फरीदाबाद. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का गठन हुए करीब दो साल हो रहे हैं लेकिन जानकारी के अभाव में यह प्राधिकरण बेमतलब साबित हो रहा है।अधिकांश लोगों को प्राधिकरण के बारे में जानकारी ही नहीं है। यही कारण है कि अगस्त 2010 में प्राधिकरण गठित होने के बाद भी केवल 70 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें भी केवल 14 का ही निपटारा हो सका है।
क्या है प्राधिकरण : यह प्राधिकरण पुलिस के खिलाफ गंभीर अपराधों...
फरीदाबाद.सोमवार शाम को पांच बजे नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गले की एमआरआई कराने के नाम पर मरीज की पैंट उतरवाने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश के बाद हंगामा हो गया। मरीज केबिन से बाहर भागने लगा। डॉक्टर ने रोका तो युवक ने कई थप्पड़ मारे। इसके बाद वह पैंट पहनकर बाहर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मरीज के परिजनों को शांत कर मामला रफा-दफा करा...
फरीदाबाद . शहर के एक निजी नर्सिग होम में काम करने वाली युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार करने, मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो फिल्म बनाने और धमकी देने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी निवासी एक युवती ने सीपी व एसीपी को दी शिकायत में कहा है कि अगस्त 2011 में वह एनएच-दो स्थित एक निजी नर्सिग होम में काम करती थी। 28 दिसंबर को...
फरीदाबाद. कला का मंच न मिलने से आहत युवाओं ने जब फेसबुक पर अपनी बातें शेयर करनी शुरू की तो उन्हें इस साइट के जरिए स्थान भी नसीब होने लगा। साथ ही कमाई का जरिया भी सामने निकल कर आया।
अभी तक इसमें 94 सदस्य हैं जो थियेटर, आर्ट गैलरी, पेंटिंग, बैंड व म्यूजिक आदि कला में माहिर हैं। ऐसे युवाओं ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-15 स्थित एक कैफे मालिक के सहयोग से अपना पहला कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।...
फरीदाबाद. अक्षय तृतीया को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर सैकड़ों जोड़े परिणय बंधन में बंधेंगे। शादियों की खरीदारी के कारण बाजारों में रौनक है। इस अवसर को भुनाने की जुगत में हर कोई लगा हुआ है।
खासतौर पर सर्राफा व्यापारी, जो पिछले दिनों हड़ताल से काफी नुकसान झेल चुके है। उन्हें अक्षय तृतीया से खासी उम्मीदें हैं। एक दिन में करोड़ों के व्यापार...
फरीदाबाद. एक निजी स्कूल की 29 वर्षीय टीचर ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीचर साठ फुट रोड पर्वतीया कॉलोनी की रहने वाली थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। टीचर ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और न ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सका है। मृतका के दो बच्चे हैं।
पुलिस के मुताबिक साठ फुट रोड पर्वतीया कॉलोनी मंे रहने वाले मनोज की मोबाइल...
फरीदाबाद. सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को फरीदाबाद और बल्लगढ़ के लोगों को कई कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस दौरान करीब ५क्क् करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
प्रदर्शनी व सभागार केंद्र का उद्घाटन
सेक्टर-12 में सीएम ने साढ़े बारह करोड़ रुपए की लागत से बने प्रदर्शनी और सभागार केंद्र का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 7806 वर्ग मीटर...
फरीदाबाद. सेक्टर-55 थाने के अंतर्गत आलमपुर गांव में रविवार शाम बिटोड़े व झोपड़ी में लगी आग से तीन बच्चे जिंदा जल गए। आग देख दौड़े ग्रामीणों ने उसे बुझाने की काफी मशक्कत की लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची दमकल ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम मच गया।
गांव में खाली स्थान पर एक-दो झोपड़ियां, बौंगे-बिटोड़े हैं। रविवार शाम अचानक वहां...
फरीदाबाद. याद है वो बालीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ जिसमें फिल्म के मुख्य किरदार आमिर खान को भूलने की बीमारी होती है। मेडिकल भाषा में इस बीमारी को शार्ट टर्म मेमोरी लॉस कहा जाता है। इसमें पात्र थोड़ी देर में ही सब कुछ भूल जाता था।
बदलती लाइफ स्टाइल व भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते शहर में भी एेसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। थोड़ी देर में ही बातों को भूल जाना ऐसे लोगों की आदत...
फरीदाबाद. जिला अदालत पर लगातार बढ़ते जा रहे मुकदमों के बोझ से अब काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। यहां छह नई कोर्ट शुरू की गई हैं। अभी सभी जजों को 500-500 केस निपटारे के लिए दिए गए हैं।
इसके अलावा चार जेएमाआईसी के तबादले किए गए हैं और एक जज को प्रमोशन देकर यहीं लगा दिया है। अब जिला अदालत में कुल कोर्ट की संख्या 22 हो गई है। छह नई कोर्ट शुरू होने से पेंडिंग केसों की संख्या में तेजी से...
फरीदाबाद. महमूदपुर गांव निवासी सत्तो अनुसूचित जाति व बीपीएल सूची में हैं। अपनी बिटिया की शादी में सरकारी मदद के लिए विवाह से तीस दिन पहले जिला समाज कल्याण विभाग में आवेदन फॉर्म जमा कराया था।
बिटिया की शादी हो गई और वह ससुराल चली गई, लेकिन चार माह बाद भी शगुन राशि मिल नहीं सकी। पैसे के लिए सत्तो दफ्तर के चक्कर पर चक्कर काट रही है लेकिन शगुन राशि के बजाए उसे केवल आश्वासन ही मिल रहा...
फरीदाबाद. हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के गैस पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट की अड़चनें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। गैस की उपलब्धता न होने से मौठूका-अरुआ गांव में शुरू किया जाने वाला 1500 मेगावाट का प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। इसे शुरू करने की डेडलाइन फिर आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिले के साथ ही प्रदेश में बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीदों को करारा...