगों में उपलब्ध हैं। इटली की सुपर कार बनाने वाली यह कंपनी अपनी 50वीं सालगिरह मना रही है और इसी मौके को खास बनाने के लिए लैंबोर्गिनी ने ये कार उतारी है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इस स्पोर्ट्स कार की बेहद खास तस्वीरें........]]></description>
<description><![CDATA[नागपुर. जरीपटका क्षेत्र के एक बार में मंगलवार की रात पल्सर पर आए दो हमलावरों ने गोलियां चलाईं, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। क्षेत्र में अफरा-तफरी व तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पाटनकर चौक में सागर बियर बार व फैमिली रेस्टॉरेंट है। मंगलवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश आए और कट्टïे से दो फायर किए। माना जा रहा है कि वे गल्ला लूटने के नीयत से आए थे। गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद ग्राहक जान बचाकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि गोली काऊंटर से होती हुई फ्रीज में जा फंसी।
वहां का कर्मचारी बाल-बाल बच गया। अफरा-तफरी व तनाव का माहौल बना रहा।  घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे संदेह है कि हमलावर बार लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने बार के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की है। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी सह-दल बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों  की तलाश जारी है।]]></description>
<description><![CDATA[ मुंबई. पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री गुरुदास कामत के भतीजे के बेटे ने सोमवार की रात पश्चिम उपनगर के गोरेगांव इलाके में तीन वर्षीय एक बच्ची को अपने कार से कुचल दिया। कार की चपेट में आई बच्ची का नाम पुलिस ने लाडो गुप्ता बताया है।
सहायक पुलिस  निरीक्षक सुधाकर रामचंद्र दुबे ने बताया कि यह हादसा गोरेगांव के भीड़भाड़ वाले इलाके प्रेम नगर में हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त कार कांग्रेस के पूर्व पार्षद समीर देसाई का बेटा रौनक देसाई चला रहा था। पुलिस ने उसे और कार दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि गोरेगांव पुलिस ने रौनक देसाई के खिलाफ आईपीसी की धारा ३०४ (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि रौनक की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि हादसे के वक्त उसने शराब पी थी या नहीं? इसके साथ ही पुलिस को मृतक बच्ची के शव परीक्षण रिपोर्ट के आने का भी इंतजार है ताकि वह आगे की कार्रवाई कर सके।]]></description>
<description><![CDATA[मुंबई. वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करते समय लापरवाही बरतनेवालों की अब खैर नहीं होगी। मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरटीओ कार्यालयों पर नजर रखने के लिए ऑटोमेटिव रिसर्च एसोसिएसन ऑफ इंडिया (एआरएआई) की नियुक्ति की। साथ ही राज्य लोकसेवा आयोग को आरटीओ में खाली इंस्पेक्टर के पदों को शीघ्रता से भरने का निर्देश दिया।
मंगलवार को न्यायमूर्ति अभय ओक व न्यायमूर्ति एआर जोशी की खंडपीठ ने यह निर्देश सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत कर्वे की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। खंडपीठ ने साफ किया कि एआरएआई के अधिकारी आरटीओ अधिकारियों को सूचित किए बिना अचानक  ही मुंबई, औरंगाबाद, नाशिक व पुणे के आरटीओ कार्यालयों का दौरा करेंगे।
इन अधिकारियों के खर्च की कोई परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर एआरएआई के खाते में पचास हजार रुपए जमा करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा खंडपीठ ने सरकार को अगली सुनवाई के दौरान राज्य में प्रस्तावित ऑटोमोटिव केंद्रों की प्रगति के बारे में भी जानकारी पेश करने को कहा है। एआरएआई को अपनी रिपोर्ट कोर्ट...]]></description>
