प्रदीप जांगड़ा -!- फतेहाबाद फूड प्वाइजनिंग। यह एक सामान्य शब्द है, जो रूटीन में बोला जाता है। पाचन सिस्टम में कोई गड़बड़ी हो तो डॉक्टर कहते हैं कि फूड प्वाइजनिंग है। डॉक्टर दवा दे देते हैं, जिससे मरीज ठीक हो जाता है। मगर ऐसा बहुत कम लोगों को पता चलता है कि आखिर फूड प्वाइजनिंग होती कैसे है। एलोपैथी में एक सामान्य सलाह दी जाती है कि ताजा व साफ सुथरा भोजन खाएं। मगर आयुर्वेद में झांक कर देखें तो इतनी हिदायत काफी नहीं है। आयुर्वेद के चिकित्सक बताते हैं कि दो खाद्य पदार्थों का गलत तालमेल भी फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है। ऐसे बहुत सारे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें एक साथ नहीं...