5 नहीं, 1 साल गारंटी
करनाल. हुडा के सेक्टर-7 की सड़क बनाने का टेंडर आखिरकार पास हो ही गया। यह बात अलग है कि इसके लिए अधिकारियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। सेक्टर की सड़क बनाने के लिए जारी किए टेंडर के लिए कई बार काल की गई, लेकिन टेंडर के साथ जुड़ी हुई शर्तो के चलते महीनों तक टेंडर लटका रहा।
इसी बीच दो बार चुनावों की वजह से भी टेंडर में देरी हुई। बाद में शर्तो में ढील देने पर ही टेंडर पास हो सका। दरअसल हुडा ने...
डीपीएस के प्रो-वाइस चेयरमैन को धमकी
करनाल. डीपीएस स्कूल के प्रो-वाइस चेयरमैन अनिल गोयल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फिलहाल अनिल गोयल विदेश में हैं। सदर थाना पुलिस ने पिं्रसिपल डीके त्यागी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रिंसिपल डीके त्यागी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने...
गैर कानूनी ढंग से नहीं चलने देंगे सरकार
करनाल. इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि वे गैर कानूनी ढंग से सरकार नहीं चलने देंगे। विधायकों के शामिल होने, मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को कोर्ट में चैलेंज करेंगे, क्योंकि यह नियुक्ति अवैध है। 15 प्रतिशत के हिसाब से केवल 13 ही मंत्री बन सकते हैं।
शुक्रवार को सेक्टर सात में व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री मदन मुंजाल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में...
4 अस्पतालों में खाली रहेंगे 3-3 बेड
करनाल. सिविल सर्जन डा. नरेश सैनी ने कहा है कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है, इसका इलाज संभव है। समय पर इलाज लेने से यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इमरजेंसी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित किसी भी रोगी को वेंटीलेटर की आवश्यकता है तो इसके लिए सिविल अस्पताल के अलावा चार अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। ये निर्देश भारत सरकार की ओर से हैं।
उन्होंने...
नहीं मिला बेंचों का पूरा लाभ
करनाल. राजकीय स्कूलों के नन्हे-मुन्हे बच्चों को ड्यूल डेस्क (बेंच) तो मिले, लेकिन उनसे आराम नहीं मिल सका है। कुछ दिन ही कमरों की शोभा बनेये बेंच अब बेकार में कमरों को व्यस्त किए हुए हैं। टूटे-फूटे बेंच कमरों और बरामदों में पड़े हैं। शिकायत के बाद भी शिक्षा विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकार ने प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए ड्यूल डेस्क उपलबध...
लेक्चरर ममता सौदा करेंगी माउंट एवरेस्ट पर फतह
करनाल. पेशे से कालेज लेक्चरर ममता सौदा अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट (8,850) फीट की चढ़ाई करेगी। ममता 15 सदस्यीय दल के साथ अगले वर्ष मार्च में अपनी पर्वतारोहण की यात्रा शुरू करेंगी। यह करीब 80 दिनों की यात्रा होगी। जिसकी शुरुआत कोलकाता से होगी। इस दल में ममता हरियाणा से अकेली सदस्य हैं।
ममता के अलावा चंडीगढ़ से राकेश, उड़ीसा से गणोश और कोलकाता से टानु चटर्जी इस दल में शामिल...
यूपी बार्डर पर सीसी कैमरे से निगरानी
करनाल. चेन स्नेचिंग, व्हीकल चोरी, अवैध रूप से पशु तस्करी जैसी बढ़ती वारदाताओं को रोकने के लिए करनाल पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। इस पहल के तहत पुलिस यूपी की ओर जाने वाले रास्ते की दो सीसी कैमरों से निगरानी करेगी। इन कैमरों से न केवल कम दूरी बल्कि अधिक दूरी के वाहनों के नंबर पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई वारदात होती है तो पुलिस इन कैमरे की सहायता से आरोपियों तक आसानी से पहुंच सकेगी।
1000 जीबी...
