सोहनाअभयपुर गांव के रहने वाले बिजेंद्र को पानी की बोतल मांगने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।इस नृशंस घटना को मंगलवार की रात गुडग़ांव-सोहना मार्ग पर स्थित राघव वाटिका के पास अंजाम दिया गया।सोहना पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार डीजे बजाने का काम करने वाला बिजेंद्र मंगलवार की रात खेडा खलीलपुर से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में पानी पीने के लिए वह राघव वाटिका के पास गाड़ी से उतरा। आरोपी युवकों में से कुछ वहां पहले से ही पानी पी रहे थे। उनके पास...