सूरत। वर्षा ऋतु में गुजरात के दक्षिण गुजरात अंचल में फैलने वाला लैप्टोस्पायरोसिस (लैप्टो संक्षिप्त नाम) नामक रोग बेकाबू हो गया है। इस ऋतु में अभी तक यह रोग 140 की जान ले चुका है। 718 गिरफ्त में हैं। रोग लगातार पैर पसार रहा है। मंगलवार को सूरत के जिला सरकारी अस्पताल में महज 10 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने स्वीकार किया है कि इस साल लैप्टो का कहर...
अहमदाबाद। रविवार को एक इमाम ने नरेंद्र मोदी को टोपी पहनने का आग्रह किया जो उन्होंने स्वीकार नहीं किया। एक मिनट की यह घटना इस तीन दिवसीय सद्भावना मिशन की तस्वीर साफ कर देती है। मुसलमान मोदी के 'गुजरात' का हिस्सा हैं, लेकिन अभी पूरी तरह करीब भी नहीं हैं। बताया जा रहा था कि इस मिशन का मकसद मोदी को 2002 के दंगा पीडि़तों समेत सभी समुदायों के बीच पसंदीदा नेता के रूप में स्थापित करना है। हो...
एपिसोड-9शरद ठाकर। 'अमिताभ बच्चन देशद्रोही है, भ्रष्टाचारी है। देश की कीमत लगाने वाला दलाल है...।' लगभग हर अखबार में जब ये हेडलाइंस प्रकाशित हुईं तब बच्चन साहब के करोड़ो प्रशंसकों की तरह मैं भी दंग रह गया था... यह 1988 का वर्ष था। सन् 1984 में इंदिराजी की हत्या के बाद अमिताभ का राजनीति में पदार्पण हुआ था। कांग्रेस नहीं, बल्कि राजीव गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए। इसी समय अचानक बोफोर्स की तोपों...
मुंबई। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर चलने वाली लक्जरी बसों में बम धमाके करने की साजिश रची है। खुफिया विभाग ने महाराष्ट्र सरकार को यह चेतावनी दी है। इसके बाद तमाम ट्रेवेल्स एजेंसियों को पुलिस ने सतर्क कर दिया है।खुफिया विभाग के अनुसार आतंकवादियों ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच आने-जाने वाली बसों को हाईजैक करने की भी साजिश रची है, ताकि यात्रियों को बंधक...
अहमदाबाद। गुजरात में हो रही जबर्दस्त बारिश की वजह से लगभग सारी नदियां-तालाब लबालब हो चुके हैं। वही हाल यहां की साबरमतमी नदी का भी है जो इन दिनों खतरे के निशान से ऊपर है। अहमदाबाद के मनपा स्थित महत्वाकांक्षी रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट को नुकसान से बचाने के लिए साबरमती नदी का पानी छोड़ दिया गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रिवरफ्रंट का वॉक-वे पानी में डूब चुका है।
लेकिन बिना किसी...
सूरत। दिवंगत कांग्रेस सांसद की पुत्रवधू दुरानी ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। मतलब नरेन्द्र मोदी के सामने नहीं है बल्कि हम तो सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं। दंगे भड़कने की सूचना मेरे ससुर एहसान जाफरी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित आला पुलिस अधिकारियों को दी थी। बावजूद इसके बचाव के लिए पुलिस क्यों नहीं पहुंची?
हमें इस सवाल का जवाब चाहिए कि किसके कहने से पुलिस...
अंबाजी। उत्तर गुजरात स्थित पावन अंबाजी शक्तिपीठ धाम में 551 फुट की ध्वजा समर्पित की गई है। यात्राधाम के इतिहास की यह सबसे बड़ी ध्वजा है। अंबाजी के लिए अहमदाबाद के श्री अंबिका पगपाला संघ ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर यह ध्वजा तैयार करवाई थी।
इसके लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दावेदारी पेश की गई है। अभी तक अंबाजी में 331 फुट की ध्वजा का रिकॉर्ड था।
क्या खास:
नई ध्वजा...