<description><![CDATA[मुंबई. उत्तरखंड में बाढ़ के कहर में फंसे महाराष्ट्र के लोगों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कदम उठाया है। उन्होंने राज्य के लोगों को सर्वोपरि मदद पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र सदन (दिल्ली) के अतिरिक्त निवासी आयुक्त प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक मदद दल को घटनास्थल पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुमार के नेतृत्व में राहत व मदद दल देहरादून पहुंच गया है। जहां एक शिविर कार्यालय जल्द से जल्द खोला जाने वाला है। बताया जा रहा है कि इस कार्यालय के जरिए बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने और वहां से उन्हें महाराष्ट्र पहुंचने के लिए आवश्यक सभी मदद की जायेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री चव्हाण ने महाराष्ट्र के लोगों के लिए मदद दल उत्तराखंड भेजने के साथ-साथ वहां के मुख्य सचिव से भी विस्तार से बात की है। इसके अलावा महाराष्ट्र के आपत्ति व्यवस्थापन विभाग की संचालक आई.ए. कुंदन को बाढ़ में फंसे लोगों को मदद पहुंचाने के काम में समन्वयक व नियंत्रण की भूमिका निभाने को कहा है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए इस विपदा में...]]></description>
नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी में राष्ट्रीय भूमिका दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदुत्व ही केवल वह रास्ता है जिससे देश में परिवर्तन लाया जा सकता है।
मोदी का कद बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘कोई पसंद करे या नहीं करे, हिंदुत्व ही केवल वह मार्ग है जो देश में परिवर्तन लाएगा। इसी में देश का सम्मान निहित है। भागवत ने कहा, ‘हमने नेता और एजेंडा बदल कर देख लिया, कुछ काम नहीं आया। राजनीति के द्वारा भारत को महाशक्ति नहीं बनाया जा सकता है, ऐसा केवल हिंदुत्व से किया जा सकता है।’
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या कहा संघ प्रमुख भागवत ने नक्सल समस्या और देश में बढ़ रहे चीनी अतिक्रमण के बारे में...]]></description>
<description><![CDATA[नागपुर. फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फोटोकापी सेंटर का संचालक भी शामिल है। आरोपियों को महाराजबाग रोड स्थित शिवम फोटोकापी सेंटर के पास से पकड़ा गया। मंगलवार को दोपहर अपराध पुलिस शाखा के निरीक्षक महल्ले के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के घर की तलाशी ली। तलाशी में महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने दस्तावेजों को जब्त किया है। हालांकि पुलिस ने फोटोकापी सेंटर पर कार्रवाई नहीं की है! आरोपियों के पास से सरकारी अधिकारियों के नाम की मुहर भी जब्त की गई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी फोटोकापी सेंटर के संचालक चंद्रलाल वासवानी, किरण रोकडे, प्रकाश लोनकर, जितेन्द्र जांभूलकर, राहुल गभने को गिरफ्तार कर अपराध पुलिस शाखा कार्यालय ले गई। देर रात तक आरोपियों से पूछताछ जारी थी। आरोप है कि सभी आरोपी सेतु कार्यालय में बनने वाले आय, जाति तथा निवास प्रमाणपत्र व अन्य कई तरह के फर्जी दस्तावेज बनाकर देते थे। सूत्रों के अनुसार कई विद्यार्थियों के फर्जी आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र...]]></description>
<description><![CDATA[रामटेक. जिला परिषद नागपुर की कृषि एवं पशुसंवर्धन सभापति वर्षा धोपटे के पति पूर्व जिप सदस्य नरेश धोपटे, नगरधन पर हमला किया गया। बच्चों के मामूली विवाद के चलते यह हमला हुआ। घटना की खबर रामटेक, नगरधन में फैलते ही संतप्त शिवसैनिक, समर्थकों की भीड़ ने नए बस स्टैंड चौक पर टायर जलाकर तीन घंटे तक चक्काजाम किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। तनाव बढ़ता गया। दोनों ओर से पुलिस रिपोर्ट की गई। अंतत: रणवीर यादव, कुंदन ठाकुर, हीरा ठाकुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने धारा 325, 23 के अनुसार कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार नगरधन निवासी पूर्व जिप सदस्य नरेश धोपटे और जिप नागपुर की वर्तमान कृषि एवं पशुसंवर्धन सभापति वर्षा धोपटे का पुत्र प्रणय (17) का गांव के ही बाबा चिंटोले से सोमवार को विवाद हुआ। इस बात को लेकर मंगलवार को दोपहर 12 बजे के दौरान बस स्टैंड चौक स्थित सावरकर होटल के सामने प्रणय धोपटे और बाबा चिंटोले का विवाद हुआ। जानकारी मिलते ही नरेश धोपटे, अनूप गायधने, माधव मलेवार, सूरज चापले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि इससे पूर्व...]]></description>