मंडी आदमपुर खारा बरवाला रोड स्थित श्याम गैस एजेंसी के गोदाम पर सोए हुए मेवा सिंह फौजी की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी दोनों युवक बाइक पर आए थे। गोदाम में काम करने वाले युवकों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। हत्या के पीछे गैस सिलेंडर न देने की रंजिश बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी तथा डीएसपी...