भास्कर न्यूज -!- तोशामप्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से आई बीके उर्मिला बहन ने कहा है कि बदलती परिस्थितियों से पार पाने के लिए सहनशीलता एक अमूल्य धन है। अगर एक शिक्षित व्यक्ति में सहनशीलता नहीं है तो वह जीवन में आने वाली परिस्थितियों में टूट जाएगा। वे गुरुवार को पीएस नवयुग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवचन कर रही थीं। उर्मिला बहन ने कहा कि सहनशीलता के अभाव में कार्यक्षेत्र व व्यक्तिगत जीवन तनाव से भर जाएगा। महान व्यक्ति साधनों व सुख-सुविधा से नहीं बना जा सकता, इसके लिए त्याग व सहनशीलता कि जरूरत होती है।
भास्कर न्यूज -!- तोशामआदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र दीक्षांत ने आईआईटी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 389वां रैंक प्राप्त किया है। गांव भेरा निवासी शिवकुमार के पुत्र दीक्षांत ने इस समय विज्ञान संकाय से 12वीं की परीक्षा दे रखी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, मां सुदेश देवी और अध्यापकों को दिया है। आदर्श विद्यालय के चेयरमैन जेसी मालवाल ने दीक्षांत को...
भास्कर न्यूज -!- तोशामबुधवार रात अज्ञात लोगों ने रतेरा मार्ग पर भोलाराम ईंट भट्ठे के पास दस पोलों के बीच करीबन दो किमी की तार काट ली। निगम के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप ने बताया कि रात को दस बजे से 11 बजे के बीच बिजली का कट था, शायद इस दौरान ही तार को काटा गया है। सात खंभे टूटेघटना के बाद गांव रतेरा से बिजली न होने कि शिकायत मिलने के बाद चैक करने पर पता चला की तार चोरी कर ली गई हैं। उन्होंने...
तोशाम -!- गांव डाडम निवासी दंपति अजीत दहिया व सुनीता के यहां कन्या जन्म पर दिशोठन और जलवा पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ईश्वर दहिया, महताब सिंह, रमेश, जंगबीर, सतबीर, बबली आदि मौजूद थे।
तोशाम -!- श्री बाबा मुंगीपा मंदिर धाम सेवा समिति के तत्वावधान में 17 मई को आंखों का मुफ्त चैकअप कैंप लगाया जाएगा। कैंप का उद्घाटन सीएमओ डा. रमेश धनखड़ करेंगे। श्री बाबा मुंगीपा मंदिर धाम सेवा समिति के प्रधान व मंदिर के मुख्य पुजारी नान्हा राम महाराज ने बताया कि शिविर में चिकित्सक डा. हेमंत सिंह, डा. मेजपाल सिंह, डा. अनिल चौधरी और नेत्र सहायक डा. रणसिंह मरीजों की आंखों की जांच करेंगे।
भास्कर न्यूज -!- तोशामसर्व शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को चौ. बंसी लाल राजकीय महिला महाविद्यालय प्रांगण में खंड के अशक्त स्कूली ब'चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से अशक्त ब'चों ने प्रतियोगिता में एक-दूसरे को पछाडऩे का भरसक प्रयास किया। प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा तक के ब'चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में शॉटपुट-व्हील...
भास्कर न्यूज -!- तोशामगांव बागनवाला से डाडम के लिए डाली जा रही बिजली की नई लाइन में काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सड़क किनारे पोल गाडऩे के अलावा वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। बागनवाला में बन रहे नए पावर हाउस से डाडम के लिए नई लाइन डाली जा रही है। लाइन के लिए पोल सड़क के बिल्कुल साथ लगाए जा...
भास्कर न्यूज -!- बवानीखेड़ापुर गांव में शनिवार देर रात को शॉट सर्किट के चलते एक घर में आग गई। आग से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। आस पड़ोस के लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पड़ोसियों ने दी सूचनापुलिस को दी सूचना में पुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात जब उसका पूरा परिवार सो रहा था, तो रात को दो बजे के करीब शॉट सर्किट के चलते आग लग गई।...
भास्कर न्यूज -!- तोशामअपनी मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने खंड शिक्षा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा अध्यापकों ने कैरू खंड शिक्षा कार्यालय पर भी धरना दिया गया। तोशाम में खंड प्रधान सतबीर सिंह लाखलान कि अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान विजयवीर नैन, कृष्ण, रामफल जख्मी,...
भास्कर न्यूज -!- तोशामगांव कैरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 21 कर्मचारियों का स्टाफ है। 19 लाख हैं बकायाअधिकारी का कहना है कि उन्होंने गत एक मई को लगभग 19 लाख रुपये की...