घरौंडा के लिए दौड़ी चार बसें
करनाल. प्रदेश के परिवहन एवं पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश जैन के आदेश का असर गुरुवार को साफ दिखाई दिया। गुरुवार सुबह से ही करनाल बस स्टैंड से घरौंडा तक के लिए चार स्पेशल बसें चलाई गईं। ये बसें पूरे दिन करनाल से घरौंडा तक चक्कर काटती रहीं। इससे पहले ये चारों बसें परिवहन मंत्री के घर पानीपत तक का सफर तय करती थीं, लेकिन अब इनका मार्ग छोटा कर दिया गया है।
इन बसों के चलने से सबसे ज्यादा राहत...
बचाव के लिए सर्जिकल मास्क सुरक्षित नहीं
करनाल. स्वाइन फ्लू से बचने के लिए डाक्टर लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। डाक्टरों की सलाह का अनुसरण करते हुए लोग भी मास्क लगा रहे हैं, लेकिन आप जिस मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, वह स्वाइन फ्लू से लड़ने में कारगर नहीं है। इन मास्क की परत इतनी कमजोर होती है कि स्वाइन फ्लू के वायरस को कंट्रोल नहीं कर सकते। इससे स्वाइन फ्लू के फैलने का खतरा रहता है।
बाजार में बिक रहे हैं सर्जिकल...
अब इग्नू खुद देगी मैसेज से तुरंत रिजल्ट
करनाल. अब इग्नू के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट जानने के लिए न तो बार-बार वेबसाइट पर माथा-पच्ची करने की जरूरत है और न विश्वविद्यालय में फोन करने का झंझट। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को खुद मोबाइल पर मैसेज से रिजल्ट देने का निर्णय लिया है।
दिसंबर से होने वाली परीक्षा से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो...
छह हत्यारोपियों को उम्रकैद
भास्कर न्यूज & पानीपत
एडीजे सरीता गुप्ता की अदालत ने २००७ में एक डाक्टर की गोली मारकर हत्या करने की मामले की सुनवाई करते हुए गुरुवार को इस मामले में छह हत्यारोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों पर दस—दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। इसके साथ ही हत्यारोपियों को पनाह देने वाले चार आरोपियों को दो—दो साल की सजा सुनाते हुए चार—चार हजार रुपए का जुर्माना किया है।
एडीजे सरीता गुप्ता की अदालत ने २००७ में एक डाक्टर की गोली मारकर हत्या करने की मामले की सुनवाई करते हुए गुरुवार को इस मामले में छह हत्यारोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों पर दस—दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। इसके साथ ही हत्यारोपियों को पनाह देने वाले चार आरोपियों को दो—दो साल की सजा सुनाते हुए चार—चार हजार रुपए का जुर्माना किया है।
मकानों में दरार से सहमे ग्रामीण
भास्कर न्यूज & जुंडला
मेन बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक देव सेवक सभा में आई दरार के बाद अब आसपास के मकानों में भी दरारें पडऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। मकानों में दरार आने से ग्रामीण भयभीत हैं और खुद को मौत के साए में महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गलियों में नीचे दबे पाइप के लीक होने के कारण यह समस्या उनके सामने आ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य...
मेन बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक देव सेवक सभा में आई दरार के बाद अब आसपास के मकानों में भी दरारें पडऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। मकानों में दरार आने से ग्रामीण भयभीत हैं और खुद को मौत के साए में महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गलियों में नीचे दबे पाइप के लीक होने के कारण यह समस्या उनके सामने आ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य...
सेक्टर्स में नहीं सुविधाएं
भूपेंद्र सिंह & करनाल
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के रिहायशी सेक्टरों की पहचान शहर के पाश इलाकों के तौर पर होती है। सेक्टरों में लोगों ने आलीशान कोठियां और भव्य मकान बनाए हुए हैैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो सेक्टरों में इनका बड़ा टोटा नजर आता है। हुडा ने करनाल शहर में रिहायश के लिए चार, पांच, छह, सात, आठ, आठ पार्ट-2, नौ, 12 पार्ट-1, पार्ट-2, 13, 13 एक्शटेंशन, 14 पार्ट-1 और...
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के रिहायशी सेक्टरों की पहचान शहर के पाश इलाकों के तौर पर होती है। सेक्टरों में लोगों ने आलीशान कोठियां और भव्य मकान बनाए हुए हैैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो सेक्टरों में इनका बड़ा टोटा नजर आता है। हुडा ने करनाल शहर में रिहायश के लिए चार, पांच, छह, सात, आठ, आठ पार्ट-2, नौ, 12 पार्ट-1, पार्ट-2, 13, 13 एक्शटेंशन, 14 पार्ट-1 और...
वीडियो फुटेज ने बताया बैग चोर का हुलिया
करनाल& सेक्टर-12 में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई सोनीपत की महिला रितू अरोड़ा का बैग करीब दस वर्षीय लड़की ने चुरा लिया। बैग में नकदी व सोना बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले का खुलासा शादी के दौरान बनी वीडियो फुटेज
से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माडल टाउन चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि...
से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माडल टाउन चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि...
तीन लाख से दुरुस्त होंगी शहर की स्ट्रीट लाइट
भास्कर न्यूज & करनाल
शहर की सड़कोंं को दूधिया रोशनी में नहलाने की कवायद नगर परिषद की ओर से शुरू कर दी गई है। जो स्ट्रीट लाइट्स खराब हो चुकीं हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की बैठक में तीन लाख का बजट पास किया गया है। इस बजट पर पार्षदों ने भी मोहर लगा दी है। उम्मीद है जल्द ही शहर की स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी और हर सड़क दूधिया रोशनी में नहाएगी।
खरीदे...
शहर की सड़कोंं को दूधिया रोशनी में नहलाने की कवायद नगर परिषद की ओर से शुरू कर दी गई है। जो स्ट्रीट लाइट्स खराब हो चुकीं हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की बैठक में तीन लाख का बजट पास किया गया है। इस बजट पर पार्षदों ने भी मोहर लगा दी है। उम्मीद है जल्द ही शहर की स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी और हर सड़क दूधिया रोशनी में नहाएगी।
खरीदे...
बुलंद हौसले के आगे आखिर झुका स्वाइन फ्लू
करनाल. जब हौसले बुलंद हो तो चट्टानों जैसी मुसीबत भी मंजिल तक पहुंचने में रुकावट नहीं बनती। कुछ इसी तरह का उदाहरण बलड़ी गांव की सुमन ने पेश किया है। सुमन स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी, लेकिन उसने हौसला नहीं छोड़ा और इसका डटकर मुकाबला किया।
जिसका नतीजा यह हुआ कि सुमन आज बिल्कुल स्वस्थ है। परिवार के सदस्यों ने भी इस भयानक बीमारी से लड़ने के लिए सुमन का पूरा साथ दिया। सुमन का इस बीमारी से...
बाजार में पार्क होती हैं गाड़ियां
करनाल. शहर के विकास का पहिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके साथ-साथ लोगों के रहन-सहन का स्तर भी बढ़ा है, लेकिन वाहनों के बढ़ने के साथ यदि सड़कों और पार्किग की सुविधा बढ़ाई न जाए तो किसी भी शहर की स्थिति करनाल शहर के बाजार जैसी ही हो जाएगी।
दरअसल करनाल में लोगों में संपन्नता बढ़ने के साथ-साथ वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है, लेकिन बढ़ते हुए वाहनों की समस्या से निपटने के लिए शहर में...
लूट के आरोपियों को दस-दस साल की सजा
करनाल. 11 मार्च 2009 को करनाल से भैणीखुर्द के बीच झेलम एक्सप्रेस में लूट करने के आरोप में कोर्ट ने चार आरोपियों को सजा सुनाई है। आरोपियों को गुरुवार को भी एक अन्य मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रेलवे पुलिस में दर्ज इस केस के आईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि झेलम एक्सप्रेस में लूट करने के आरोप में भीमा, सतीश, रणधीर, अनिल को न्यायाधीश आरके डोगरा की फास्टट्रेक कोर्ट में पेश किया गया,...