अहमदाबाद। यूं तो गुजरात में निवेश करने वाली कई बड़ी कंपनियों की लाइन लगी हुई है। लेकिन अब अमेरिका की कंपनियों को भी गुजरात की जमीन पसंद आ रही है। वजह बिल्कुल साफ है... भारत मे गुजरात ही ऐसा राज्य है, जहां विकास की गंगा बह रही है और यहां कंपनियों के फलने-फूलने के भरपूर अवसर हैं।
गुजरात परिवर्तन के मामले में अग्रणी है और यहां विकास की अनुकूल नीतियां व परिस्थितयां हैं। 'फोर्ड' कंपनी ने...
वडोदरा। पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए मुंबई से गांधीधाम, मुंबई से ओखा और मुंबई से इंदौर के बीच स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है। इन सभी ट्रेनों की बुकिंग 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
पश्चिम रेलवे के सूत्रों के अनुसार बांद्रा से गांधीधाम के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेंगी। यह ट्रेन (09451) प्रति गुरुवार रात्रि 11.55 बजे बांद्रा से रवाना...
गांधीनगर। फ्रांस की कार निर्माता कंपनी प्यूजो चार हजार करोड़ रुपए का निवेश कर गुजरात के साणंद में प्लांट लगाएगी। प्यूजो के साणंद प्लांट से हर साल 3.40 लाख यूनिट आधुनिक कार निर्माण का लक्ष्य है। तीन लाख ऑटो इंजन व इतने ही गियर बॉक्स का उत्पादन भी कंपनी इस प्लांट से करेगी। गुरुवार को प्यूजो कंपनी के चेयरमैन फिलिप वेरीन एवं राज्य के उद्योग विभाग के अग्र सचिव महेश्वर शाहू ने समझौते पर...
अभिषेक उपाध्याय, दिल्ली। गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल को वापस बुलाने की मांग के साथ संसद में मंगलवार को भाजपा ने काफी हंगामा मचाया। सूत्रों के अनुसार इसकी पूरी स्क्रिप्ट गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही लिखी गई थी। बताया जाता है कि मोदी के दबाव के कारण ही गुजरात में नवनियुक्त लोकायुक्त के मामले को दोनों सदनों में प्रमुखता के साथ उठाया जा रहा है, जबकि यह...
गांधीनगर। फ्रांस की कार निर्माता कंपनी प्यूजो का गुजरात आना तय हो गया है। प्यूजो के करीब चार हजार करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने में गुजरात-तमिलनाडु के बीच होड़ लगी हुई थी, किंतु पलड़ा गुजरात का भारी रहा। फ्रांस की कंपनी का प्लांट टाटा की कार नैनो के कारण प्रख्यात हुए साणंद में आकार लेगा।
प्यूजो कंपनी ने साणंद में बताई गई साइट पर हामी भर दी है। पहली सितंबर को कंपनी-राज्य...
सूरत। दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र अंचल सहित गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। नवसारी जिले के वासदा में सर्वाधिक 18 इंच बारिश दर्ज हुई। अतिवर्षा के चलते वलसाड, नवसारी, डांग व सूरत सहित दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। रविवार अलसुबह औरंगा नदी का जलस्तर बढऩे से वलसाड शहर के निचले इलाकों में पानी घुस गया। यहां साल 1968 के बाद 2011 में अर्थात 43 साल ऐसे हालात पेश...
भरूच। भारी बरसात के कारण नर्मदा पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुकी थी। अब उसने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। बीते दिन नर्मदा से 5 लाख क्युसेक पानी छोड़ा गया, जिससे स्थित और बिगड़ गई। भरूच शहर के कांठा क्षेत्र से 200 से भी अधिक व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
दूसरी तरफ नर्मदा के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए भरूच तहसील के 17, अंकलेश्वर के 13 और झघडिया तहसील के 22 गांवों...
गांधीनगर। गुजरात के नव नियुक्त लोकायुक्त मेहता लोप्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। वे गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे के मित्र हैं। मई में अहमदाबाद दौरे के समय अन्ना हजारे मेहता के आवास पर ठहरे थे। नव नियुक्त लोकायुक्त व पूर्व न्यायाधीश आर.ए. मेहता ने खुद की बतौर लोकायुक्त नियुक्ति के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें लोकायुक्त बनाए जाने के...