भास्कर न्यूज त्न भूना
शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को कई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुरेश कंबोज ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जबकि मनोज कुमार बैनीवाल ने अध्यक्षता की। कंबोज ने कहा कि क्रिकेट का खेल विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसलिए खिलाडिय़ों को खेल के प्रति रूचि रखनी चाहिए।
सरसौद ने किरमारा को हराया
मुकाबलों में सरसौद की टीम ने किरमारा की टीम को 6 रनों से मात दी। सरसौद की टीम ने 86 रनों का स्कोर खड़ा किया। परंतु किरमारा की टीम 80 रनों पर ही आल आउट हो गई। सरसौद के...
भास्कर न्यूज त्न फतेहाबाद
जाखल मंडी व हसंगा ग्राम पंचायतों में सरपंच पद व गांव लांबा, बलियाला, नंगल, कुकड़ावाली में पंच पद के लिए चुनाव 26 फरवरी को होंगे। इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एमएल कौशिक ने बताया कि जाखल मंडी में सामान्य श्रेणी में सरपंच पद के लिए तथा हसंगा में सरपंच पद के लिए महिला के लिए चुनाव होगा।
उन्होंने बताया कि गांव लांबा में पंच पद के लिए वार्ड 11...
दलबीर जाखल त्न भूना
यहां की इंडेन गैस एजेंसी में फर्जीवाड़ा चल रहा है। एक राशन कार्ड पर दो-दो कॉपियां बनवाकर गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। इसकी मार जरूरतमंद उपभोक्ताओं पर पड़ रही है। उन्हें तो जरूरत होने पर भी सिलेंडर नहीं मिलते, जबकि दूसरों को सिलेंडरों की कोई कमी नहीं।
भूना की एजेंसी में हिसार के आधा दर्जन गांवों के राशन कार्डों पर गैस कॉपियां बनाई हुई हंै। इन्हीं कॉपियों के...
भास्कर न्यूज त्न भूना
शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को कई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुरेश कंबोज ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जबकि मनोज कुमार बैनीवाल ने अध्यक्षता की। कंबोज ने कहा कि क्रिकेट का खेल विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसलिए खिलाडिय़ों को खेल के प्रति रूचि रखनी...
भास्कर न्यूज त्न फतेहाबाद
अब सामान्य बस अड्डे के बाहर कोई बस खड़ी नहीं दिखेगी। यदि कोई बस यहां खड़ी हुई तो उसका चालान कटेगा। यह फैसला बुधवार सुबह रोडवेज डिपो में अधिकारियों की बैठक में लिया गया। वर्क मैनेजर रणबीर सिंह मोर ने बैठक की अध्यक्षता की।
समस्या को लेकर अधिकारियों ने फैसला लिया कि यदि अब कोई बस स्टैंड के बाहर बस रुकी तो उसका चालान किया जाएगा। रोडवेज बस का चालान टीएम व...
ञ्चचिकित्सक ने कहा, शरीर पर चोट के निशान नहीं
ञ्चप्रिंसिपल बोले शिक्षिका बेहद मेहनती है
भास्कर न्यूज त्न फतेहाबाद
शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा ने अध्यापिका पर मारपीट का आरोप लगाया है। उक्त छात्रा को उसके परिजन बुधवार को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा ममता पिछले दो दिन से स्कूल नहीं गई थी। बुधवार को...
नरेश नायक त्न फतेहाबाद
गांव झलनिया के ग्रामीणों को जारी किए गए भारी भरकम राशि के बिजली बिलों की सच्चाई सामने आ गई है। पूर्व फौजियों ने ग्रामीणों के मीटरों की जांच किए बगैर ही अपनी मर्जी से मनचाही रीडिंग दिखा दी थी। ऐसे में विभाग ने उसके अनुसार ही भारी राशि वाले बिजली बिल लोगों को थमा दिए थे। मामले में पूर्व फौजियों की कारस्तानी सामने आने पर अब विभाग ने ग्रामीणों के बिलों को ठीक...
भास्कर न्यूज त्न फतेहाबाद
सिटी पुलिस ने रामनिवास मोहल्ला निवासी प्रेम की शिकायत पर सिलेंडर चोरी का मामला दर्ज किया है। उसे दो सिलेंडर चोरी हुए थे। वहीं पुलिस ने मंगलवार रात एक व्यक्ति को चोरीशुदा सिलेंडर समेत पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर सिलेंडर कब्जे में ले लिए हैं। रामनिवास मोहल्ला निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि भट्टूकलां रोड पर उसकी चाय की दुकान है। 6 दिसंबर की रात को उसकी...
भास्कर न्यूज त्न फतेहाबाद
एमएम कॉलेज में चल रही पंचायती खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। ग्रामीण खिलाडिय़ों के बीच तीन दिन चली प्रतियोगिता के दौरान रोचक खेल मुकाबले देखने को मिले। पुरुषों की कबड्डी में टोहाना खंड की टीम प्रथम, भूना खंड की टीम द्वितीय व भट्टूकलां खंड की टीम तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में टोहाना ने प्रथम, भट्टू ने द्वितीय व भूना ने तृतीय स्थान पर बाजी...
भास्कर न्यूजत्न फतेहाबाद
जिले भर के भट्ठा मजदूरों ने मांगों को लेकर बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। मजदूरों ने लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन के नेतृत्व में लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन के लिए धरना शुरू किया। मांगें पूरी न करने पर मजदूरों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करके रोष जताया। बाद में मजदूरों ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष...