भिवानी -!- विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा है कि आज केंद्र की कांग्रेसनीत यूपीए सरकार भी ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ गई है। देश की जनता के हितों को दरकिनार करते हुए पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी करके केन्द्र सरकार ने देशद्रोही होने का पक्का सबूत पेश किया। यह बात उन्होंने हलके के गांवों में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को 4 जून को टिबड़ेवाल सभागार में आयोजित हजकां-भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सुभाष जिंदल एडवोकेट, ऋषि परमार एडवोकेट, अशोक कुमार, विजय...