बस क्यू शेल्टर में घुसी कार
करनाल. प्रेम नगर में मंगलवार को एक कार बस क्यू शेल्टर में घुस गई। हालांकि इससे कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई, लेकिन इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बस क्यू शेल्टर सड़क के ऊपर स्थापित है, इससे आए दिन दुर्घटनाएं होतीं हैं।
उन्होंने प्रशासन से इस बस क्यू शेल्टर को हटाने की मांग की। मोहल्लावासी पालाराम, बाबू राम, महेंद्र, राम कुमार, शीशपाल, ईलम...
अस्पताल में बीमारी को न्यौता
करनाल. इस समय प्रदेश को स्वाइन फ्लू ने अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है। लगातार इसके रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे निपटने के लिए विभाग की ओर से भी कई तरह के कदम उठाए गए हैं। जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के अलावा आईसोलेशन रूम भी विकसित किए गए है, लेकिन थोड़ी लापरवाही के आगे ये प्रबंध बौने साबित हो रहे हैं। अस्पतालों में लोगों व कुछ डाक्टरों की लापरवाही इस बीमारी को...
यहां तो स्वस्थ भी हो जाए बीमार
करनाल. सिविल अस्पताल का टीबी सेंटर आजकल खुद बीमार है। यहां का वातावरण इतना दूषित है कि स्वस्थ आदमी भी बीमार हो जाए। मेल वार्ड में जहां सफाई हुए एक सप्ताह बीत गया है, वहीं शौचालय जैसे वर्र्षो से गंदगी से अटा पड़ा है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा है।
सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर की बैक साइड में बने टीबी सेंटर में अव्यवस्थाओं का आलम है। टीबी सेंटर के आंगन और प्रांगण को ही ले लीजिए। सफाई...
शहर की हरियाली पर दीमक का हमला
करनाल. शहर की हरी भरी हरियाली को दीमक निगल रही है। शहर की सड़कों पर खड़े पेड़ दीमक की गिरफ्त हैं। कई पौधों को तो दीमक ने जड़ से शाखाओं तक खा लिया है तो कई सूखकर ठूंठ बन गए हैं। यह पेड़ किसी निर्जन स्थान पर नहीं बल्कि ऐसे स्थानों पर खड़े हैं, जहां से हर समय आदमी गुजरते रहते हैं।
पर्यावरण की रक्षा के लिए एक ओर जहां रैली और गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर पेड़ों के प्रति वन...
डीसी की गाड़ी के कुर्की आदेश
करनाल. भूमि अधिग्रहण के एक मामले में हरियाणा सरकार के खिलाफ दायर याचिका पर फैसले के बाद भी मुआवजा राशि भुगतान न करने पर कोर्ट ने डीसी व सीटीएम के सरकारी वाहनों की कुर्की के वारंट जारी किए हैं। कुर्की के बाद दोनों वाहनों को 19 नवंबर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
एडीशनल सेशन जज की कोर्ट ने अमर कौर बनाम हरियाणा सरकार एवं निशान सिंह बनाम हरियाणा सरकार की...
लापता भाई-बहन का सुराग नहीं, केस दर्ज
करनाल. खेड़ी सर्फली के किशन लाल ने पुलिस में अपनी पोती ज्योति (18) और उसके भाई बाबी (12) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। किशन लाल का कहना है कि 13 नवंबर को ज्योति व बाबी टीवी ठीक करवाने के लिए असंध आए थे।
इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। ज्योति सातवीं कक्षा में और बाबी चौथी कक्षा में पढ़ता है। दोनों चेचेरे भाई बहन हैं। किशन लाल की शिकायत पर असंध पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी का मामला...
मिडल के मिड-डे मील को अभी तक नहीं मिले बर्तन
करनाल. प्राइमरी स्कूलों के बाद मिडल स्कूलों में शुरू की गई मिड-डे मील योजना आधी-अधूरी बनी हुई है। योजना को लागू किए दो साल होने को हैं, लेकिन अभी तक मिडल स्कूलों को मिड-डे मील पकाने के लिए बर्तनों की दरकार बनी हुई है।
प्राइमरी कछाओं के बर्तनों से काम चलाया जा रहा है, लेकिन पुराने होने के कारण उनकी तली से खाना जलने लगा है। प्रदेश में वर्ष 2007 से मिडल स्कूलों में मिड-डे मील की योजना लागू की...
