गांधीनगर। गुजरात के शिक्षा मंत्री रमण वोरा का मत है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए राइट-टू-एजुकेशन एक्ट (आरटीई) का क्रियान्वयन संभव नहीं है। कारण, कानून अनेक पेचीदगियों से भरा हुआ है। इसलिए व्यावहारिक रूप से इसे लागू करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कानून में प्रति विद्यार्थी होने वाले खर्च, इसमें केन्द्र-राज्य सरकार की हिस्सेदारी तथा आर्थिक रूप से कमजोर...
अहमदाबाद। आम के आम गुठलियों के दाम.. यह मुहावरा गुजरात सरकार की रूफटॉप पॉलिसी पर सटीक बैठता है। यह राज्य में सौर ऊर्जा पैदा करने के लिए जनसहयोग जुटाने से संबंधित योजना है। खास बात यह है कि योजना के तहत कंपनियां लोगों के घरों की छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाएंगी। इनसे पैदा होने वाली बिजली तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से खरीदेंगीं भी। वह भी लगातार 25 साल तक।
हालांकि इसके लिए दो हजार...
जामनगर। निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के खिलाफ रविवार को हिरासत में यातना का एक और मामला दर्ज किया गया है। वर्ष 1990 से संबंधित एक घटना में पुलिस हिरासत में पीटे जाने के बाद उस व्यक्ति की किडनी कथित तौर पर खराब हो गई थी।
जिले के जामखमभालिया में 1990 में सांप्रदायिक हिंसा के भड़क जाने के दौरान पुलिस हिरासत में कथित तौर पीटे जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, इस मामले में भट्ट पर...
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो की प्रशंसा के मुद्दे पर बोलने से अक्सर बचने वाली केंद्र सरकार ने आखिरकार आधिकारिक रूप से गुजरात के विकास का लोहा मान लिया है। दरअसल यह हम नहीं कह रहे, बल्कि देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद गुजरात के विकास कार्यो की भरपूर प्रशंसा की है। ¨सह ने न सिर्फ गुजरात के विकास कार्यो की तारीफ की, बल्कि उन्होंने अन्य...
गांधीनगर। सोलर एनर्जी पॉवर के क्षेत्र में अपने नाम का डंका बजा रहा गुजरात एक के बाद एक कई पायदान चढ़ता जा रहा है। गांधीनगर में एशिया के सबसे बड़े सोलर पॉवर प्लांट के बाद अब एनर्जी डिपार्टमेंट 50 करोड़ रुपए के निवेश के साथ पीपीपी मॉडल के रूप में 5 मेगावॉट ‘रूफटॉप सोलर पॉवर’ की योजना पर काम करने जा रही है।
डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी और पेट्रोकैमिकल्स के प्रिंसिपल सचिव डी.जे. पांडियन ने...
गिर (गुजरात)। वीडियो में दिखाई दे रहा यह शानदार नजारा है गुजरात के ‘गिर’ जंगल का। ‘गिर’, जहां सिर्फ और सिर्फ सिंहों की हुकूमत चलती है। सिंहों के लिए गुजरात के इस जंगल को सबसे सुरक्षित माना गया है। यहां विचरण करने वाले खूंखार शेरों के अनेकों झुंड पूरी स्वच्छंदता के साथ जंगल में घूमते-फिरते नजर आते हैं।
यहां तक कि टूरिस्ट की गाड़ियों की भीड़ या शोर से भी इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता,...
वाशिंगटन। अमेरिका में गुजराती मूल की एक महिला ने अपने पति को जला दिया और उसे एक गुसलखाने में बंद कर दिया। महिला ने पति से गर्म तेल से उसकी मालिश करने का वादा किया था।
25 वर्षीया श्रेया बिमान पटेल को हमला करने व आग लगाने के संगीन जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। टेक्सास के ऑस्टिन की ट्रेविस काउंटी जेल में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
'डेली मेल' वेबसाइट के हवाले से...
अंकलेश्वर। गरीबी उन्मूलन केन्द्र सरकार की आलोचना करने से नहीं होगा बल्कि इसके लिए सबको मिल कर काम करना होगा। ठीक दिल मिले न मिले, हाथ मिला के चलो . . । केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मिल्लकाजरुन खडगे ने शनिवार को यह बात कही। वे ईएसआईसी के अस्पताल के शिलान्यास के लिए शनिवार को कस्बे में थे।
अंकलेश्वर में आकार लेने वाला ईएसआईसी का अस्पताल 100 बैड का होगा। भरूच, अंकलेश्वर के अलावा...