धनसुरा (गुजरात)। साबरकांठा जिले के धनसुरा स्थित सामुहिक आरोग्य केंद्र की एक नर्स ने अपने जीजा पर आरोप लगाया है कि जीजा ने उसका अपहरण कर लगातार 6 दिनों तक बलात्कार किया। नर्स द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार जीजा ने बलात्कार के बाद उसे यह धमकी भी दी है कि अगर उसने यह बात जगजाहिर की तो वह उसकी हत्या कर देगा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनसुरा स्थित सामुहिक आरोग्य...
भरूच। गुजरात के शहर भरूच की सर्वोदय नगर सोसायटी में रहने वाली एक विवाहिता के सच बोलने के कारण अब उसके परिवार में बवाल मच गया है। युवती द्वारा टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में कही गई बात से उसके परिजन बेहद खफा हैं। युवती ने कार्यक्रम में अपने सगे पिता और भाई पर उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
शहर के नंदेलाव रोड के पास स्थित सर्वोदय नगर सोसायटी में रहने वाले उमेश...
ऊना। कोडीनार तहसील के वलादर में रहने वाले एक 84 वर्षीय वृद्ध ने 9 वर्ष पहले एसटी के कंडक्टर को सौ रुपए का नोट दिया था। लेकिन यह यह नोट नकली था। इसलिए बस कंडक्टर ने वृद्ध के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया था। लगभग 9 सालों तक विचाराधीन इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए वृद्ध को 7 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। वृद्ध की इस समय उम्र 93 वर्ष है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार...
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन कैग की विवादास्पद रिपोर्ट पेश कर दी गई। इस बहुचर्चित रिपोर्ट के मुद्दे पर कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा में भारी हंगामा मचाया, जिसके चलते स्पीकर ने सभी कांग्रेसी नेताओं को सत्र समाप्ति तक के लिए सस्पेंड कर दिया। विधानसभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट में सरकारी तिजोरी को 16, 706.99 करोड़ का नुकसान पहुंचाए जाने की बात कही गई...
मनीष सिंह राठौड़, अहमदाबाद।राज्यव्यापी फिशरीज घोटाला मामले में राज्य के मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी पर 400 करोड़ के घोटाले के आरोप में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए गुजरात हाईकोर्ट जस्टिस हर्षाबहेन देवाणी ने याचिका ग्राह्य रखते हुए राज्यपाल को तीन महीने के अंदर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के इस मामले के सामने आने से मोदी...
जूनागढ़। गुजरात के पुरातत्व विभाग की टीम इन दिनों जूनागढ़ के ऐतिहासिक स्थलों का मुआयना कर रही है। दरअसल हाल ही मंे यहां बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन गुजरात की एड-फिल्म की शूटिंग पर आए थे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि यहां की सैकड़ों वर्ष पुरानी इमारतों को भी लोगों ने नहीं बख्शा है तो वे नाराज हो गए।
बिग-बी ने अपनी यह नाराजगी ट्विटर के जरिए जहिर की थी कि अपनी प्राचीन सभ्यताओं और...
सूरत। बुधवार को शहर के तापमान ने 38.5 सेल्सियम पर पहुंचकर गर्मी आने के संकेत दे दिए। इधर शहरवासी गर्मी से बचने की कोशिशों में लगे हुए थे तो उधर सरथाणा नेचर पार्क में एक हिप्पो पानी में डुबकी लगा-लगाकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहा था।
देखें तस्वीरों में.. (फोटोग्राफर : मनोज तेरैया)
सुरेंद्रनगर। सायला तहसील के सुदामडा गांव मंे रहने वाले एक सैनिक को पत्नी की क्रूरतापूर्वक हत्या करने के अपराध में एडिशनल सेसंश कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है।
सायला तहसील के सुदामडा गांव में रहने वाले और सेना के जवान करमण उर्फ कमाभाई कानाभाई रबारी ने 22 जून 2009 को पत्नी की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी थी। हत्या के बाद करमण ने इसे सड़क दुर्घटना बताने की कोशिश की थी। लेकिन...
अहमदाबाद। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण कैट आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा की याचिका पर अंतिम फैसला 19 अप्रैल को सुना सकता है। इस अधिकारी ने वर्ष 2002 के दंगे से जुड़े फोनकॉल रिकॉर्ड सीडी के मामले में अपने को जारी किए गए आरोप-पत्र को चुनौती दी है।
अशोक कुमार और चमेली मजूमदार की पीठ ने शर्मा और राज्य सरकार की ओर से अंतिम लिखित तर्क पेश किए जाने के बाद यह तारीख तय की। न्यायाधिक रण ने 15...
जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले के अवाणिया गांव में बुधवार की सुबह शेर-शेरनी के एक जोड़े ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। शेरों के इस हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अवाणिया गांव में शेर-शेरनी का यह जोड़ा अपने शावक के साथ टहलते-टहलते गांव की सीमा में घुस आया था। जब ग्रामीणों को इसकी...