सफीदों -!- पुलिस ने उपमंडल के गांव रामनगर के खेतों से दो ट्रांसफार्मरों से हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम सफीदों के एसडीओ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि 31 मार्च की रात को रामनगर के खेतों में लगे 2 ट्रांसफार्मरों से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए कीमत का कीमती सामान चोरी कर लिया है। ट्रांसफार्मरों से चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 80 हजार रुपए है। 63 कीवी का ट्रांसफार्मर सुनहरा के खेत व 16 केवी का ट्रांसफार्मर सूरत सिंह के खेत में लगा हुआ था, जिनसे अज्ञात चोरों...