भास्कर न्यूजत्न तरावड़ी
प्रोग्रेसिव डेरी फार्मर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को शहर के किसान डेरी फार्म पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश शाहपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डेरी फार्मरों को आने वाली प्रमुख समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उन्नत नस्ल के सांडों के सिमन की दिक्कत, गाय के दूध का कम मूल्य देने व सरकार द्वारा डेयरी फार्मरों को दिए जाने वाले अनुदान व ऋण आदि लेने में आने वाली समस्याएं डेयरी फार्मरों ने रखी और सर्वसम्मति से इन समस्याओं के बारे में लिखकर सरकार को भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।
उन्होंने डेयरी फार्मरों को समय-समय पर एकत्रित होकर आपसी...
तरावड़ी त्न शहर में चल रहा सीवरेज का काम शुक्रवार को उस समय बंद हो गया जब लोगों ने अब तक टूटी सड़कें ठीक किए बिना आगे काम शुरू करने पर रोक लगा दी। मौके पर पहुंचे नगरपालिका उपप्रधान वीरेंद्र बंसल व कुछ पार्षदों को भी लोगों के गुस्से से दो चार होना पड़ा।
शुक्रवार को दोपहर बाद जब जनस्वास्थ्य विभाग के जेई रणबीर सिंह व सीवरेज डाल रहे व्यक्ति सड़क खुदाई के लिए डेरी मोहल्ला पहुंचे तो...
तरावड़ीत्नहरियाणा जनहित कांग्रेस युवा विंग की 29 जनवरी को पंचायत भवन करनाल में होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शहर की अनाज मंडी में युवा हलका अध्यक्ष अमित बंसल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। युवाओं से बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में हरियाणा जनहित कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश भडाना युवाओं को पार्टी की...
तरावड़ी त्न गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका प्रधान मुकेश रानी, पार्षदों ने नगरपालिका अधिकारियों सहित नवनिर्मित भगत सिंह चौक पहुंचकर भगत सिंह की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर तिरंगा लहराया। नगरपालिका परिसर में प्रधान मुकेश रानी ने ध्वजारोहण किया और फायर आफिसर रामपाल ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर नगरपालिका सचिव बलबीर सिंह, जेई विक्की, बिल्डिंग इंस्पेक्टर...
भास्कर न्यूज त्न$तरावड़ी
रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को साधू के वेश में दो मोटर साइकिल युवकों ने सुबह नौ बजे जादू का खेल दिखाकर आठ मजदूरों से लगभग 20 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल उड़ा लिए। घटना रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जीटी रोड वाले हिस्से में हुई।
जब कुछ मजदूर वहां से गुजर रहे थे तो मोटर साइकिल पर दो साधू वहां पहुंच गए और मजदूरों को जादू का खेल दिखाने लगे। जादू दिखाते समय जादूगरों ने...
तरावड़ीत्नशहर की गुलाब कालोनी में लगे गंदगी के ढेर नगरपालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की दावों की पोल खोल रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों नगरपालिका ने शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 30 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखा और गंदगी उठाने के लिए दो नए ट्रैक्टर-ट्राली भी खरीद की। स्थिति यह है कि शहर की पास कालोनियों में गिनी जाने वाली गुलाब कालोनी में गंदगी के...
तरावड़ी त्न राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोडवा तरावड़ी के प्रांगण में शनिवार को खसरा रक्षक अभियान के तहत बच्चों को टीके लगाए गए। टीकाकरण से पहले स्कूल प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसएमसी प्रधान गीता रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के दौरान बच्चे खसरे का टीका लगवाओ बीमारी दूर भगाओ के नारे लगा रहे थे। रैली के...
तरावड़ी त्न पोस्ट आफिस कर्मचारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते शहर का मुख्य पोस्ट आफिस शनिवार की पूरी रात ताला न लगाने पर राम भरोसे खुला रहा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि ताले खुले होने के बावजूद किसी तरह का कोई नुुकसान नहीं हुआ। यदि किसी शरारती व्यक्ति को इस बारे में भनक लग जाती तो इसका भारी खामियाजा पोस्ट आफिस के निवेशकों को उठाना पड़ सकता था। शनिवार की शाम छुट्टी होने के...
भास्कर न्यूज त्न तरावड़ी
कस्बे में घरेलू गैस की बुकिंग एसएमएस के द्वारा शुरू होने के बाद गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। एसएमएस द्वारा बुकिंग का काम इस साल 2 जनवरी से शुरू हो गया। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं को इस विधि से बुकिंग करवाने की जानकारी मिल रही है वैसे-वैसे गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ भी कम होती जा रही है।
तरावड़ी स्थित भारत पेट्रोलियम की अम्बे गैस एजेंसी में इस समय...
तरावड़ी त्न श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से समिति के मेंबर संजय गाबा के निवास पर छठा सुंदरकांड पाठ किया गया।
रात्रि समिति के सभी मेंबरों ने पूजा करके सुंदर कांड का पाठ आरंभ किया। इस अवसर पर समिति की महिला सदस्यों ने अपने भजनों से संगत को मंत्रमुग्ध किया। समिति के सचिव मा$ अमन शर्मा ने समिति के किए गए कार्यों का वर्णन किया। फरवरी में आंखों के कैंप लगाने पर विचार किया गया और कार्यों...