धुंध में हाइवे पर रेंगते दिखे वाहन
करनाल. सीजन की पहले कोहरे ने रविवार रात को दस्तक दे दी। सोमवार सुबह भी गहरे कोहरे का प्रभाव साफ नजर आ रहा था। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को कोहरा व धुंध के दौरान मात्र पांच फीट की दृश्य क्षमता थी।
इससे वाहनों की गति धीमी हो गई। जीटी रोड के अलावा स्टेट हाइवे व अन्य लिंक रोड पर वाहन रेंगकर चल रहे थे। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान रविवार...
सीएम की डांट का दिखा असर
करनाल. सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अनाज मंडी के औचक निरीक्षण व अधिकारियों को लगाई गई डांट का असर सोमवार को अनाज मंडी में साफ नजर आया। इसका असर यह रहा कि किसानों को उनकी धान का पहले के मुकाबले अधिक रेट मिला।
जहां किसानों को बासमती के 150 से 200 रुपए अधिक मिले, वहीं धान की फसल 1121 के भी 200 रुपए अधिक में बिकी। रेट में अचानक आई तेजी से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि यदि इस तरह के दौरे...
महिला के गले से डेढ़ लाख की चेन झपटी
करनाल. चार चमन से मुगल मार्केट में खरीदारी करने के लिए जा रही एक महिला के गले से बाइक पर सवार दो युवकों ने डेढ़ लाख रुपए की चेन उड़ा ली। चेन के लाकेट में हीरा जड़ा हु़आ था। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, पुलिस जांच कर रही है। महिला सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार दोपहर को करीब 12:30 बजे वह मुगल कैनाल पर पैदल जा रही थी कि बाइक पर...
करनाल में बनेगी रंगीन मछलियों की लैब
करनाल. उत्तरी भारत की एकमात्र रंगीन मछलियों की हैचरी बनाने के बाद मत्स्य विभाग करनाल ने इस क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाया है। अब करनाल में रंगीन मछलियों की लैब बनाई जाएगी। लैब का यह कार्य रंगीन मछलियों की हैचरी के एक्सटेंशन पार्ट में रहेगा।
इसके लिए जिला अधिकारियों ने प्रपोजल तैयार कर विभागीय आला अधिकारियों को भेज दिया है। करीब एक एकड़ में बनने वाली इस लैब पर करीब 50 लाख रुपए खर्च...
मौसम बदलने से बढ़ी किसानों की चिंता
करनाल. आसमान में छाए बादलों को देखकर उन किसानों के चेहरे खिल उठे हैं जिनके खेतों में गेहूं, गन्ना, सरसों की फसल खड़ी है। सर्दी के इस मौसम में हल्की बारिश होने से रबी की इन फसलों को विशेष रूप से फायदा होगा।
प्रदेश में अधिकतर गेहूं की बिजाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ हिस्से में गेहूं की बिजाई जारी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि फसलों को सिंचाई की खास जरूरत नहीं है, लेकिन हल्की...
दोस्त मिले तो चेहरे खिले
करनाल. ओल्ड ब्वायज मीट से रविवार को सैनिक स्कूल कुंजपुरा महक रहा था। यह मीट भूतपूर्व विद्यार्थियों की यादों को ताजा कर गई। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने गले मिलकर खुशियों को बांटा। सहपाठियों के साथ खुलकर मिले। मित्रों से हाथ मिलाते हुए उनके चेहरों पर छाई खुशी साफ दिखाई पड़ रही थी।
इस दौरान उन्होंने खेल मैदान में पहुंचकर स्कूल के...
प्रदेश के खुफिया तंत्र को किया अलर्ट
करनाल. हरियाणा की लाटरी खोलने को लेकर भेजे गए धमकी भरे पत्र को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने प्रदेश के खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। खुफिया तंत्र से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पूरे प्रदेश में एक दूसरे से सामंजस्य बनाकर रखेंगे और प्रदेश के हर हिस्से पर नजर रखे हुए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने टीमों का भी गठन कर दिया है। विदित रहे कि शुक्रवार दोपहर को तीन बजे के आसपास विधायक...
shopping








