भास्कर न्यूज-!-समालखा गांव म'छरौली में शुक्रवार को युवा क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि इनेलो नेता मनोज जौरासी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच भापरा व खोजकीपुर की टीम के बीच खेला गया। मुख्यातिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण प्रतिभा निखर नहीं पाती है और वो राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने की बजाय, सिर्फ ग्रामीण इलाके तक सिमटकर रह गई है। वहीं संचालक सुमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीम भाग ले रही हैं। इस अवसर पर नरेश, सुमित, विनोद, प्रवीन,...