करनाल. नोटिस बोर्ड पर जुर्माना लिस्ट में जुर्माने की मोटी राशि देखकर गवर्नमेंट महिला कालेज की छात्राएं गुस्से में आ गई। छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार कर जुर्माने के विरोध में नारेबाजी की। छात्राओं ने जुर्माना राशि कम करने की जोरदार मांग की। कालेज प्रिंसिपल ने छात्राओं की मांग को उच्चतर शिक्षा विभाग के नोटिस में देने का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत किया।
उच्चतर शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार इस वर्ष से कालेज प्रशासन ने विद्यार्थी की अनुपस्थिति पर एक रुपए प्रति पीरियड की बजाए पांच रुपए प्रति पीरियड जुर्माना लगाया है। जाहिर सी बात है कि एकदम से जुर्माना...
सोनीपतकहते हैं कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल खुद-ब-खुद पास आ जाती है। गांव मुरथल का विपिन आंतिल जो पहले गायक दिलेर मेहंदी का पेशेवर बॉडीगार्ड था, आज अपने सपनों को हकीकत में बदलने के करीब पहुंच चुका है। उसकी ख्वाहिश रूपहले पर्दे पर छाने की थी। उसकी यह मुराद शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही ‘एजेंट विनोद’ फिल्म में पूरी होगी। इस फिल्म में विपिन करीना कपूर के बॉडीगार्ड की भूमिका...
पानीपत. विकलांग बापौली निवासी पालेराम तीन महीने से अपनी पत्नी केला देवी के विकलांगता फार्म पर साइन करवाने सामान्य अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय के चक्कर काट रहा है। यहां के एक आला अधिकारी विभाग द्वारा ही सत्यापित सर्टिफिकेट का सबूत मांग रहे हैं, जबकि सामान्य अस्पताल के एक डाक्टर 4 अक्टूबर 2011 को मेडिकल सर्टिफिकेट पर साइन पर चुके हैं कि केला देवी के दाएं हाथ की अंगुली व अंगूठा...
पानीपत. यमुनानगर . रोज डे को लेकर बाजार अभी से गुलजार हो गए है। इस दिन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। युवा रोज डे पर एक दूसरे को फूलों का उपहार देकर इजहार-ए-मोहब्बत करते हैं। इसके लिए बाजार में विभिन्न वैरायटी व रंगों के फूल उपलब्ध हैं। वहीं फ्लावर प्वाइंट के संचालक भी खरीददारों को लुभाने के लिए फूलों के विभिन्न आकारों के बुके बनाने में जुट गए हैं। रोज डे पर युवा ज्यादा गुलाब के...