सनौली-!- गांव बापौली में हजकां के वरिष्ठ सलाहकार व पूर्व सांसद हरिसिंह नलवा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मैंने कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की है। वे जनता भलाई के लिए कार्य करने में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा हरियाणा प्रदेश में अगली सरकार हजकां-भाजपा की होगी। उन्होंने कहा राजनीति में ईमानदार, साफ छवि के नेता को ही जनता वोट दे। इस अवसर पर राजेंद्र रावल, सरपंच रतन सिंह रावल जलालपुर, पितांबर रावल मौजूद रहे।