भास्कर न्यूजत्नगुहला चीका
स्टाफ के नाम पर केवल चपरासी और कार्यालय के नाम पर किराए का चौबारा। धूल चाट रहा कंप्यूटर और बेरोजगारों की लंबी कतारें। ऐसा ही हाल है उपमंडल रोजगार कार्यालय का। स्टाफ की घोर कमी झेल रहे कार्यालय से उपमंडल के बेरोजगार भी खूब परेशान हैं। कार्यालय तक पहुंचने के लिए रैंप न होने से विकलांगों की परेशानी तो और भी बढ़ गई है। ऊपर से काम चलाऊ स्टाफ का रवैया भी मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने वाला है। यूं भी कार्यालय बंद ही मिलता है और बेरोजगारों को अपने नाम दर्ज करवाने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। हालात इतने खराब है कि पिछले सप्ताह ही एसडीएम गुहला के...
गुहला चीका त्न भूंसला गांव में अध्यापक की ज्वाइनिंग पर भड़के ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए बीईओ कार्यालय ने अध्यापक लखमी चंद को एक बार फिर डेपुटेशन पर गगड़पुर भेज दिया है। ग्रामीण अध्यापक लखमी चंद का मिड डे मिल व स्कूल भवन निर्माण में घपलेबाजी का आरोप लगा रहे थे। बीईओ आरके रंगा ने बताया कि अध्यापक को गगड़पुर के हाई स्कूल में भेजा गया है।
राजौंदत्न सेरधा गांव में नौ फरवरी को पशु पालन विभाग द्वारा पशु मेला लगाया जाएगा। इसमें खंड के सभी गांव से पशु पालक अपने पशुओं को लेकर इनाम के हकदार बन सकते हैं। पशु चिकित्सक राजेश ढल ने बताया कि मेले में नौ महीने तक के कटड़े कटडिय़ा, बछड़े बछडिय़ों को लेकर भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाल पशु मेले में दो कैटेगरी बनाई गई है। पहले कैटेगरी में 0 से 5 माह तक व दूसरी में 5 से 9 माह तक के...
भास्कर न्यूजत्नगुहला चीका
हरियाणा पंजाबी भाषा एवं अध्यापक कल्याण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर पूर्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंजाबी भाषा को दिया गया दूसरी भाषा का दर्जा मात्र कागजों तक ही सीमित रह गया है। प्रदेश सरकार द्वारा पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा दिए दो वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इसे ठीक प्रकार से लागू नहीं किया गया है। यहां पत्रकारों से बातचीत में...
भास्कर न्यूजत्नगुहला चीका
बीपीएल अपात्र व्यक्तियों की जांच कार्य में लगे कर्मचारियों के लापरवाह रवैये से एक जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। इसमें अपात्रों की जांच में जुटे कर्मचारियों की कार्यशैली पर तो सवाल उठ ही रहे हैं बल्कि लिस्ट से नाम काटे जाने पर कई पात्र लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड नंबर एक की महिला लाजवंती देवी ने बताया कि बीपीएल जांच कार्य में लगे...
गुहला चीकात्नसरपंच एसोसिएशन गुहला ने रविवार को सुबह 10 बजे स्थानीय चौ. देवी लाल पार्क में अपनी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। एसोसिएशन के प्रधान जोरा सिंह हरिगढ़ ने बताया कि बैठक में सरपंचों के समक्ष आ रही समस्याओं सहित कई सामाजिक मुद्दों पर बातचीत होगी। उन्होंने बताया बैठक में पेंशन वितरण व बीपीलएल कार्ड धारकों की समस्याओं सहित ग्राम विकास में ग्रांट की कमी को पूरा करने आदि...
भास्कर न्यूज त्न गुहला चीका
स्कूल बसों में व्यवस्था ठीक करने को लेकर प्रशासन के आदेशों को प्राइवेट स्कूल गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बुधवार को मनमानी से बच्चे ठूंसकर ला रहे आक्सफोर्ड स्कूल के दो वाहनों को स्थानीय पुलिस ने इंपाउंड कर दिया। सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूल की 25 सीटर वैन(37 बच्चों के लिए अलाउड) में 62 बच्चों भरा हुआ पाया। सलेमपुर मोड़ पर हुई इस चेकिंग में स्कूल वैन...
भास्कर न्यूज त्न गुहला चीका
बुधवार को राजकीय अनुबंध अध्यापक संघ खंड गुहला के सदस्यों की एक बैठक खंड प्रधान रामपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया है आगामी 5 फरवरी को शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के झज्जर आवास पर आयोजित रैली में खंड गुहला के सभी अध्यापक भाग लेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर अध्यापकों की पांच टीमों का भी गठन किया गया। ये टीमें स्कूलों में जाकर अनुबंध...
भास्कर न्यूज त्न गुहला चीका
जिला शिक्षा अधिकारी साधु राम बेरवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा के साथ किसी भी लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। बेरवाल बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर सीसे स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। वार्षिकोत्सव की शुरुआत में मुख्यातिथि बेरवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। बेरवाल ने कहा कि जीवन स्तर को ऊंचा उठाने व समाज की...
कैथलत्न मुख्य संसदीय सचिव सिंचाई एवं परिवहन विभाग सुलतान सिंह जडौला ने कहा कि हर टेल तक पानी पहुंचाया जाए, सरकार इसके लिए पूरे प्रयास कर रही है। नहर और ड्रेनों की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। पूंडरी हलका में नहर और ड्रेनों की सफाई पर सवा करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बीस वर्ष में पहली बार नहरों और ड्रेनों की इतनी अच्छी सफाई हुई है। जडौला सिंचाई विभाग के रेस्ट हाऊस में पत्रकारों...