उकलाना मंडी -!- संत कबीर जयंती को लेकर इनेलो के जिला महासचिव अनूप धानक ने सोमवार को उकलाना हलके के गांव बुढाखेड़ा, कंडूल, पाबड़ा, फरीदपुर, साहू, भेरियां खैरी, किनाला आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 3 जून रविवार को भिवानी पंहुचे। इस मौके पर सरत सिंह खटक, सुभाष, बलवान सिंह, ओम प्रकाश, चांदीराम, निहाल सिंह, रामनिवास, मनीराम, शीलू, रामेश्वर, सुनील, ईश्वर आदि मौजूद थे।